माउथ अल्सर मुहं में होने वाले छाले या छोटे घाव होते हैं जो आपके मसूढ़ों, गले, होंठ और तालू आदि में हो सकते हैं। माउथ अल्सर की समस्या कई कारणों से हो सकती है। शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव, खानपान से जुड़ी गड़बड़ी और चोट आदि के कारण भी माउथ अल्सर हो सकता है। ज्यादातर माउथ अल्सर संक्रामक नहीं होते हैं और अपने आप दूर हो जाते हैं। कई बार माउथ अल्सर की समस्या (Mouth Ulcer in Hindi) में खून भी निकलने लगता है जिसकी वजह से आपको भोजन करने में दिक्कत और गंभीर दर्द भी हो सकता है। समय रहते माउथ अल्सर के लक्षण पहचानकर इसका इलाज करने से यह समस्या काफी गंभीर नहीं होती है। हर व्यक्ति में माउथ अल्सर की समस्या अलग-अलग कारणों से हो सकती है और इसके कारणों के आधार पर लक्षण भी अलग-अलग होते हैं। आइये विस्तार से जानते हैं माउथ अल्सर की समस्या के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में।
माउथ अल्सर के कारण (Mouth Ulcer Causes in Hindi)
बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ समीर के मुताबिक माउथ अल्सर की समस्या कई कारणों से हो सकती है। ज्यादातर मामलों में इसके कारण का सटीक पता नहीं लग पाता है। हर व्यक्ति में इसके कारण अलग-अलग हो सकते हैं। मुख्यतः माउथ अल्सर या मुहं के छाले की समस्या खानपान में गड़बड़ी, पाचन तंत्र में दिक्कत, कब्ज की समस्या और शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से हो सकती है। माउथ अल्सर की समस्या के कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार से हैं।
टॉप स्टोरीज़
- पेट की गड़बड़ी।
- खट्टे फलों का अधिक सेवन।
- जीभ या गाल के अंदर कटने की वजह से।
- तनाव या चिंता के कारण।
- प्रेगनेंसी के कारण।
- शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव की वजह से।
- जेनेटिक कारण।
- सीलिएक या क्रोहन रोग।
- विटामिन बी 12 या आयरन की कमी।
- शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से।
माउथ अल्सर की समस्या के टाइप (Mouth Ulcer Types)
मुहं के छाले या माउथ अल्सर की समस्या मुख्यतः गालों के भीतर दिखाई देती है। यह समस्या लगभग सप्ताह भर बनी रह सकती है। ज्यादातर माउथ अल्सर गंभीर नहीं होते हैं और अपने आप ठीक हो जाते हैं लेकिन कुछ मामलों में आपको इलाज की भी जरूरत पड़ सकती है। माउथ अल्सर की समस्या मुख्यतः तीन तरह की होती है।
1. सामान्य अल्सर
सामान्य माउथ अल्सर मुहं में होने वाले वे छाले हैं जो 3 से 10 मिलीमीटर के हो सकते हैं। यह छाले अक्सर सप्ताह भर में ठीक हो जाते हैं।
2. गंभीर अल्सर
गंभीर माउथ अल्सर सामान्य से हलके बड़े होते हैं और 10 दिन तक रहते हैं। ये अल्सर 10 मिलीमीटर से बड़े भी हो सकते हैं।
3. हेरपेटीफॉर्म अल्सर
इस तरह के अल्सर को नाम पिनप्वाइंट अल्सर के नाम से भी जाना जाता है। यह अल्सर ज्यादातर 10 साल से 40 साल की उम्र के लोगों को होता है।
इसे भी पढ़ें : पेट के अल्सर (आंत के छाले) से राहत पाने के लिए खाएं 7 सब्जियां, एक्सपर्ट से जानें फायदे
माउथ अल्सर के लक्षण (Mouth Ulcer Symptoms in Hindi)
माउथ अल्सर की समस्या में आपको मुहं में दर्द, ब्लीडिंग और छाले होते हैं। इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। आमतौर पर माउथ अल्सर आपके होंठ, मसूढ़े, जीभ और भीतरी गाल में दिखाई देते हैं। ये छाले एक या एक से अधिक हो सकते हैं। माउथ अल्सर की समस्या में दिखने वाले प्रमुख लक्षण इस प्रकार से हैं।
- मुहं के भीतर छाले।
- ब्लीडिंग।
- मुहं में दर्द होना।
- भोजन करने में दिक्कत।
- हल्का बुखार।
- मुहं में सूजन की समस्या।
- दांत ब्रस करते समय दिक्कत।
माउथ अल्सर का इलाज (Mouth Ulcer Treatment in Hindi)
माउथ अल्सर की समस्या में आपको गंभीर दर्द, खाने-पीने में दिक्कत जैसी परेशानी हो सकती है। इस समस्या में ज्यादातर लोगों को इलाज की जरूरत नहीं होती है। सामान्य रूप से माउथ अल्सर की समस्या 1 से 2 सप्ताह में ठीक हो जाती है। लेकिन ऐसे लोग जिन्हें यह समस्या बार-बार होती है या जिन्हें माउथ अल्सर की वजह से गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता है उन्हें डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। डॉक्टर माउथ अल्सर के इलाज में रोगाणुओं को खत्म करने के लिए माउथवॉश या मलहम के इस्तेमाल की सलाह दे सकते हैं। यह समस्या ज्यादातर लोगों को जीवन में कभी न कभी होती है। इसके बचाव के लिए आपको मुहं की सही ढंग से साफ-सफाई करनी चाहिए और समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)