Fri Sep 11, 2026 | 07:31 PM IST

Medically Reviewed by Dr Deepak Joshi , Ayurveda Expert

अजवाइन और हींग का तेल: प्रेग्नेंसी में होने वाली खुजली के लिए क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया

प्रेग्नेंसी में अक्सर महिलाएं (pregnancy me pet par khujli ho to kya kare) शरीर पर खुजली की समस्याओं से परेशान हो जाती हैं। ऐसे में इस तेल को लगाना प्रेग्नेंसी में बॉडी पर खुजली कम (pregnancy itching on body) करने में मददगार हो सकता है, कैसे जानते हैं?

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अक्सर खुजली की दिक्कत होने लगती है। खासकर कि दूसरी और तीसरी तिमाही में महिलाओं को ये दिक्कत ज्यादा होती है। जैसे-जैसे पेट में बच्चे का आकार बढ़ता है पेट और ब्रेस्ट की स्किन में खिंचाव आता है जिससे खुजली होने लगती है। इसके अलावा शरीर में हार्मोनल बदलाव जैसे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का बढ़ना शरीर की सेंसिटिविटी को बढ़ाता है जिससे खुजली की समस्या बहुत ज्यादा परेशान करती है। इसके अलावा लिवर में पित्त बढ़ने की वजह से भी आपको ये दिक्कत परेशान कर सकती है जिसकी वजह से तीसरी तिमाही में हथेलियों और तलवों में खुजली की समस्या हो सकती है। साथ ही नमी की कमी भी प्रेग्नेंसी में खुजली का कारण बन सकती है, ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी स्किन को नमी प्रदान करने के साथ खिंचाव को कम करने वाले घरेलू उपाय को आजमाएं जैसे कि ये तेल। जानते हैं इस बारे में Dr. Shilparani A, Assistant Professor, Dept. of Prasuti tantra and Streeroga, SDM College of Ayurveda and Hospital, Hassan और Dr. Deepak Joshi, Ayurveda Expert Pravek Kalp से।

प्रेग्नेंसी में खुजली की समस्या होने पर लगाएं अजवाइन और हींग का तेल

प्रेग्नेंसी में अगर आपको बहुत ज्यादा खुजली परेशान करे तो आप इन दो चीजों से तेल बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको अजवाइन और हींग का इस्तेमाल करना है और इससे तेल तैयार करना है। इसके लिए आपको करना ये है कि

  • अजवाइन और हींग को सरसों के तेल में डालकर पका लें।
  • इस तेल को छान लें और इसे अपने शरीर पर लगाएं।

इसके अलावा आप ये कर सकते हैं कि एक चुटकी हींग को नारियल तेल या बादाम तेल जैसे किसी अन्य तेल में मिलाकर हल्का गर्म करें। इसमें अजवाइन मिलाकर गर्म करें और फिर शरीर इसे शरीर पर लगाएं। ये खुजली को कम करने के साथ दर्द में आराम दिलाने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र में भी दिखना है जवान? आयुर्वेदाचार्य बता रहे हैं स्किन एजिंग धीमी करने वाला तेल

प्रेग्नेंसी में अजवाइन हींग का तेल लगाने के फायदे

Dr. Shilparani A बताती हैं कि अजवाइन का तेल, जिसे कैरम ऑयल (Carom oil) भी कहा जाता है, अपनी तीखी और गर्म तासीर के लिए जाना जाता है। इसकी प्रभावशीलता इसमें मौजूद सक्रिय यौगिकों, मुख्य रूप से थाइमोल (thymol) और कारवाक्रोल (carvacrol) होने के कारण है ये प्रेग्नेंसी में होने वाली खुजली के लिए कारगर उपाय है। इस तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और सूजनरोधी गुण होते हैं।

Ajwain hing ka tel

अब बात हींग की करें तो हींग, फेरुला प्रजाति की जड़ों के लेटेक्स से प्राप्त एक गोंद है। आयुर्वेद में, यह अपनी गर्म तासीर (उष्ण वीर्य), सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुणों के लिए जानी जाती है। अध्ययनों के अनुसार, हींग में प्राकृतिक एंटीहिस्टामाइन गुण होते हैं जो एलर्जी और त्वचा की जलन को शांत करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही, हींग में फेरुलिक एसिड (ferulic acid) और अम्बेलिफेरोन (umbelliferone) जैसे यौगिक होते हैं, जो त्वचा के ऊतकों में सूजन और रेडनेस को कम करते हैं। हींग में मौजूद सल्फर एंटीफंगल के रूप में भी काम कर सकता है और खुजली को दूर करने में काफी कारगर है।

इसे भी पढ़ें: ग्लिसरीन  या नारियल तेल: ड्राई स्किन के लिए कौन सा बेहतर है?

हालांकि, अजवाइन, विशेष रूप से इससे बना तेल या उच्च औषधीय खुराक में, गर्भाशय संकुचन और संभावित रूप से गर्भपात का कारण बन सकती है। पैच टेस्ट के बाद ही इसका प्रयोग करें। प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से पहले अजवाइन के तेल की 1-2 बूंदों को किसी वाहक तेल जैसे नारियल तेल या जोजोबा तेल में मिलाकर पतला किया जा सकता है। पैच टेस्ट के बाद ही प्रयोग करें। दिन में एक या दो बार से अधिक प्रयोग न करें। गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में इसका प्रयोग न करना बेहतर है।

FAQ

  • प्रेग्नेंसी में खुजली क्यों होती है?

    प्रेग्नेंसी में खुजली होने के तीन कारण हैं पहला स्ट्रेचिंग, दूसरा शरीर में पित्त का बढ़ना और तीसरा हार्मोनल असंतुलन। ऐसे में दोनों को कंट्रोल करना चाहिए और इसके लिए आप अपने डॉक्टर से दवा ले सकते हैं।
  • गर्भावस्था में कहाँ-कहाँ खुजली होती है?

    गर्भावस्था में शरीर के कई अंगों में खुजली होती है। पहले तो पेट और ब्रेस्ट पर। दूसरा, पीठ, हाथ, पैरों और तलवों में और इसी प्रकार ये खुजली आपको अपने पूरे शरीर में महसूस हो सकती है। 
  • प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा खुजली हो तो क्या करें?

    प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा खुजली होने पर आपको करना ये है कि आप डॉक्टर को दिखाएं और उनके द्नारा दी गई दवाओं का इस्तेमाल करें।

Read Next

पेट फूलने और गैस से हैं परेशान? ये ड्रिंक और फूड्स दिलाएंगे तुरंत राहत

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 27, 2026 14:23 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 27, 2026 14:23 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Deepak Joshi

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content