Expert

कहीं आप भी तो नहीं पीते गलत तरीके से पानी? एक्सपर्ट से जानें पानी पीने का सही तरीका

सुबह खाली पेट पानी पीने से आपका पाचन तंत्र बेहतर रहता है और शरीर से टॉक्सिक चीजों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
कहीं आप भी तो नहीं पीते गलत तरीके से पानी? एक्सपर्ट से जानें पानी पीने का सही तरीका


हमारे शरीर के लिए पानी बहुत जरूरी तत्व है। शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी से ही बना होता है। पानी की कमी के कारण हम कई गंभीर बीमारियों के चपेट में भी आ सकते हैं। इसलिए डॉक्टर भी हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। शरीर में पानी का सही लेवल होने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। पानी आपके शरीर को हाइड्रेट रखने और इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददेमंद होता है। लेकिन कई बार पानी पीते समय हम कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण हमारे सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। तो आइए हार्मोन और गट हेल्थ कोच डायटिशियन मनप्रीत कालरा से पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानते हैं। 

पानी पीने का सही तरीका और सही समय क्या है? - What Is The Right Way And Right Time To Drink Water in Hindi?

1. उठते ही बासी मुंह पानी पिएं - Drink Water After Getting Up in The Morning Benefits in Hindi 

सुबह उठने के बाद खाली पेट पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपके सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खाली पेट पानी पीने से आपका गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट साफ होता है और आपके पेट में मौजूद टॉक्सिक चीजों को बाहर निकाल कर उसे डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है। 

2. भोजन से 30 मिनट पहले पानी पिएं - Drink Water 30 Minutes Before Meals Benefits in Hindi 

खाना खाने से आधे घंटे पहले यानी 30 मिनट पहले एक गिलास पानी पिएं। खाना खाने से पहले पानी पीने से पेट से डिटॉक्स पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र भी बेहतर रहता है। 

3. नहाने से पहले पानी पिएं - Drink Water Before Bathing Benefits in Hindi 

नहाने से पहले एक गिलास पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। डायटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार नहाने से पहले पानी पीने से मूड अच्छा रहता है और कार्डियक अटैक का जोखिम भी कम होता है। 

इसे भी पढ़ें- कम ही नहीं, ज्यादा पानी पीने से भी हो सकता है डिहाइड्रेशन, डॉक्टर ने शेयर की जानकारी

पानी पीते समय इन बातों का भी रखें ध्यान- 

  • घूंट-घूंटकर पानी पिएं। 
  • ठंडा पानी पीने से बचें। 
  • कॉपर या चांदी के बर्तन में पानी रखकर पिएं। 
  • खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। 
  • एक दिन में 2 से 3 लीटर से ज्यादा पानी न पिएं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

स्वस्थ रहने के लिए आप सुबह खाली पेट, नहाने के बाद और खाना खाने से पहले पानी पी सकते हैं। इन टिप्स को फॉलो करने से न सिर्फ आपकी सेहत बेहतर रहेगी, बल्कि आप कई बीमारियों से भी दूर रहेंगे। 

Image Credit- Freepik 

Read Next

बालों को नेचुरल काला बनाने के लिए पिएं गाजर और संतरे का जूस, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer