Sun Oct 25, 2026 | 11:05 AM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

लौंग की चाय पीने से फेफड़ों को मिलेगी मजबूती, दूर रहेंगी कई बीमारियां

फेफड़ों के लिए लौंग की चाय: अगर आप चाहते हैं कि आपके फेफड़े मजबूत रहें तो आप लौंग की चाय पी सकते हैं जो कि फेफड़ों की सूजन कम करने के साथ इस अंदर से साफ रखने में मददगार है।
लौंग की चाय पीने से फेफड़ों को मिलेगी मजबूती, दूर रहेंगी कई बीमारियांलौंग की चाय पीने से फेफड़ों को मिलेगी मजबूती, दूर रहेंगी कई बीमारियां

सर्दियां आ रही हैं और इसी के साथ सेहत का अतिरिक्त ध्यान रखना जरूरी है। दरअसल, इस मौसम में लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है और इसकी वजह से लोग कंजेशन से परेशान रहते हैं। ऐसी स्थिति में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से कहते हैं कि आप रोजाना सुबह 1 कप लौंग की चाय पिएं तो सर्दियों के लिए अपनी सेहत को तैयार कर सकते हैं। लौंग की चाय पीने से न सिर्फ आपके फेफड़ों की क्षमता बेहतर होती है, बल्कि शरीर तमाम प्रकार के रोगों से भी खुद का बचाव कर पाता है।

फेफड़ों के लिए क्यों फायदेमंद है लौंग की चाय?

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि लौंग की चाय फेफड़ों के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि लौंग की चाय उत्तेजक काम करती है। यह पित्त कफ शामक और कंजेशन कम कर सकती है। इसके अलावा जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की वजह से सुस्ती और आलस महसूस होती है उनके लिए इसका सेवन काफी कारगर है जैसे-

1. कंजेशन कम करने में कारगर

फेफड़ों के लिए लौंग की चाय पीना बेहद फायदेमंद इसलिए क्योंकि सबसे पहले तो यह कंजेशन कम करने में मदद करती है। साल 2021 में Molecules जर्नल में प्रकाशित स्टडी कहती है कि लौंग में भरपूर मात्रा में यूजेनॉल होता है यूजेनॉल एक नेचुरल 'एक्सपेक्टोरेंट' यानी कफ निकालने में मदद करने वाला तत्व है। यह सांस की नली में जमे गाढ़े कफ को ढीला, पतला और तोड़ने में मदद करता है, जिससे इसे बाहर निकालना आसान हो जाता है इसलिए कंजेशन में आप लौंग की चाय पी सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: काढ़ा ही नहीं, सर्दी-जुकाम में राहत दिला सकते हैं आयुर्वेद के ये 5 असरदार उपाय

2. एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर

डॉ. श्रेय कहते हैं कि लौंग में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो कि सर्दी-खांसी के साथ होने वाले श्वसन तंत्र या गले के मामूली संक्रमण को लड़ने से मदद कर सकते हैं। जब आप लौंग की चाय पीते हैं तो यह गले में खुजली कम करने के साथ से बार-बार होने वाली खांसी पर लगाम लगाती है। इससे आपके फेफड़ों को राहत मिलती है और आप अच्छा महसूस करते हैं।

3. एंटी इंफ्लेमेटरी है लौंग की चाय

आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि लेकिन लौंग की चाय पीना एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। जब आप इसे पीते हैं तो यह फेफड़ों की सूजन को कम करने के साथ इसे अंदर से मजबूत करने में मददगार है। लौंग की चाय पीने से इसका यूजेनॉल तत्व ऊपरी श्वसन मार्ग, गले और नाक के रास्तों में होने वाली सूजन और जलन को कम करने में मदद करती है। 

02 (3)02 (3)

इसे भी पढ़ें: खांसी-जुकाम को ठीक होने में क्यों लगता है समय? डॉक्टर से जानें कारण और रिकवरी टिप्स

कब और कैसे पिएं लौंग की चाय?

डॉ. श्रेय कहते हैं कि आप लौंग की चाय सुबह भी पी सकते हैं क्योंकि लौंग गर्म नहीं होती है कि आप ये मानें की सुबह इस चाय को पीने से शरीर की गर्मी बढ़ जाएगी। इस चाय को आराम से आप अपनी मॉर्निंग रूटीन में शामिल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें इन बनाने का तरीका जैसे-

  • लौंग की चाय सिर्फ लौंग को पानी में उबालकर बनाएं।
  • इसे छान लें और इसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर लें।

इससे होगा यह लौंग ठंडी है और शहद इसकी प्रकृति ले लेगी। इससे शरीर की गर्मी नहीं बढ़ेगी और फेफड़ों के लिए भी यह कॉम्बिनेशन अच्छा रहेगा। इसके अलावा लौंग की चाय में आप अदरक और मुलेठी को भी शामिल कर सकते हैं जो कि सर्दियों में खांसी-जुकाम के लिए बेहद फायदेमंद है।

निष्कर्ष:

अंत में आप इस बात का ध्यान रखें कि लौंग की चाय पीना आपके लिए फायदेमंद है लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे पीने से बचें। अगर आप सुबह के समय ले रहे हैं तो इसे नियंत्रित तरीके से लें ताकि यह आपके पेट में जाकर इसके पीएच के साथ कोई छेड़छाड़ न करे। छोटे बच्चों को लौंग की चाय न दें। साथ ही गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान सुरक्षा संबंधी आंकड़ों की कमी के कारण लौंग की औषधीय या चिकित्सीय खुराक से बचें। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि लौंग का यूजेनॉल रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इनका सेवन करने से चोट लगने या रक्तस्राव का खतरा बढ़ सकता है, खासकर अगर आप एंटीकोएगुलेंट दवाएं ले रहे हैं।

FAQ

  • मर्दाना ताकत के लिए लौंग कैसे खाएं?

    मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लौंग को पीसकर इसे शहद में मिलाकर लें। इससे शरीर की स्टैमिना बूस्ट होती है और सेहत से जुड़ी समस्याओं में कमी आती है।
  • लौंग का पानी किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

    प्रेग्नेंसी में, स्तनपान कराने वाली मांओं को और खून पतला करने वाली दवा लेने वाले लोगों को लौंग का पानी पीने से बचना चाहिए।

Read Next

→ हेल्दी समझकर खाते हैं ये 5 चीजें तो संभल जाएं, वरना वेट लॉस प्‍लान हो सकता है फेल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 25, 2026 09:35 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma