निखरी त्वचा पाने के लिए खीरे के रस में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, जानें इनके बारे में

खीरे में कुछ प्राकृतिक चीजें मिलाकर लगाने से चेहरे पर प्राकृतिक निखार मिलता है। जानें निखार पाने के लिए खीरा कैसे इस्तेमाल करें।   
  • SHARE
  • FOLLOW
निखरी त्वचा पाने के लिए खीरे के रस में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, जानें इनके बारे में

How To Use Cucumber For Face: स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखने के लिए खीरा बेहद फायदेमंद है। यह स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट रखने के लिए भी फायदेमंद है। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और हाइड्रेटिंग गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। अगर खीरे में कुछ चीजें मिलाकर लगाई जाए, तो इससे त्वचा में निखार आता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानें निखार पाने के लिए खीरे के रस में क्या मिलाएं। 

cucumber

खीरे का रस और एलोवेरा- Cucumber and Aloe vera 

खीरे के रस में एलोवेरा जेल मिलाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहती है। एलोवेरा और खीरा दोनों में ही हाइड्रेटिंग गुण होते हैं। ये स्किन को सॉफ्ट और स्मूद रखने में मदद करते हैं। इस मिक्सचर के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल में दो चम्मच खीरे का रस मिलाएं। कॉटन की मदद से इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक लगाकर रखें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

खीरे का रस और दूध- Cucumber and Milk 

खीरे और दूध के मिश्रण से चेहरे से डार्क स्पॉट्स कम होंगे। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बनी रहेगी। दो चम्मच कच्चे दूध में दो चम्मच खीरे का रस मिलाएं। इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं। साथ ही, कुछ देर चेहरे पर मसाज करें। इसे 10 मिनट तक लगाए और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़ें- खीरा और टमाटर का रस लगाने से निखर आएगी स्किन, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

खीरे का रस और दही- Cucumber and Curd

खीरा और दही एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इससे टैनिंग, डल स्किन और डार्क स्पॉट्स से भी राहत मिलती है। साथ ही आपकी स्किन ग्लोइंग भी रहती है। इस मास्क के लिए 2 चम्मच खीरे के रस में 1 चम्मच दही मिक्स करें। इसे अच्छे से मिलाएं और 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। 

खीरे का रस और आलू- Cucumber and Potato

अगर आपको डार्क सर्कल्स या डार्क स्पॉट्स की समस्या है, तो यह कॉम्बिनेशन काफी असरदार हो सकता है। आलू के रस से डार्क स्पॉट्स कम होते हैं। साथ ही, स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट भी बनी रहती है। बाउल में 2 चम्मच खीरे का रस और 2 चम्मच आलू का रस मिलाएं। इस मिक्सचर को चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा साफ कर लें। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर खीरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके जिससे स्किन में आएगी नमी

खीरे का रस और मुल्तानी मिट्टी- Cucumber and Multani Mitti

अगर आप मुल्तानी मिट्टी और खीरे का फेस मास्क लगाते हैं, तो इससे आपको प्राकृतिक निखार मिलता है। मुल्तानी मिट्टी से त्वचा के डार्क स्पॉट्स भी कम होते हैं और चेहरे पर ग्लो आता है। बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए। इसमें 2 चम्मच खीरे का रस मिलाएं। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं। 

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या आपको कोई स्किन प्रॉब्लम है। ऐसे में इन मिश्रण से परहेज करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।

Read Next

Acne Scars: मुंहासों के न‍िशान से बचने के ल‍िए फॉलो करें यह स्‍क‍िन केयर रूटीन, मिलेगी बेदाग त्‍वचा

Disclaimer