Alkaline Water Is Good Or Bad For Kidneys: अल्कलाइन वॉटर का क्रेज आज के समय में काफी बढ़ गया है। ऐसा कहा जाता है कि, सामान्य पानी से अल्कलाइन वॉटर ज्यादा फायदेमंद होता है। सामान्य पानी का पीएच लेवल 7.5 तक होता है। वहीं अल्कलाइन वॉटर का पीएच लेवल 8 से 10 के बीच होता है। अल्कलाइन वॉटर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी सामान्य से अधिक होते हैं। अल्कलाइन वॉटर को क्षारीय आयनित पानी (Alkaline Ionized Water) कहते हैं। इसे क्षारीय पानी भी कहा जाता है। हालांकि सभी के लिए अल्कलाइन वॉटर का सेवन फायदेमंद नहीं हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, क्या किडनी के मरीजों के लिए अल्कलाइन वॉटर फायदेमंद होता है और इसे पीने के फायदे व नुकसान।
क्या किडनी के मरीज अल्कलाइन वॉटर पी सकते हैं?- Alkaline Water Is Good Or Bad For Kidneys in Hindi
किडनी शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसका काम शरीर में मौजूद गंदगी और विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करना होता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "अल्कलाइन वॉटर पीने से किडनी को हेल्दी रखने और इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। कुछ शोध और अध्ययनों में भी इस बात को कहा गया है, कि किडनी की पथरी के खतरे को कम करने के लिए अल्कलाइन वॉटर पीने से फायदा मिलता है।"
इसे भी पढ़ें: क्या हार्ट के मरीज अल्कलाइन वॉटर पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अल्कलाइन वॉटर पीने के फायदे इस तरह से हैं-
1. प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स- अल्कलाइन पानी में प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और कैंसर जैसी बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में मदद कर सकते हैं।
2. हाइड्रेशन- अल्कलाइन पानी का सेवन करने से हाइड्रेशन बढ़ता है, जो किडनी के लिए महत्वपूर्ण है।
3. पीएच बैलेंस- अल्कलाइन पानी का सेवन करने से शरीर का पीएच स्तर संतुलित रहता है, जिससे एसिडिटी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
4. पाचन को ठीक करने में मददगार- अल्कलाइन वॉटर पीने से पाचन तंत्र को हेल्दी बनाने और इससे जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज में अल्कलाइन वॉटर पीना फायदेमंद होता है? जानें फायदे
अल्कलाइन वॉटर की साइड इफेक्ट्स- Alkaline Water Side Effects in Hindi
बहुत ज्यादा या गलत तरीके से अल्कलाइन वॉटर पीने से शरीर को य नुकसान पहुंच सकते हैं-
- बहुत ज्यादा मात्रा में अल्कलाइन वॉटर पीने से ऊतकों को नुकसान होने का खतरा रहता है।
- अधिक अल्कलाइन पानी का सेवन करने से शरीर में एलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन हो सकता है।
- कुछ लोगों को अधिक अल्कलाइन पानी का सेवन करने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।
- ज्यादा अल्कलाइन पानी का सेवन करने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है।
आप डॉक्टर की सलाह लेकर किडनी को हेल्दी रखने के लिए नियमित रूप से अल्कलाइन वॉटर पी सकते हैं। इसका सेवन करने से वजन कम करने से लेकर कई गंभीर समस्याओं के खतरे को कम करने में फायदा मिलता है। किडनी को हेल्दी रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
Reference-
1. Schwalfenberg, Gerry K. "The Alkaline Diet: Is There Evidence That an Alkaline pH Diet Benefits Health?" Journal of Environmental and Public Health, vol. 2012, 2012, pp. 1–7., doi:10.1155/2012/727630.
2. Fenton, Tanis R., and Andrew W. Lyon. "Alkalinization of Urine in Adults with Chronic Kidney Disease: A Potential Health Benefit." Journal of Nephrology and Renal Diseases, vol. 3, no. 1, 2018, pp. 1–10., doi:10.23937/2572-3286.1510019.
(Image Courtesy: Freepik.com)