गर्म या ठंडा दूध: गर्मियों में सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

Is Chilled Milk Good For Health: दूध पीना हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में गर्म दूध पीना चाहिए या ठंडा।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्म या ठंडा दूध: गर्मियों में सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें


Does Cold Milk Increase Body Heat: दूध पीना हमारे समस्त स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह हड्डियों को मजबूती देने के कारण शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। दूध में सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप रोज सुबह दूध पीते हैं, तो इससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। कुछ लोगों को गर्म दूध का सेवन करना पसंद होता है, तो कई लोग ठंडा दूध पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मियों में गर्म दूध पीना ज्यादा बेहतर है या ठंडा दूध। क्या गर्मियों में गर्म दूध पीने से परेशानी हो सकती है? आइए इस लेख में जानें इन प्रश्नों के उत्तर। 

hot milk

गर्म और ठंडे दूध में से गर्मियों में क्या ज्यादा फायदेमंद है? Hot or Chilled Milk Which Is More Better In Summer

गर्मियों में आप गर्म या ठंडा दोनों तरह से दूध का सेवन कर सकते हैं। दोनों प्रकार से दूध का सेवन करने के अलग-अलग फायदे होते हैं। लेकिन आपको वातावरण का तापमान और अपनी सेहत के मुताबिक ही सही विकल्प चुनना चाहिए। ऐसे में आपको कुछ चीजों का ध्यान रखकर ही दूध का सेवन करना चाहिए। 

गर्मियों में गर्म दूध का सेवन कब करना चाहिए? When To Consume Hot Milk In Summer

गर्मियों में गर्म दूध का सेवन आपको रात में सोते समय कर सकते हैं। इस दौरान आप गुनगुना दूध पी सकते हैं। अगर आपको कब्ज या पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो आप गुनगुने दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से आपकी पाचन क्रिया तेज होगी और आपको एसिडिटी से भी काफी राहत मिलेगी। लेकिन अगर आपको गर्मियों में हीट स्ट्रोक या लू लगने जैसी समस्या हो गई है, तो आपको गर्म दूध अवॉइड करना चाहिए। 

गर्मियों में ठंडे दूध का सेवन कब करना चाहिए? When To Consume Chilled Milk In Summer

पेट में जलन या पेट फूलने की समस्या में आप ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पाचन की समस्याओं में काफी आराम मिलेगा। इसके लिए आप एक गिलास सादा ठंडा दूध ले सकते हैं। इसके अलावा, इससे स्मूदी या शेक बनाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है। आप गर्मियों में सुबह नाश्ते या लंच में भी ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप शाम के स्नैक्स में भी शेक या स्मूदी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

गर्मियों में ठंडे दूध का सेवन करने के फायदे- Benefits of Consuming Chilled Milk In Summer 

गर्मियों में ठंडे दूध का सेवन करने से आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी। इससे आपके पेट को ठंडक मिलेगी। साथ ही आपकी बॉडी भी रिलैक्स रहेगी। गर्मियों में ठंडा दूध पीने से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगेगी। जिससे यह आपके लिए वेट लॉस का भी अच्छा विकल्प हो सकता है। 

अगर आपको किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। 

 

Read Next

ICMR ने ब्रेड बटर और चीज को बताया अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड, जानें इन्हें डाइट से हटाना क्यों है जरूरी

Disclaimer