Fri Sep 11, 2026 | 11:44 PM IST

Expert

फैटी लिवर में दही खाना चाहिए या नहीं, जानें एक्सपर्ट की राय

Can We Eat Curd In Fatty Liver: दूध और दूध से बने उत्पाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। फैटी लिवर में दही खाना चाहिए या नहीं, जानें एक्सपर्ट से।  

दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है, जो पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। अगर आपका पेट ठीक है, तो आपका संपूर्ण स्वास्थ्य ठीक रहता है। दही का सेवन करने से आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद मिलती। इससे आपका पाचन और भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण बेहतर होता है। साथ ही यह आपके मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। हड्डियों को मजबूत बनाने, दिल के साथ ही त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए दही का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

लेकिन फैटी लिवर के रोगी दही का सेवन करने से बहुत कतराते हैं, क्योंकि दही में फैट होता है और फैटी लिवर में ज्यादा फैट वाली चीजों का सेवन करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसका कारण यह है कि फैटी लिवर की स्थिति में कोशिकाओं में गैर जरूरी फैट की मात्रा बढ़ जाती है। इस स्थित में ज्यादा फैट वाले, जंक और प्रोसेस्ड फूड्स से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन्हे पचा पाना मुश्किल होता है साथ ही यह लिवर में अतिरिक्त चर्बी का कारण बनते हैं। इसके कारण पेट संबंधी समस्याएं होती है, और वजन बढ़ने की समस्या भी होती है। फैटी लिवर में दही खानी चाहिए या नहीं (Eating Curd In Fatty Liver Good Or Bad In Hindi), इसके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। आइए जानते हैं फैटी लिवर के रोगियों के लिए दही खाना सेफ है या नहीं।

Can We Eat Curd in fatty liver in hindi

फैटी लिवर में दही खाना चाहिए या नहीं- Can We Eat Curd In Fatty Liver In Hindi

डायटीशियन गरिमा के अनुसार दूध और दूध से बने उत्पाद पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। फैटी लिवर कोई भी डेयर प्रोडक्ट तब तक नुकसानदायक नहीं, जब तक उसमें फैट की सीमित मात्रा है। फैटी लिवर में दही खाना आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होता है। बस आपको ज्यादा फैट वाली दही का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि अगर फुल फैट वाले दूध और उससे बने उत्पादों के सेवन करते हैं, तो इससे फैटी लिवर और हाई कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को बढ़ाता है।

इसे भी पढें: खाली पेट मुनक्का खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

क्या फैटी लिवर में दही खाने से कुछ नुकसान भी होते है?

डायटीशियन गरिमा की मानें तो फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स में अनहेल्दी फैट मौजूद होता है। उदाहरण के लिए, फुल फैट मिल्क में 7.9 ग्राम फैट होता है, जिसमें से 4.6 ग्राम अनहेल्दी फैट होता है। अगर आप ज्यादा फैट वाले दूध से बनी दही का सेवन करते हैं, तो बेशक यह स्थिति को बदतर बना सकता है। फैटी लिवर में आपको हमेशा लो फैट या 0 फैट दूध से बनी दही का सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो लस्सी का सेवन भी कर सकते हैं। इसे फैटी लिवर को कम करने में मदद मिल सकती है। दही या लस्सी लिवर की क्षति को कम कर सकता है। साथ ही रक्त में फैट को कंट्रोल करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

ये भी देखें:

इसे भी पढें: प्याज के रस में शहद मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

डायटीशियन गरिमा के अनुसार दूध और दूध से बने उत्पाद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इनमें ऐसे कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो दूसरे फूड्स में नहीं होते हैं। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज प्रदान करते हैं। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए आपको डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। बस आपको फैट की मात्रा का ध्यान रखना है। अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी है तो इनका सेवन करे से बचें।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

प्याज के रस में शहद मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 20, 2022 15:00 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content