Best Time To Drink Water- पानी पीना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। पानी सिर्फ हमारी प्यास बुझाने में ही नहीं बल्कि शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने, नींद न आने की समस्या को दूर करने, सिरदर्द से आरम दिलाने और ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। शरीर में पानी की कमी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती है, जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। रोजाना 3 लीटर यानी 7 से 8 गिलास पानी पीना चाहिए, अक्सर हम सभी इस बारे में बात करते हैं, लेकिन लेकिन पानी पीने का सही समय क्या होता है और कब-कब पानी पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है क्या आप इस बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आइए न्यूट्रिशनिस्ट रजनी झा से जानते हैं पानी पीने का सही समय (Right Time To Drink Water) क्या होता है?
पानी पीने का सही समय क्या है? - What Is The Right Time To Drink Water in Hindi?
1. सुबह जागने के बाद पानी पीना
सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पीने से शरीर के सारे अंग सक्रिय होते हैं और सोकर उठने के बाद शरीर को फिर से हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। इस समय पानी पीने से चयापचय को बढ़ावा मिलता है, पाचन में सुधार होता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या किडनी के मरीज अल्कलाइन वॉटर पी सकते हैं? जानें इसके फायदे व नुकसान
2. वर्कआउट के बाद पानी पीना
एक्सरसाइज या कोई भी शारीरिक गतिविधि करने के बाद शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए और दिल की बढ़ी हुई गति को सामान्य करने के लिए एक गिलास पानी जरूर पिएं। वर्कआउट के बाद पानी पीने से पसीने के माध्यम से खोए हुए तरल पदार्थ को वापस भरने में मदद मिलती है।
3. खाना खाने से 30 मिनट पहले पानी पिएं
हमेशा भोजन करने से आधे घंटे यानी 30 मिनट पहले पानी पीने (Right Time To Drink Water After Meal)से पेट को पाचन के लिए तैयार करने में मदद मिल सकती है। इस समय पानी पीने से भोजन और पोषक तत्वों के अवशोषण को तोड़ने, अच्छे पाचन को बढ़ावा देने और ज्यादा खाना खाने से रोकने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- 2 साल तक के बच्चों को कितना पानी पिलाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
4. नहाने से पहले पानी पीना
रोजना नहाने से 10 मिनट पहले एक गिलास पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट करके और सर्कुलेशन में सुधार करके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है।
5. सोने से पहले पानी पीना
सोने से पहले एक गिलास पानी पीने से दिन के दौरान किसी भी तरल पदार्थ की कमी को पूरा करने में मदद मिल सकती है और रात भर आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
6. थकान महसूस होने पर पिएं पानी
अक्सर डिहाइड्रेशन के कारण लोगों को थकान महसूस हो सकती है। ऐसे में जब आपको थकान महसूस हो तो एक गिलास पानी पी लें। ऐसा करने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है और एनर्जी का स्तर बढ़ा सकता है।
7. बीमार महसूस होने पर पानी पिएं
बीमार होने पर आपकी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है, ऐसे में प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और शरीर में होने वाली असुविधा को रोकने में मदद मिलती है।
रोजाना निर्धारित समय पर नियमित रूप से पानी पीने (Water Drinking Schedule) से सेहत, स्किन और बाल स्वस्थ रहते हैं और बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिल सकती है।
Image Credit- Freepik