Feeling Excessive Heat Even in Low Temperature: कभी-कभी हमारे शरीर की प्रतिक्रिया बाहरी मौसम से मेल नहीं खाती है। यानी बाहर का तापमान भले ही कम हो, लेकिन शरीर को ज्यादा गर्मी महसूस हो सकती है। यह कोई आम बात नहीं है, बल्कि शरीर के अंदर चल रहे कुछ गंभीर बदलावों का संकेत हो सकता है। जब शरीर का तापमान कंट्रोल करने वाला सिस्टम असंतुलित होता है, तब व्यक्ति कम तापमान में भी गर्मी महसूस कर सकता है। यह समस्या थकान, हॉर्मोनल असंतुलन, शरीर में सूजन या डिहाइड्रेशन की वजह से भी हो सकती है। महिलाओं में यह स्थिति पीरियड्स, मेनोपॉज या थायरॉइड के चलते ज्यादा देखी जाती है, वहीं पुरुषों में ज्यादा स्ट्रेस लेने या हाई ब्लड प्रेशर भी कारण हो सकते हैं। कई बार कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण भी ऐसा अनुभव होता है। इस लेख में हम विस्तार से समझेंगे कि ऐसा क्यों होता है, इसके पीछे कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं और किन उपायों से इस स्थिति को कंट्रोल किया जा सकता है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
कम तापमान में तेज गर्मी लगने के कारण- Causes Behind Feeling Excessive Heat in Low Temperature
- महिलाओं में हॉर्मोनल बदलाव (Hormonal Changes) जैसे मेनोपॉज, थायरॉइड गड़बड़ी या पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन व प्रोजेस्टेरोन लेवल का उतार-चढ़ाव शरीर के तापमान को प्रभावित कर सकता है।
- स्ट्रेस और एंग्जाइटी (Stress and Anxiety) के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है, जिससे शरीर अंदर से गर्म महसूस कर सकता है।
- डिहाइड्रेशन और नमक की कमी (Dehydration and Electrolyte Imbalance) होने पर ब्लड सर्कुलेशन गड़बड़ हो जाता है और पसीना कम निकलता है, जिससे गर्मी का एहसास बढ़ता है।
- शरीर में सूजन या इंफेक्शन (Inflammation or Infection) के चलते शरीर का इम्यून सिस्टम एक्टिव हो जाता है और इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है।
- कुछ दवाएं जैसे एंटीबायोटिक्स, एंटीडिप्रेसेंट या हार्मोनल दवाएं, शरीर की थर्मोरेग्युलेशन (Thermoregulation) प्रक्रिया पर असर डाल सकती हैं। इस वजह से कम तापमान में भी ज्यादा गर्मी लगती है।
इसे भी पढ़ें- आपको भी लगती है बहुत ज्यादा गर्मी? जिम्मेदार हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव
किन लोगों को ज्यादा खतरा होता है?
- मेनोपॉज या पीरियड्स में महिलाएं
- थायरॉइड या हार्मोन से जुड़ी समस्याओं वाले लोग
- मानसिक तनाव या डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति
- ऐसे लोग जो ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाते हैं या पानी कम पीते हैं
- बुज़ुर्ग जिनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो चुका है
कम तापमान में तेज गर्मी लगने की समस्या से कैसे निपटें?- How to Deal with Excessive Heat in Low Temperature
- रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं और नारियल पानी या नींबू पानी जैसी इलेक्ट्रोलाइट युक्त चीजें लें।
- मेडिटेशन, प्राणायाम और नींद पूरी करने से दिमाग शांत होता है और शरीर संतुलित महसूस करता है।
- ताजा फल, हरी सब्जियां और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ लें, जो सूजन और गर्मी को कम करते हैं।
- बार-बार गर्मी महसूस हो रही हो, तो थायरॉइड, शुगर और हॉर्मोनल जांच जरूर करवाएं।
- ऐसे कपड़े पहनें जो पसीने को सोखें और शरीर को ठंडा रखें।
डॉक्टर से मिलना कब जरूरी है?
- अगर आपको बिना कारण बार-बार गर्मी महसूस हो।
- अगर नींद के दौरान पसीना आता हो।
- अगर थकान, चक्कर या सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हों।
- अगर आपकी स्किन गर्म लगे लेकिन बुखार न हो।
- अगर ये लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
कम तापमान में ज्यादा गर्मी लगना सामान्य बात नहीं है। यह शरीर की अंदरूनी गड़बड़ी का संकेत हो सकता है। समय पर पहचान और सही उपाय आपको स्वस्थ बनाए रख सकते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
FAQ
बहुत ज्यादा गर्मी लगने का क्या कारण है?
बहुत ज्यादा गर्मी लगना हॉर्मोनल असंतुलन, तनाव, डिहाइड्रेशन, थायरॉइड गड़बड़ी या कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट की वजह से हो सकता है।सिर को ठंडा रखने के लिए क्या करें?
सिर को ठंडा रखने के लिए ठंडे पानी से सिर धोएं, पुदीना या नीम युक्त तेल लगाएं, सूती टोपी पहनें और पानी व नारियल पानी पिएं।शरीर में गर्मी बढ़ने के क्या लक्षण होते हैं?
शरीर में गर्मी बढ़ने पर चेहरे पर जलन, बार-बार पसीना आना, जी मिचलाना, थकान, मुंह के छाले और पेशाब का रंग गहरा होना जैसे लक्षण दिखते हैं।