Sat Sep 12, 2026 | 12:47 AM IST

Expert

प्याज के रस में शहद मिलाकर खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

Benefits Of Onion Juice And Honey: प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, एक्सपर्ट से जानें 6 फायदे।

प्याज और शहद खाने के फायदे तो आपने बहुत सुने होंगे। लेकिन क्या आपने कभी प्याज के रस में शहद मिलाकर खाने से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? प्याज और शहद दोनों ही बहुत स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। लोग अलग-अलग तरीके से प्याज और शहद का सेवन करते हैं। कोई कच्ची प्याज और शहद मिलाकर खाना पसंद करता है, तो कोई भुनी हुई प्याज के साथ। प्याज के रस में शहद मिलाकर बहुत कम लोग ही पीते हैं, जबकि यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल के अनुसार अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर पीते हैं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिलते हैं। प्याज के रस में क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए और कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। वहीं शहद औषधीय गुणों से भरपूर होते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसलिए यह कॉम्बिनेशन काफी हेल्दी होता है। आप सुबह खाली पेट प्याज के रस और शहद का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने के 6 फायदे बता रहे हैं।

प्याज के रस में शहद मिलाकर खाने के फायदे- Health Benefits Of Onion Juice And Honey In Hindi

1. प्रजनन क्षमता में सुधार होता है

इन दिनों पुरुष व महिलाएं दोनों ही फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने से प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। खासकर यह पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाने में बहुत सहायक है।

onion juice and honey benefits in hindi

इसे भी पढें: रात में काजू खाने से मिलते हैं ये 6 जबरदस्त फायदे

2. दिल स्वस्थ रहता है

प्याज के रस और शहद का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है। जिससे यह हृदय संंबंधी समस्याओं जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में सहायक है।

3. बालों की समस्याओं से छुटकारा दिलाता है

प्याज के रस और शहद का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। यह बालों के रोम को मजबूत बनाता है और बालों के झड़ने, डैंड्रफ जैसी समस्याओं को दूर करता है। साथ ही इससे बालों के तेजी से विकास में भी मदद मिलती है।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद है

प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने से त्वचा के घाव जल्दी भरने, सूजन को कम करने और मुहांसों को कम करने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है। यह कोलेजन प्रोटीन के निर्माण में भी सहायक है, जो चेहरे की मांसपेशियों को टाइट रखने में मददगार है।

ये भी देखें:

5. इम्यूनिटी मजबूत होती है

प्याज और शहद दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार है और सर्दी-जुकाम, बुखार के साथ ही अन्य वायरल संक्रमणों के जोखिम को कम करने करते हैं।

इसे भी पढें: खाली पेट मुनक्का खाने से मिलते हैं ये 6 फायदे

6. वजन प्रबंधन में मददगार है

प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलीती है। यह शरीर में जमा जिद्दी को तेजी से कम करने में मदद करते हैं।

All Image Source: Freepik.com

(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)

Read Next

पुरुषों की कई समस्याओं में फायदेमंद है कलौंजी, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vineet Kumar

Vineet Kumar

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रहे विनीत को प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 3 साल से ज्यादा का अनुभव है। विनीत को हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। वे विभिन्न संस्थानों में इस बीट पर काम कर चुके हैं। फीचर स्टोरीज के अलावा विनीत को राजनीति और देश-विदेश की खबरें लिखने की भी अच्छी समझ है। विनीत ने दिल्ली विश्विविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पीजी डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 19, 2022 17:44 IST

    Published By : Vineet Kumar

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content