How to Make Banana Shake for Weight Gain in Hindi: एक तरफ लोग अपने मोटापे से परेशान हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने दुबले-पतले और कमजोर शरीर से भी परेशान हैं। दुबला-पतला शरीर व्यक्ति की पर्सनैलिटी को भी खराब कर सकता है। साथ ही कमजोर शरीर की वजह से व्यक्ति कॉन्फिडेंट भी महसूस नहीं कर पाता है। ऐसे में वे अकसर वजन बढ़ाने की चाहत के लिए तरह-तरह के चीजों का सेवन करना शुरू कर देते हैं। बनाना शेक (Banana Shake for Weight Gain in Hindi) इनमें से एक होता है। बनाना शेक को वजन बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ लोग सिर्फ केला और दूध को मिक्स करके बना देते हैं। सिर्फ दूध और केला खाने से वजन बढ़ाने में थोड़ा समय लग सकता है। अगर आप तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो बनाना शेक में कुछ अन्य चीजों को भी मिक्स करना जरूरी होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर वजन बढ़ाने के लिए बनाना शेक कैसे बनाएं? या फिर वजन बढ़ाने के लिए बनाना शेक में क्या मिलाएं? (How to Make Banana Shake for Weight Gain in Hindi)
वजन बढ़ाने के लिए बनाना शेक कैसे बनाएं?- How to Make Banana Shake for Weight Gain in Hindi
1. बनाना शेक और पीनट बटर (How to Make Banana Shake with Peanut Butter)
अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो बनाना शेक में पीनट बटर मिलाकर पी सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप दूध और केले का शेक बना लें। इसके बाद इसमें पीनट बटर मिलाएं और पी लें। पीनट बटर प्रोटीन, हेल्दी फैट और कैलोरी से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप बनाना शेक में पीनट बटर मिलाकर पिएंगे, तो आपका वजन धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- दुबलेपन से छुटकारा पाने और वजन बढ़ाने के लिए बेस्ट फूड है केला, इन 4 तरीकों से खाएं तो मिलेगा भरपूर लाभ
टॉप स्टोरीज़
2. बनाना शेक और ओट्स (How to Make Banana Shake with Oats)
बनाना शेक में ओट्स मिलाकर पीना भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें 1 केला और 4-5 चम्मच ओट्स मिलाएं। अब इस मिश्रण का शेक बना लें। रोजाना ओट्स वाला बनाना शेक पीने से आपको अपना वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसलिए अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं, तो आपको बनाना शेक और ओट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।
3. बनाना शेक और नट्स (How to Make Banana Shake with Nuts)
बनाना शेक को हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें नट्स भी मिला सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध में केला, बादाम, काजू और किशमिश मिलाएं। अब इन सभी को मिक्स करके शेक बना लें। आप चाहें तो बनाना शेक में गार्निशिंग के लिए भी नट्स डाल सकते हैं। रोजाना बनाना शेक और नट्स का सेवन करने से आपको वेट गेन करने में काफी मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- Banana with Milk: रात में दूध और केला खाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
4. बनाना शेक और घी (How to Make Banana Shake with Ghee)
यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा, लेकिन बनाना शेक में घी मिलाकर पीना काफी फायदेमंद हो सकता है। खासकर, अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपके लिए बनाना शेक और घी का सेवन करना काफी असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए आप दूध, केला और घी को एक साथ मिक्स करके शेक बना लें। अब इस शेक को रोजाना सुबह खाली पेट पिएं। रोजाना बनाना शेक और घी लेने से धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ने लगेगा।
How to Make Banana Shake fow Weight Gain in Hindi: अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो बनाना शेक में ओट्स, नट्स, घी या फिर पीनट बटर डालकर बना सकते हैं। इन चीजों में प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है, जो वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं।