
कई लोग कभी-कभी अपने शरीर के तापमान में अचानक बदलाव महसूस करते हैं। एक पल उन्हें बहुत गर्मी लगती है और अगले ही पल ठंड लगने लगती है। लेकिन कभी-कभी यह बदलाव किसी छिपी हुई स्वास्थ्य समस्या (Underlying Medical Condition) की ओर इशारा भी कर सकता है। यह समझना जरूरी है कि अगर यह उतार-चढ़ाव कभी-कभी हो, तो यह सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर यह बार-बार या ज्यादा गंभीर रूप से हो रहा है, तो यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इस लेख में जानेंगे बार-बार ठंड या गर्मी लगने के कारण। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. M. Sheetal Kumar, Consultant Physician & Diabetologist, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।
1. बाहरी परिस्थितियां- External Stimuli

- आपके शरीर की यह प्रतिक्रिया बाहरी परिस्थितियों (External Stimuli) के कारण भी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, ठंडे मौसम, पतले कपड़े पहनने या भावनात्मक तनाव के कारण ठंड लग सकती है।
 - Dr. M. Sheetal Kumar ने बताया कि ज्यादा एक्सरसाइज, मसालेदार खाना, हार्मोन में बदलाव या बुखार से शरीर में गर्मी महसूस हो सकती है। ऐसे सामान्य कारण आमतौर पर खुद ही ठीक हो जाते हैं। लेकिन अगर तापमान में ये बदलाव बार-बार, तेजी से या अन्य लक्षणों (जैसे थकान, पसीना, या दर्द) के साथ हों, तो यह मेडिकल जांच की मांग करता है।
 
इसे भी पढ़ें- पेट में ठंड लगने पर नजर आते हैं ये 4 लक्षण, गलती से भी न करें नजरअंदाज
2. हार्मोनल असंतुलन- Hormonal Imbalance
हार्मोनल असंतुलन भी इसका एक कारण है। जैसे कि थायरायड की बीमारी- हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म, शरीर के तापमान को कंट्रोल करने की क्षमता को प्रभावित करती है, जिससे कभी ठंड, तो कभी गर्मी लगती है। इसी तरह, मेनोपॉज (Menopause) के दौरान महिलाओं को हार्मोनल बदलाव के कारण हॉट फ्लैशेस (Hot Flashes) और ठंड लगने की शिकायत होती है।
3. बुखार और इंफेक्शन- Fever And Infections
बुखार और इंफेक्शन भी तापमान में उतार-चढ़ाव का कारण बनते हैं। शरीर जब इंफेक्शन से लड़ता है, तो तापमान बढ़ता है और पसीना आता है, इस वजह से बुखार उतरने पर ठंड लगने लगती है। बार-बार ऐसा होना किसी क्रॉनिक इंफेक्शन (Chronic Infection) या सूजन (Inflammation) की ओर इशारा कर सकता है।
4. अन्य कारण- Other Causes
इसके अलावा, ब्लड सर्कुलेशन की समस्या (Circulatory Issues), न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (Neurological Disorder) या तनाव और चिंता (Stress And Anxiety) भी शरीर के तापमान नियंत्रण को प्रभावित कर सकते हैं।Dr. M. Sheetal Kumar ने बताया कि अगर इन तापमान बदलावों के साथ वजन में बदलाव, थकान, रात में पसीना या अज्ञात दर्द महसूस हो, तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। डॉक्टर, जांच और ब्लड टेस्ट के जरिए कारणों का पता लगा सकते हैं।
निष्कर्ष:
कभी-कभी गर्म या ठंड महसूस होना सामान्य है, लेकिन अगर यह बार-बार या ज्यादा समय तक हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह थायरायड की समस्या, इंफेक्शन या नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है। सही समय पर जांच और इलाज से इन कारणों को कंट्रोल किया जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 04, 2025 15:48 IST
Published By : Yashaswi Mathur