Fri Sep 11, 2026 | 06:02 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

स्किन और बालों के लिए क्यों जरूरी हैं ओमेगा-3 वाले फूड्स? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

ओमेगा-3 फैटी एसिड स्किन और बालों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, क्योंकि शरीर इसे खुद नहीं बना पाता है। यह त्वचा की प्रोटेक्टिव लेयर को बनाए रखने, सूजन कम करने और बालों व स्कैल्प को पोषण देने में मदद करता है, लेकिन यह बालों के झड़ने का एकमात्र इलाज नहीं है।

आज के समय में स्किन और बालों की देखभाल के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन स्वस्थ बालों और त्वचा के लिए अंदर से पोषण देना भी उतना ही जरूरी होता है। ऐसे में अक्सर लोगों को प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स जैसे हेल्दी और पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है ओमेगा-3 फैटी एसिड। इसको हेल्दी स्किन और स्वस्थ बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन कई लोगों के मन में सवाल आता है कि बालों और आंखों के लिए ओमेगा-3 क्यों जरूरी है? ऐसे में आइए इस बारे में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant dermatologist and Aesthetic Physician, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

ओमेगा-3 फैटी एसिड क्या है?

डॉ. सुनील कुमार प्रभु के अनुसार, ओमेगा-3 फैटी एसिड ऐसे जरूरी फैट हैं, जिन्हें शरीर पर्याप्त मात्रा में नहीं बना पाता है, इसलिए इन्हें डाइट के जरिए लेना जरूरी होता है।

इनमें EPA (इकोसापेंटेनोइक एसिड), DHA (डोकोसाहेक्साएनोइक एसिड) और ALA (अल्फा-लिनोलेनिक एसिड) शामिल हैं। ये न सिर्फ पूरे स्वास्थ्य के लिए, बल्कि त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए भी जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: ओमेगा 3 की कमी हार्ट पर कैसे असर डालती है? जानें इससे होने वाली 5 समस्‍याएं

स्किन के लिए क्यों जरूरी है ओमेगा-3?

डॉ. सुनील बताते हैं, स्किन के लिए, ओमेगा-3 फैटी एसिड सेल मेम्ब्रेन (कोशिका झिल्ली) की स्ट्रक्चर और कार्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं और त्वचा की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर (बैरियर) को बनाए रखने में मदद करते हैं। स्किन की हेल्दी प्रोटेक्टिव लेयर नमी को बनाए रखने में मदद करती है और त्वचा को बाहरी हानिकारक तत्वों से बचाती है।

why are omega 3 rich foods important for skin and hair 01

सूजन कम करे

ओमेगा-3 में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं, जो स्किन की कुछ समस्याओं से जुड़ी सूजन की प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए, डाइट में सही मात्रा में हेल्दी फैट शामिल करने से स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

बालों और स्कैल्प के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड

डॉ. सुनील के अनुसार, बालों की नॉर्मल ग्रोथ के लिए शरीर को पर्याप्त पोषण की जरूरत होती है। स्कैल्प की सेहत भी बालों की देखभाल का अहम हिस्सा है। ओमेगा-3 फैटी एसिड सेल मेम्ब्रेन के नॉर्मल कार्य और शरीर में सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं में भूमिका निभाता है।

इस कारण खाने में पर्याप्त ओमेगा-3 शामिल करना बालों और स्कैल्प के लिए जरूरी पोषण का हिस्सा हो सकता है, लेकिन यह समझना भी जरूरी है कि सिर्फ ओमेगा-3 खाने से बाल झड़ने की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी, ऐसा नहीं कहा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: बीमारी के बाद अक्सर क्यों झड़ने लगते हैं बाल? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कितने समय तक रहता है हेयर फॉल

बाल झड़ने के हो सकते हैं कई कारण

डॉ. सुनील का कहना है, ओमेगा-3 को बालों के झड़ने के एकमात्र इलाज के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि बालों का झड़ना कई कारणों से हो सकता है। इसमें पोषक तत्वों की कमी, हार्मोन में बदलाव, थायरायड से जुड़ी समस्या, स्ट्रेस और जेनेटिक कारण हो सकते हैं।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2025 मे Journal of Cosmetic Dermatology में प्रकाशित सिस्टेमेटिक रिव्यू के अनुसार, ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन (anti-inflammatory) को कम करने में मदद करता है। जब इसे सोरायसिस, घाव, डर्मेटाइटिस और स्किन कैंसर (मेलानोमा) जैसी त्वचा की समस्याओं में लगाया गया, तो इसके बहुत अच्छे और फायदेमंद रिजल्ट देखने को मिले।

ओमेगा-3 के लिए क्या खाएं?

डॉ. सुनील के अनुसार, ओमेगा-3 के अच्छे सोर्स में फैटी मछली जैसे सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल शामिल हैं।

शाकाहारी लोग कैसे लें ओमेगा-3?

डॉ. सुनील बताते हैं, जो लोग मछली नहीं खाते, उनके लिए भी ओमेगा-3 पाने के कई विकल्प मौजूद हैं। ALA के पौधे से मिलने वाले सोर्स में अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट और हेम्प सीड्स को खाने में शामिल किया जा सकता है। शाकाहारी और वीगन लोग इन फूड्स को नियमित रूप से अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

एक ही फूड पर निर्भर न रहें

त्वचा और बालों की सेहत के लिए किसी एक फूड या सप्लीमेंट पर निर्भर रहना सही तरीका नहीं है। शरीर को अलग-अलग पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इसलिए ओमेगा-3 के साथ पर्याप्त प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और अन्य जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर बैलेंस डाइट लेना ज्यादा जरूरी है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

अगर किसी व्यक्ति के बाल लंबे समय से या नॉर्मल से ज्यादा बाल झड़ रहे हैं, तो सिर्फ ओमेगा-3 वाले फूड्स पर निर्भर रहने के बजाय समस्या के कारण का पता लगाना जरूरी है। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर हो सकता है।

निष्कर्ष

ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए जरूरी फैट है, जिसे डाइट में शामिल करके इसके स्तर को बढ़ाया जा सकता है। यह स्किन के सेल्स के नॉर्मल कार्य, नेचुरल स्किन बैरियर को हेल्दी रखने और स्किन से जुड़ी समस्या से बचाव करने में मदद करता है। साथ ही, इससे शरीर में सूजन से जुड़ी प्रक्रियाओं को नियंत्रित करने में भी सहायता मिलती है।

वहीं, ओमेगा-3 स्कैल्प और बालों को स्वस्थ बनाए रखने और इनको झड़ने से रोकने फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ध्यान रहे, बालों के झड़ने की समस्या में यह एकमात्र इलाज नहीं है, क्योंकि बालों के झड़ने के कई कारण हो सकते हैं। ओमेगा-3 की कमी को दूर करने के लिए डाइट में सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी फैटी फिश के अलावा अलसी, चिया सीड्स, अखरोट और हेम्प सीड्स जैसे फूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।

ध्यान रहे, बालों और स्किन से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ओमेगा 3 फैटी एसिड की कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं?

    ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी को दूर करने के लिए डाइट में अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट और फैटी फिश को शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
  • ओमेगा 3 की कमी के क्या लक्षण हैं?

    शरीर में ओमेगा-3 की कमी होने पर व्यक्ति को बालों और नाखूनों के कमजोर होने, ड्राई स्किन, थकान बनी रहने, नींद न आने, ड्राई आई, जोड़ों में दर्द और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 

Read Next

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद क्या लगाना चाहिए? ये गलती बना सकती है स्किन को ड्राई

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 10, 2026 12:46 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Sep 10, 2026 12:46 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content