Fri Oct 9, 2026 | 08:07 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

क्या बच्चों को रोज नाश्ते में अंडा देना सुरक्ष‍ित है? एक्‍सपर्ट से जानें

बच्‍चों के द‍िमागी व‍िकास, हार्ट और हड्ड‍ियोंं की सेहत को बेहतर बनाने के ल‍िए अंंडे का सेवन फायदेमंद माना जाता है। जानें बच्‍चे को रोज नाश्‍ते में अंडा ख‍िला सकते हैं या नहींं?
क्या बच्चों को रोज नाश्ते में अंडा देना सुरक्ष‍ित है? एक्‍सपर्ट से जानेंक्या बच्चों को रोज नाश्ते में अंडा देना सुरक्ष‍ित है? एक्‍सपर्ट से जानें

बच्‍चोंं और बड़ोंं सभी की सेहत के ल‍िए अंडे का सेवन फायदेमंद होता है। अंंडे में ज‍िंक, प्रोटीन, पोटैश‍ियम, व‍िटाम‍िन ए, डी, ई जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। हाई प्रोटीन होने की वजह से यह बच्‍चों की ग्रोथ के द‍िनों के ल‍िए हेल्‍दी होता है। अक्‍सर बच्‍चों को अंंडे ख‍िलाते समय माता-प‍िता के मन में एक सवाल उठता है क‍ि क्‍या बच्‍चे को रोज अंडा दे सकते हैं? क्‍या इसे रोज हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट के फॉर्म में द‍िया जा सकता है? इस सवाल का जवाब जानने के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

बच्‍चों की उम्र के मुताब‍िक अंडे की मात्रा तय करें

kya-roz-bache-ko-anda-khila-sakte-hainkya-roz-bache-ko-anda-khila-sakte-hain

Nutritionist Neha Sinha ने बताया क‍ि बच्‍चे की उम्र पर न‍िर्भर करता है क‍ि उसे रोजाना अंडा देना चाह‍िए या नहीं। दो साल और उससे ज्‍यादा उम्र के बीच द‍िनभर में एक अंडे का सेवन कर सकते हैं, लेक‍िन उससे छोटे बच्‍चों के ल‍िए मात्रा का ख्‍याल रखना जरूरी है। साथ ही कुछ माता-प‍िता को डर होता है क‍ि कहीं अंंडे का सेवन करने से कोलेस्‍ट्रॉल न बढ़ जाए, लेक‍िन अंंडे में मौजूद कोलेस्‍ट्रॉल, सेहत को खराब नहीं करता। बच्‍चों के ल‍िए अंडे का सेवन फायदेमंद है। इसे नाश्‍ते में शाम‍िल क‍िया जा सकता है। अंंडे में करीब 75 कैलोरीज होती हैं। यह प्रोटीन का पावरहाउस होने के साथ-साथ व‍िटाम‍िन ए, डी, बी12 जैसे पोषक तत्‍वोंं से भरपूर होता है। बच्‍चों की ग्रोथ सुन‍िश्‍च‍ित करने के ल‍िए उनकी डाइट में इसे शाम‍िल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 6 महीने की उम्र से श‍िशु को अंडा देने से घटता है एलर्जी का खतरा, जानें स्टडी के इस दावे पर एक्सपर्ट की राय

क्‍या कहती है स्‍टडी?

साल 2024 में Frontiers In Nutrition नामक जर्नल में प्रकाश‍ित एक मेटा-एनालिसिस के मुताब‍िक, दो से आठ महीने तक के बच्‍चोंं को जब अंडा ख‍िलाया गया, तो उनके व‍िकास में बढ़ाेतरी देखी गई।

यह भी पढ़ें- क्‍या अंडा खाना हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए वाकई फायदेमंद है? जानें एक्सपर्ट से

बच्‍चे को द‍िन में क‍ितने अंडे ख‍िला सकते हैं?

  • दो साल और उससे ज्‍यादा उम्र के बच्‍चे द‍िनभर में एक अंडा खा सकते हैं।
  • एक से दो साल की उम्र में बच्‍चे हफ्ते भर में तीन से चार अंंडे ख‍िला सकते हैं।
  • आठ से बारह महीने की उम्र में बच्‍चे को हफ्ते में तीन से चार बार मुख्‍य मील के साथ एग योक दे सकते हैं।
  • ध्‍यान रहे क‍ि बच्‍चे के ल‍िए क‍िसी भी रेस‍िपी को बनाते समय उसमें कच्‍चा अंडा न डालें। इससे बच्‍चों की सेहत खराब हो सकती है। हमेशा बच्‍चों को पका हुआ या उबला हुआ अंडा ही देना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- ऑमलेट या उबला अंडा? जानिए प्रोटीन के लिए कौन है ज्यादा फायदेमंद और हेल्दी विकल्प

एग एलर्जी होने पर बच्‍चे को न ख‍िलाएं अंडा

कुछ बच्‍चों को अंंडे से एलर्जी होती है। एलर्जी के कारण त्‍वचा पर रैशेज या खुजली हो सकती है। एग एलर्जी से बचने के ल‍िए एक्‍सपर्ट छह माह के बाद ठोस आहार के रूप में बच्‍चे को अंडे का सेवन कराने की सलाह देते हैं ताक‍ि भव‍िष्‍य में एग एलर्जी से बचा जा सके क्‍योंंक‍ि अंंडे में सभी नौ जरूरी अमीनो एस‍िड्स होते हैं जो बच्‍चे की ग्रोथ के ल‍िए जरूरी हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

बच्‍चे को रोज अंंडा ख‍िला सकते हैं, ले‍क‍िन मात्रा बच्‍चे की उम्र पर न‍िर्भर करती है। अगर बच्‍चे की उम्र दो साल या उससे ज्‍यादा है, तो ही बच्‍चे को द‍िनभर में एक अंडा ख‍िला सकते हैं। एक से दो साल की उम्र में हफ्ते में तीन से चार बार और उससे कम उम्र में हफ्ते में तीन से चार बार एग योक दे सकते हैं।

FAQ

  • बच्‍चों के द‍िमाग के ल‍िए क्‍यों फायदेमंंद है अंडा?

    अंडे में कोलीन पाया जाता है और कई स्‍टडीज में इसे ब्रेन हेल्‍थ के ल‍िए फायदेमंद बताया गया है। यह मेमोरी बढ़ाने में मदद करता है।
  • क्‍या बच्‍चों की इम्‍यून‍िटी बढ़ाता है अंडा?

    हां, अंडा खाने से बच्‍चों की इम्‍यून‍िटी भी बढ़ती है क्‍योंक‍ि इसमें ज‍िंक और सेलेन‍ियम होता है जो इंफेक्‍शन से लड़कर सेहत की रक्षा करते हैं।

Read Next

→ 6 महीने की उम्र से श‍िशु को अंडा देने से घटता है एलर्जी का खतरा, जानें स्टडी के इस दावे पर एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jun 25, 2026 14:22 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 25, 2026 14:22 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jun 25, 2026 14:22 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha