शाइनी बालों के लिए घर में बनाएं रोजमेरी मिस्ट, जानें तरीका और 5 फायदे

Rosemary Hair Mist: बालों को शाइनी और हल्दी बनाने के लिए रोजमेरी का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां जानिए, घर में रोजमेरी मिस्ट कैसे बनाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
शाइनी बालों के लिए घर में बनाएं रोजमेरी मिस्ट, जानें तरीका और 5 फायदे


इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है, जिसकी तैयारियों के लिए लोग कई दिनों पहले से ही प्लान बनाने लगते हैं। महिलाएं हों या पुरुष सभी शादी और पार्टी में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए सैलून में तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स और हेयर ट्रीटमेंट्स लेते हैं। जिनमें कई तरह के केमिकल्स का उपयोग किया जाता है, जिनका बुरा असर बालों और स्किन पर पड़ता है। इसके अलावा बालों को स्टाइल करने के लिए भी लोग हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनसे तुंरत तो बाल बेहद खूबसूरत दिखते हैं लेकिन बाद में बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। ऐसे में बालों को नेचुरली शाइनी और हेल्दी बनाने के लिए आप घर में रोजमेरी का इस्तेमाल (how to Make rosemary mist) कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर रोजमेरी का इस्तेमाल कई तरीकों से बालों के लिए किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको बालों के लिए घर में रोजमेरी मिस्ट बनाने का तरीका और 5 फायदे बताने वाले हैं। 

बालों के लिए रोजमेरी मिस्ट कैसे बनाएं? - How To Make Rosemary Mist For Hair At Home

रोजमेरी मिस्ट बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से गर्मियों में सूरज की हानिकारक किरणों से बालों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। इसके अलावा रोजमेरी मिस्ट बालों के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है और स्कैल्प को नेचुरली हेल्दी बनाने में सहायक हो सकता है। यहां जानिए रोजमेरी मिस्ट बनाने का तरीका क्या है?

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में हफ्ते में कितनी बार शैंपू लगाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

रोजमेरी मिस्ट बनाने के लिए आपको रोजमेरी के आधा कप ताजे पत्तों को 2 कप पानी के साथ पैन में डालकर उबालना होगा। अगर आपके पास ताजे रोजमेरी के पत्ते नहीं हैं तो बाजार में रोजमेरी के सूखे पत्ते भी मिलते हैं, जिनका उपयोग मिस्ट बनाने में किया जा सकता है। जब पानी अच्छे से उबलने लगे तो इसमें 2 लौंग और पुदीने की कुछ पत्तियां भी मिलाएं। आखिर में गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें। जब रोजमेरी का पानी बिल्कुल ठंडा हो जाए तो इसे छानकर एक बोतल में भरें और इसमें रोजमेरी ऑयल की 3-4 बूंदें मिलाएं। आपका रोजमेरी हेयर मिस्ट तैयार है। इसका इस्तेमाल स्कैल्प और बालों को शाइनी और हेल्दी बनाने के लिए किया जा सकता है। रोजमेरी मिस्ट का बालों पर इस्तेमाल रात में सोने से पहले करें। इसके अलावा बालों को धोने के बाद भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: बालों को हेल्दी रखने के लिए सही हेयर केयर प्रोडक्ट्स कैसे चुनें? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें

rosemary mist

बालों के लिए रोजमेरी मिस्ट के फायदे -  Benefits Of Rosemary Mist For Hair

1. रोजमेरी मिस्ट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को हेल्दी बनाते हैं और बालों का झड़ना भी कम होता है। इसका नियमित इस्तेमाल बालों को शाइनी बनाने के साथ-साथ इसकी ग्रोथ को भी बढ़ाता है।

2. रोजमेरी मिस्ट बालों को सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है, जिससे बालों की क्वालिटी गर्मियों के मौसम में भी खराब नहीं होती है।

3. रोजमेरी मिस्ट के इस्तेमाल का अच्छा असर मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। इससे मन शांत होता है, जिससे व्यक्ति को अच्छा महसूस होता है।

4. रोजमेरी मिस्ट बालों को प्राकृतिक तरीके से नमी प्रदान करता है और बालों को स्वस्थ बनाए रखता है।

5. इस मिस्ट के नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प पर होने वाली खुजली से राहत मिलती है और डैंड्रफ की समस्या भी दूर हो सकती है।

बालों को शाइनी बनाने के लिए रोजमेरी हेयर मिस्ट का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन अगर आपको स्कैल्प या बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इन उपायों को आजमाएं।

All Images Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में बालों को हेल्दी बनाने के लिए लगाएं खीरे से बना ये हाइड्रेटिंग हेयर मास्क, जानें 5 तरीके और फायदे

Disclaimer