Wed Sep 23, 2026 | 07:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shireen Furtado , Sr. Consultant – Medical & Cosmetic Dermatology

नाक के आसपास स्किन ज्यादा ड्राई क्यों हो जाती है? डॉक्टर से जानें

मौसम, गलत प्रोडक्ट्स और स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे कारणों से स्किन के ड्राई होने की समस्या होती है। ऐसे में इससे राहत के लिए सही तरीके से स्किन की देखभाल करना जरूरी है।
नाक के आसपास स्किन ज्यादा ड्राई क्यों हो जाती है? डॉक्टर से जानेंनाक के आसपास स्किन ज्यादा ड्राई क्यों हो जाती है? डॉक्टर से जानें

हर व्यक्ति की स्किन अलग-अलग टाइप की होती है। कई लोगों की त्वचा ऑयली तो कुछ लोगों की ड्राई होती है। वहीं, कुछ लोगों के चेहरे की त्वचा का कुछ एरिया ऑयली और कुछ एरिया ड्राई होता है। ऐसा अक्सर कॉम्बिनेशन स्किन में होता है, जिसमें टी जोन (माथा, नाक और ठुड्डी का एरिया) प्रभावित होता है, लेकिन कुछ लोगों की नाक के पास की स्किन ज्यादा ही ड्राई हो जाती है। ऐसे में कई लोग कंफ्यूज रहते हैं और सोचते हैं कि ऐसा स्किन टाइप के कारण है या इसके कुछ और कारण हो सकते हैं? आइए इस बारे में Dr. Shireen Furtado, Sr. Consultant - Medical & Cosmetic Dermatology, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानें।

नाक के पास की स्किन ड्राई होने के कारण

Dr. Shireen Furtado के अनुसार, नाक के आस-पास की स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो सकती है, क्योंकि यह हिस्सा सेंसिटिव होता है और अक्सर ठंडे या ड्राई मौसम, एयर कंडीशनिंग, हवा, बार-बार चेहरा धोने, गर्म पानी, रगड़ने या नाक साफ करने, गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने और स्किन से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकता है।

1. मौसम में बदलाव के कारण

ठंडी और ड्राई हवा, तेज हवाएं और लंबे समय तक एयर कंडीशनर (AC) के माहौल में रहने के कारण स्किन की नेचुरल नमी कम हो जाती है, जिससे नाक की स्किन के ड्राई होने की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन है तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें होने वाले नुकसान

2. बार-बार नाक साफ करने

सर्दी, जुकाम या एलर्जी की स्थिति में बार-बार रुमाल या टिश्यू से नाक को साफ करने और रगड़ने के कारण त्वचा के छिल जाती है। इसके कारण स्किन ज्यादा ड्राई और लाल पड़ जाती है।

why does the skin around the nose become excessively dry 1why does the skin around the nose become excessively dry 1

3. बार-बार चेहरा धोने

बार-बार चेहरा धोने के कारण भी स्किन ड्राई हो सकती है। कई लोग गर्म पानी से चेहरा धोते हैं, खासकर सर्दियों के मौसम में। ऐसा करना रिलैक्सिंग लगता है, लेकिन ज्यादा गर्म पानी से चेहरा धोने के कारण स्किन की नेचुरल नमी कम हो जाती है और स्किन ड्राई होने लगती है।

4. गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के कारण

कई बार बहुत हार्ड केमिकल वाले साबुन, केमिकल युक्त फेस वॉश, अल्कोहल वाले टोनर या बार-बार स्क्रब और एक्सफोलिएंट्स का इस्तेमाल करने से त्वचा का नेचुरल ऑयल (जिसे सीबम कहा जाता है) निकल जाता है।

हार्ड साबुन, स्क्रब, एक्सफोलिएंट, मुंहासे के इलाज या खुशबू वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन बैरियर को और नुकसान पहुंच सकता है और रूखापन बढ़ सकता है।

5. स्किन से जुड़ी समस्या होने

कई बार लोगों को एक्जिमा, कॉन्टैक्ट डर्मेटाइटिस, सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस और सोरायसिस जैसी त्वचा की समस्याओं से भी स्किन में ड्राइनेस, रेडनेस, पपड़ी या जलन हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन कब किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत होती है? डॉक्टर से जानें

ड्राई स्किन की समस्या से बचाव और देखभाल के उपाय

Dr. Shireen Furtado बताती हैं, नाक के आसपास की स्किन को हेल्दी रखने और ड्राइनेस से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जा सकता है। जैसे-

  • हल्के, बिना खुशबू वाले क्लींजर का इस्तेमाल करें।
  • बहुत गर्म पानी और हार्ड केमिकल वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स से बचें।
  • नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाएं, जिसमें सेरामाइड्स, ग्लिसरीन या पेट्रोलेटम जैसे तत्व हों।
  • जो लोग अक्सर नाक पोंछते या साफ करते हैं, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए और सही मॉइस्चराइजर से आस-पास की स्किन की प्रोटेक्शन करनी चाहिए।
  • अगर ड्राइनेस स्किन की किसी समस्या के कारण है, तो बार-बार मॉइस्चराइजर लगाने के बजाय असल समस्या का इलाज करना ज्यादा जरूरी है।
  • डॉक्टर की सलाह के बिना नाक के आस-पास स्टेरॉयड क्रीम जैसी दवाएं इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए।
  • दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

Dr. Shireen Furtado का कहना है, अगर बेसिक स्किनकेयर के बाद त्वचा में ड्राइनेस बनी रहती है, बार-बार वापस आती है या इसके साथ ज्यादा रेडनेस, खुजली, जलन, सूजन, दरारें, खून आना, पपड़ी जमना या दर्द होता है, तो तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाएं, क्योंकि ये लक्षण डर्मेटाइटिस, इंफेक्शन या स्किन की किसी अन्य समस्या का संकेत हो सकते हैं।

डॉक्टर त्वचा की जांच करके कारण का पता लगा सकते हैं, बजाय इसके कि इसे सिर्फ़ डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) मान लिया जाए। ज्यादातर मामलों में, स्किन बैरियर को बचाकर, त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाली चीजों से दूर रहकर और किसी भी असल समस्या का इलाज करके उस हिस्से को ठीक करने में मदद मिल सकती है और बार-बार होने वाली ड्राइनेस को रोका जा सकता है।

निष्कर्ष

नाक के आसपास की स्किन के ज्यादा ड्राइनेस होने की समस्या हवा के ड्राई होने, मौसम में बदलाव, बार-बार नाक पोंछने, बार-बार चेहरा धोने, गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने और स्किन से जुड़ी स्थितियों के कारण होती है। इससे राहत के लिए स्किन को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें, पर्याप्त पानी पिएं, हार्ड केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें और नाक के पास स्टेरॉयड क्रीम जैसी दवाइयों के इस्तेमाल से बचें।

ध्यान रहे, स्किन से जुड़ी समस्या अधिक महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • ड्राई स्किन किसकी कमी से होती है?

    शरीर में विटामिन ए, डी, ई, बी और ओमेगा-3 फैटी जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को ड्राई स्किन की समस्या हो सकती है।
  • हेल्दी स्किन के लिए क्या करें?

    स्किन को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से दिन में 2 बार चेहरा धोएं, स्किन को मॉइस्चराइज करें, सनस्क्रीन लगाएं, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं, हेल्दी डाइट लें और 7-8 घंटों की भरपूर नींद लें। 

Read Next

हाथों पर अचानक महीन झुर्रियां क्यों दिखने लगती हैं? स्किन में बदलाव की ये 5 वजहें जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 23, 2026 17:44 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shireen Furtado

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content