Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

घी में मिलाकर खाएं ये 3 मसाले, मिलेंगे कई फायदे

घी में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसमें रसोई में रखे कुछ मसालों को मिलाकर खाने से स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें -

इस पेज पर:-


Ghee Ke Saath Haldi Kali Mirch Or sauth Ko Sath Khane Ke Fayde In Hindi: भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल के कारण बहुत से लोग स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को खाने और एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप घी को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। घी में भरपूर मात्रा में औषधीय गुण और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन घी में रसोई में रखे कुछ मसालों को मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए और भी अधिक फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता (Dr. Kiran Gupta, Yoga, Naturopathy, Nutrition and Ayurveda Specialist, Professor at Mewar University and Senior Physician at Naturopathy Hospital, Bapunagar, Jaipur) से जानें घी में कौन से 3 मसाले मिलाने से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं?

घी में कौन से मसाले मिलाना फायदेमंद होता है? - How To Consume Ghee Mixture?

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, घी में औषधीय गुणों से भरपूर और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक हल्दी, काली मिर्च और सौंठ पाउडर को मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।

बता दें, घी में भरपूर मात्रा में हेल्दी फैट्स होते हैं। वहीं, हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, साथ ही हल्दी, काली मिर्च और सौंठ पाउडर में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। इसके अलावा, इन तीनों मसालों की तासीर गर्म होती है। इन तीनों को घी के साथ खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या घी खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं? मानें एक्सपर्ट की सलाह

benefits of eating turmeric black pepper and dry ginger powder mixed with ghee in hindi 01 (5)

घी के साथ हल्दी, सौंठ और काली मिर्च को खाने के फायदे - Benefits Of Eating Turmeric, Dry Ginger And Black Pepper With Ghee In Hindi

डॉ. किरण गुप्ता बताते हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर घी में हल्दी, सौंठ और काली मिर्च को मिलाकर खाना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करे

घी में हल्दी, काली मिर्च और सौंठ पाउडर को मिलाकर खाने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, मेटाबॉलिज्म के लिपिड को सपोर्ट करने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

सूजन कम करने में सहायक

इस मिश्रण में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने और करक्यूमिन के अवशोषण को बेहतर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या काली मिर्च खाने से शुगर क्रेव‍िंग कंट्रोल होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करे

इस मिश्रण में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करे

घी के इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार करने और इसके स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में सहायक होता है, जिससे हार्ट को हेल्दी रखने, आर्टरीज (धमनियां) को साफ करने और हार्ट से जुड़ी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

औषधीय गुणों से भरपूर घी के इस मिश्रण में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर का इंफेक्शन से बचाव करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

कैसे करें घी के इस मिश्रण का सेवन? - How To Consume Ghee Mixture?

इसके लिए 1 छोटी चम्मच घी में चुटकीभर हल्दी, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर और चुटकीभर सौंठ पाउडर को मिला लें। अब सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करें, जिससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

सावधानियां

इस मिश्रण का सेवन सीमित मात्रा में करें। इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, किसी भी मेडिकल कंडीशन होने या स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

घी में काली मिर्च पाउडर, सौंठ पाउडर और हल्दी को मिलाकर खाने से मेटाबॉलिज्म में सुधार करने, सूजन को कम करने, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों में सुधार करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसका सेवन डॉक्टर की सलाह के साथ ही करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • रोज हल्दी खाने से क्या फायदा होता है?

    औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने, शरीर को डिटॉक्स करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, स्किन को हेल्दी रखने, एजिंग से बचाव करने, एलर्जी को कम करने, खून को पतला करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • काली मिर्च खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    औषधीय गुणों से भरपूर काली मिर्च में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से वजन कम करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, सर्दी-खांसी से बचाव करने, सूजन को कम करने, कोलेस्ट्रॉल को कम करने, शरीर को गर्म रखने, जोड़ों के दर्द को कम करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • दूध में सोंठ डालकर पीने के क्या फायदे हैं?

    दूध में सोंठ में डालकर पीने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, सर्दी-जुकाम से राहत देने, गले की खराश को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, बीमारियों से बचाव करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने और वजन कम करने में मदद मिलती है।

Read Next

अश्वगंधा vs शिलाजीत: स्टैमिना और स्ट्रेस के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें अंतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 10, 2026 13:55 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 10, 2026 13:55 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content