5 मिनट में बनकर तैयार हो जाते हैं ये 5 प्रोटीन शेक, बच्चों से बड़ों तक सबके लिए हैं फायदेमंद

प्रोटीन की जरूरत बॉडी बनाने, मसल्स बढ़ाने और हेल्दी स्किन, बालों के लिए होती है। जानें घर पर प्रोटीन शेक बनाने की आसान रेसिपीज।
  • SHARE
  • FOLLOW
5 मिनट में बनकर तैयार हो जाते हैं ये 5 प्रोटीन शेक, बच्चों से बड़ों तक सबके लिए हैं फायदेमंद

अच्छी सेहत कौन नहीं चाहता। अच्छी सेहत के लिए चाहे आप जिम कर रहे हों या नहीं पर आपको दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसी तरह बच्चों को भी अपनी शारीरिक ग्रोथ के लिए और एनर्जी के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। दरअसल प्रोटीन के सेवन से मांसपेशियां बनती हैं और लंबे समय तक भूख नहीं लगती। पेट भरा हुआ महसूस होता है। तो इस वजह से वजन भी नियंत्रित रहता है। वैसे तो बाजार में बहुत से प्रोटीन शेक उपलब्ध हैं। लेकिन वह इतने हेल्दी नहीं होते। आप घर पर नेचुरल तरीके से प्रोटीन शेक तैयार कर सकती हैं। जो आपके या बच्चों के लिए फायदेमंद होंगे।

कोलंबिया एशिया अस्पताल की आहार विशेषज्ञ डॉक्टर शालिनी गार्विन ब्लिस का कहना है कि प्रोटीन उन तीन सबसे बड़े जरूरी पोषक तत्वों में से एक है जो सभी उम्र के लोगों के लिए जरूरी है। वैसे तो प्रोटीन (Protein) के बहुत से सोर्स है शाकाहारी भी और मांसाहारी भी। लेकिन प्रोटीन शेक को अपनी या बच्चों की डाइट में शामिल करना, तुरंत प्रोटीन पाने का आसान तरीका है। इस तरह से आप अपनी रोजाना की जरूरत का यह मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (Macronutrient) आसानी से प्राप्त कर अपने बच्चों की या घर के अन्य बड़ों की प्रोटीन जरूरत पूरा कर सकती हैं। जी हां आप घर पर निम्न प्रोटीन शेक (Protein Shakes) तैयार कर बच्चों और बड़ों को एक हेल्दी डाइट दे सकती हैं।

1. चॉकलेट प्रोटीन शेक (Chocolate Protein Shake)

  • चॉकलेट शेक न केवल बच्चो को बल्कि बड़ों को भी बहुत पसंद होता है।
  • इसे बनाने के लिए कटी हुई सेब, खजूर, कोको पाउडर और बादाम बटर को ग्राइंडर में डालें।
  • सबको ब्लेंड कर लें।
  • इसे एक गिलास में डालें।
  • उस पर डार्क चॉकलेट से सजायें।

2. बादाम और कोको पाउडर रेसिपी (Almond Coco Protein Shake Recipe)

बादाम के लाभ तो आपको मालूम ही होंगे। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बादाम के लाभों के साथ साथ चॉकलेट का स्वाद भी मिलेगा। जिसे बच्चे तो बच्चे घर के बड़े भी शौक से पीना चाहेंगे।

  • इस रेसिपी के लिए आपको बादाम, कोकोआ पाउडर और शहद की आवश्यकता होगी।
  • इसे बनाने के लिए आपको बादाम रोस्ट करके पीस लेने हैं।
  • बिना मीठा कोको पाउडर इसमें एड कर दें।
  • इसमें दूध मिलाएं।
  • इसे मीठा बनाने के लिए शहद मिला दें।
  • आपकी ड्रिंक तैयार है। सबको पिलायें।

3. ड्राई फ्रूट्स-नट्स प्रोटीन शेक रेसिपी (Dry Fruits & Nuts Protein Shake Recipe)

  • ड्राई फ्रूट्स भी सभी के लिए बहुत लाभदायक हैं। इन ड्राई फ्रूट्स से एक हेल्दी रेसिपी बनाने के लिए निम्न स्टेप अपनाएं।
  • इसके लिए आपको काजू, बादाम जैसे कुछ ड्राई नट्स चाहिए होंगे।
  • आधी मात्रा में अखरोट, गुड़, इलायची पाउडर और केसर की कुछ धागे लें।
  • इसे बनाने के लिए आपको 5 मिनट बादाम को गर्म पानी में भिगो लेना है।
  • फिर इन्हें ठंडे पानी से धो लें।
  • इनका छिलका उतार के सुखा लें।
  • सभी नट्स को रोस्ट कर लें और केवल थोड़े गर्म होने तक ही रोस्ट करें।
  • ब्लेंडर में नट्स, शक्कर और केसर आदि पीस लें।
  • अब इसे छान लें।
  • कम पिसी मेवा को दुबारा पीस लें।
  • दूध में मिलाकर दें।

4. किशमिश केसर का दूध (Raisins+Saffron Shake)

आपके घर के बच्चों या बड़ों को यह ड्रिंक बहुत पसंद आने वाली है। असल में इसमें किशमिश का प्रयोग किया जाता है। जिसका अर्थ है इसमें एंटीऑक्सीडेंट, डाइट्री फाइबर और आयरन कैल्शियम हैं। इसमें हम केसर भी शामिल की जाती है। जिससे यह दूध स्वाद के साथ साथ और अधिक पौष्टिक बन जाता है।

  • इसे बनाने के लिए ओट्स, इलायची पाउडर, केसर के धागे, गुड़ और किशमिश की जरूरत होगी।
  • इसे बनाने के लिए आपको एक कप दूध में ओट्स डाल देने हैं।
  • इसे गैस पर रख दें।
  • अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
  • फिर शक्कर मिला दें।
  • अब फ्लेम बंद कर दें।
  • अब इसमें 5 से 6 किशमिश डाल दें।
  • इसको नरम करने के लिए सभी चीजों को ब्लेंडर में पीस दें।
  • अब आप इसे सर्व करें।

5. आम और गाजर का मिल्क शेक (Carrot With Mango Shake)

इस रेसिपी के माध्यम से आप सबके मन पसंद शेक में थोड़ा हेल्दी रूप भी शामिल कर सकती हैं। गाजर आंखों के लिए भी लाभदायक है क्योंकि इसमें विटामिन ए होता है। आम का स्वाद गाजरों को महसूस भी नहीं होने देगा।

  • इसके लिए आपको आम, गाजर और अलसी की आवश्यकता होगी।
  • इसे बनाने के लिए आपको एक कटा आम लें।  
  • आधी गाजर लें।
  • इसमें दूध मिला कर पीस लें।
  • अगर आप चाहें तो इसमें अलसी भी एड कर सकती हैं।
  • अगर आपका बच्चा ज्यादा ही छोटा है तो उन्हें अलसी के बीज न दें और साधारण गाजर और आम का शेक बनाकर दें।

इन सभी रेसिपी में हेल्दी और स्वादिष्ट सामग्री है। इसलिए सभी इन शेक्स को खुशी खुशी और बिना नखरे के पी लेंगे। यह सभी ड्रिंक्स पौष्टिक गुणों से भरपूर हैं।

Main Image - Jamie Oliver

Inside 1 chocolate- Dure Foods

Inside 2 - Yummly

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

5 मिनट में बनकर तैयार हो जाते हैं ये 5 प्रोटीन शेक, बच्चों से बड़ों तक सबके लिए हैं फायदेमंद

Disclaimer