Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

फेफड़ों को हेल्दी रखेगी संतरे और अदरक से बनी ये चाय, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे

संतरे और अदरक की चाय में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से लंग्स के स्वास्थ्य में सुधार करने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। आइए लेख में जानें - 

Orange & Ginger Tea For Lung Health In Hindi:औषधीय गुणों से भरपूर संतरे और अदरक की चाय में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, शरीर को डिटॉक्स करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है, साथ ही इससे लंग्स के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है। जैसा कि शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने और कई अन्य कारणों से लोगों को लंग्स से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इससे राहत के लिए संतरे और अदरक की चाय का सेवन किया जा सकता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें हेल्दी लंग्स के लिए संतरे और अदरक की चाय के फायदे और इसको बनाने के तरीके।

लंग्स के लिए संतरे और अदरक की चाय के फायदे - Benefits Of Orange And Ginger Tea For Lungs In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, संतरे और अदरक की चाय में अच्छी मात्रा में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से लंग्स के स्वास्थ्य में सुधार करने और इनसे जुड़ी किसी भी तरह की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।

लंग्स को डिटॉक्स करे

संतरे और अदरक की चाय में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से लंग्स को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने और श्वसन मार्ग से बलगम को बाहर निकालने में भी मदद मिलती है, जिससे लंग्स को हेल्दी रखने और इसके कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- फेफड़ों के इंफेक्शन के बाद कैसे बढ़ाएं लंग्स की ताकत? जानें डॉक्टर से असरदार तरीके

how to make orange & ginger tea for lung health at home in hindi 01 (5)

सूजन कम करे

संतरे और अदरक की चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की सूजन को कम करने और लंग्स के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे पाचन की समस्याओं से बचाव करने में भी मदद मिलती है।

श्वसन तंत्र को दुरुस्त करे

संतरे और अदरक की चाय में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से श्वसन तंत्र में सुधार करने और इसके कारण होने वाली समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, साथ ही इससे एलर्जी और अस्थमा की समस्या से राहत देने में मदद मिलती है। इसके अलावा, प्रदूषण से बचाव करने में भी मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बदलते मौसम में प्रदूषण से हो सकता है सेहत और त्वचा को नुकसान, बचाव के लिए रोज पिएं ये स्पेशल चाय

इम्यूनिटी को बूस्ट करे

संतरे और अदरक की चाय में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। ये लंग्स के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।

कैसे बनाएं संतरे और अदरक की चाय? - How To Make Orange And Ginger Tea?

  • इसके लिए एक पैन में 1-2 कप पानी को उबालें।
  • अब इसमें 1 बड़े संतरे के छिलके और 1 चम्मच अदरक को कद्दूकस करके या आधा चम्मच इनके पाउडर को डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए उबालें। ध्यान रहे, संतरे के छिलके के कड़वेपन से बचने के लिए इसको ज्यादा न उबालें।
  • अब इसको छान लें और हल्का गुनगुना होने पर इसमें शहद मिलाएं।
  • अब इस चाय का सेवन करें।

सावधानियां

संतरे और अदरक की चाय का सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें। इसके अलावा, किसी भी तरह की मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

संतरे और अदरक की चाय में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो लंग्स के लिए फायदेमंद होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से लंग्स को डिटॉक्स करने, सूजन को कम करने, श्वसन तंत्र को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। इसके अलावा, लंग्स से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • अदरक से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर अदरक में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से लिवर के स्वास्थ्य में सुधार करने, पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने, जोड़ों के दर्द को कम करने, सूजन को कम करने, इंफेक्शन से बचाव करने, सर्दी-खांसी से बचाव करने, स्किन की समस्याओं से बचाव करने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
  • संतरे की चाय पीने के फायदे?

    संतरे में अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसकी चाय का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, स्किन को हेल्दी रखने, पाचन में सुधार करने, स्ट्रेस को कम करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, स्किन को हेल्दी रखने, शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
  • लिवर खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

    लिवर की समस्या होने पर व्यक्ति को थकान होने, भूख न लगने, पेट के दाहिने हिस्से में दर्द होने, आंखों और त्वचा के पीला पड़ने यानी पीलिया होने, पेशाब का रंग गहरा होने, त्वचा में खुजली होने, मतली होने और लिवर के कार्यों के प्रभावित होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में लिवर के स्वास्थ्य से जुड़े इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। 

Read Next

क्या रोज पनीर खाने से बढ़ने लगता है पेट और फैट? डाइटिशियन से सच्चाई जान लें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 01, 2026 11:57 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 01, 2026 11:57 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 01, 2026 11:57 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 01, 2026 11:57 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content