Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

पिंपल होने पर कब जाना चाहिए डॉक्टर के पास? जान लें ये जरूरी बात

कभी-कभी हमें पिंपल जैसी मामूली समस्या को लेकर भी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत पड़ती है। आखिर पिंपल होने पर डॉक्टर के पास जाने का सही समय क्या है? जानें, इस लेख में।

आमतौर पर हम पिंपल को गंभीरता नहीं लेते हैं। हमें लगता है कि पिंपल हुआ है, तो अपने आप कुछ दिनों में ठीक भी हो जाएगा। हालांकि, होता भी ऐसा ही है। सामान्यतः पिंपल साफ-सफाई का ध्यान न रखने पर और केमिकल युक्त प्रोडक्ट का त्वचा पर इस्तेमाल करने पर होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी-कभी पिंपल भी चिंता का विषय बन सकते हैं? जी, हां! यह सच है। इसलिए, जरूरी है कि आपको यह पता हो कि पिंपल के लिए डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए? इसी सवाल का जवाब जानने के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बातचीत की है।

पिंपल होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास?

when to visit a doctor if you have pimple 01 (13)

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) के अनुसार पिंपल होने पर डॉक्टर पास जाने में देरी न करें। अगर बार-बार पिंपल हो रहे हैं, उनमें दर्द हो रहा है, तो तुरंत एक्सपर्ट से संपर्क करें।

  1. बार-बार पिंपल होने परः पिंपल होना कोई चिंता का विषय नहीं है। हां, अगर किसी को बार-बार पिंपल हो रहे हैं या महीनों तक बने हुए हैं, तो यह सही नहीं है। इस तरह की कंडीशन में जरूरी है कि आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  2. पिंपल में दर्द होने परः पिंपल में हल्का-फुल्का दर्द होना सामान्य होता है। जैसे-जैसे पिंपल खत्म होते जाते हैं, दर्द भी दूर हो जाता है। अगर आप नोटिस करें कि आपके पिंपल में न सिर्फ दर्द है, बल्कि उसकी वजह से आसपास के हिस्से को भी छूना मुश्किल हो रहा है, तो इसका मतलब है कि डॉक्टर के पास जाने का समय आ गया है।
  3. पिंपल के कारण चेहरे पर पड़ रहे डार्क स्पॉट: पिंपल होने के बाद उनकी पर खुजली या स्क्रैच नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा पर स्थायी दाग बना रह सकता है। वहीं, अगर आपके पिंपल को आप छूते भी नहीं हैं, फिर भी पिंपल ठीक होने के बाद वहां स्थायी दाग रह जाता है, तो यह सही नहीं है। ऐसा होने पर आपको डॉक्टर के पास जाने में देरी नहीं करनी चाहिए।
  4. अचानक पिंपल का बढ़नाः हार्मोनल बदलाव होने पर पिंपल होते हैं। इसलिए, प्यूबर्टी से गुजर रहे किशोरों में वयस्कों की तुलना में पिंपल अधिक होते हैं। जैसे-जैस उम्र बढ़ती जाती है, हार्मोन संतुलित हो जाते हैं और पिंपल की समस्या अपने आप कम हो जाती है। अगर कोई वयस्क नोटिस कि अचानक उनके चेहरे पर पिंपल बढ़ रहे हैं, जबकि जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं है। यह हार्मोनल इंबैलेंस का लक्षण हो सकता है। इसलिए, प्रोफेशनल की हेल्प लेने में देरी नहीं करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इन कामों को करने से बढ़ सकती है एक्ने की समस्या, एक्सपर्ट से जानें बचाव के टिप्स

डॉक्टर की सलाह

what causes recurring red pimple and itching 1 (9)

पिंपल क्यों हो रहे हैं, इसका कारण जानकार सही ट्रीटमेंट किया जाना चाहिए। जीवनशैली में कुछ बदलाव भी पिंपल में कमी कर सकते हैं, जैसे-

  • नियमित रूप से स्किन केयर रूटीन फॉलो करें।
  • रात को सोने से पहले चेहरा धोना न भूलें।
  • अपनी डाइट में डेयरी प्रोडक्ट कम शामिल करें।
  • हाई ग्लाइसेमिक फूड्स खाने से बचें।
  • अगर स्किन ड्राई है, तो मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।
  • अपने पिंपल को हाथ न लगाएं और न ही खुजली करें।
  • पिंपल युक्त चेहरे पर ऑयली प्रोडक्ट यूज न करें

इसे भी पढ़ें: इन 6 खराब आदतों के कारण बढ़ सकती है मुंहासों की समस्या, खूबसूरत त्वचा के लिए बदलाव है जरूरी

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने का मतलब यह है कि पिंपल कोई गंभीर समस्या नहीं है। हां, अगर यह समस्या लंबे समय से बनी रहती है, चेहरे पर पिंपल बार-बार होते रहें, तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, डॉक्टर से संपर्क कर अपना सही ट्रीटमेंट भी करवाना चाहिए।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • पिंपल कितनी उम्र तक होते हैं?

    पिंपल होने की कोई फिक्स उम्र नहीं होती है। अगर किसी को हार्मोनल प्रॉब्लम है, तो वयस्कों को भी यह समस्या हो सकती है। इसका मतलब है कि 30, 40 और यहां तक ​​कि 50 वर्ष की आयु में भी मुहांसे हो सकते हैं।
  • कौन सा डॉक्टर पिंपल्स को दूर करता है?

    पिंपल की समस्या के लिए त्वचा विशेषज्ञ के पास जाना चाहिए। वे पिंपल के सही कारण को जानकर आपकी समस्या का समाधान कर सकते हैं।
  • पिंपल्स का सही इलाज क्या है?

    पिंपल का सही इलाज जानने के लिए इसके कारणों का पता होना जरूरी है। अगर आप घरेलू उपाय की मदद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए त्वचा पर एलोवेरा जेल, नीम की पत्तियों का पेस्ट आदि लगा सकते हैं।

Read Next

दानों पर खुजली क्यों नहीं करनी चाहिए? डॉक्टर से जान लें इसके 5 बड़े कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 01, 2026 18:00 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Mar 01, 2026 18:00 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content