Body Heat: बढ़ती गर्मी में बॉडी हीट कैसे कम करें? अपनाएं ये 5 टिप्स

How To Reduce Body Heat During Summer In Hindi: बढ़ती गर्मी में बॉडी हीट कम करने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें और एलोवेरा जले स्किन पर अप्लाई करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Body Heat: बढ़ती गर्मी में बॉडी हीट कैसे कम करें? अपनाएं ये 5 टिप्स


How To Reduce Body Heat During Summer In Hindi: गर्मी का तापमान 50 डिग्री पार तक जा चुका है। वैसे भी इन दिनों नौपता चल रहा है। नौतपा यानी सूरज की ताप अब तक सबसे तेज है। माना जा रहा है कि 2 जून तक नौतपा रहेगा। हालांकि, इस बात पर कितना यकीन किया जा सकता है, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन, यह तय है कि देश के कई हिस्से गर्मी से झुलस रहे हैं। बच्चे, बड़े और बुजुर्ग, हर व्यक्ति सूरत की तेज धूप से परेशान है। कई लोग तो डिहाइड्रेशन, हीट वेव का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी हो जाता है कि हम अपना बॉडी टेंप्रेचर सामान्य बनाए रखें। अगर ऐसा न किया जाए, तो सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है। सवाल है, बॉडी का टेंप्रेचर डाउन कैसे किया जा सकता है? इसके लिए यहां दिए गए टिप्स अपनाएं।

गर्मी में बॉडी हीट कैसे कम करें?- How To Reduce Body Heat During Summer In Hindi

How To Reduce Body Heat During Summer In Hindi

खुद को हाइड्रेटेड रखें

गर्मी का मौसम है। इन दिनों आप जितना ज्यादा पानी पिएंगे, स्वास्थ्य के लिए उतना लाभकारी होगा। पूरे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पिएं। इससे बॉडी टेंप्रेचर नहीं बढ़ेगा और गर्मी को भी आप आसानी से झेल सकेंगे। जब भी घर से बाहर निकलें, अपने साथ एक पानी की बोतल जरूर रखें। इसके अलावा, प्यास न लगने के बावजूद थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इससे सेहत भी सही रहेगी।

इसे भी पढ़ेंः तपती गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

मौसमी फलों का सेवन करें

गर्मी के दिनों कई ऐसे फल पाए जाते हैं, जो बॉडी टेंप्रेचर गर्म होने से बचाते हैं। इसमें तरबूज, खरबूज, स्ट्रॉबेरी जैसे कई फल शामिल हैं। अगर आप सलाद खाने के शौकीन हैं, तो खीरा और ककड़ी को भी अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। इनसे बॉडी में पानी की कमी नहीं होगी और शरीर का तापमान भी संतुलित बना रहेगा।

इसे भी पढ़ेंः शरीर की गर्मी कम करने के लिए आजमाएं ये खास आयुर्वेदिक नुस्खा, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी

ठंडे पानी से नहाएं

गर्मी के दिनों में शायद ही ऐसा कोई हो, जो ठंडे पानी से न नहाना पसंद करे। हर कोई ठंडे पानी से नहाकर अपनी बॉडी को हीट को सामान्य बनाए रखता है। लेकिन, गर्मी के दिनों में एक सामान्य समस्या यह होती है कि जिन लोगों की पानी की टंकी छत पर रखी होती है, उन्हें नहाने के लिए गर्म पानी मिलता है। गर्मी के दिनां में नहाने के लिए गर्म टंकी का पानी इस्तेमाल करना सही नहीं होता है। इससे त्वचा लाल हो जाती है। इसके बजाय, कोशिश करें कि नहाने से आधे घंटे पहले एक बाल्टी पानी भरकर रख दें। इससे पानी ठंडा हो जाएगा। इस स्टोर पानी से नहाने पर बॉडी हीट कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा, जब भी समय मिले, पैरों की ठंडे पानी से सिंकाई करें। इससे भी शरीर का तापमान संतुलित बना रहता है।

इसे भी पढ़ेंः गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

नारियल पानी और छाछ पिएं

body-heat-during-summer-

गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में जितना ज्यादा लिक्विड शामिल करेंगे, उतना ही स्वास्थ्य को फायदा होगा। इसमें छाछ, लस्सी, नारियल पानी चीजें शामिल होती हैं। इनमें से कई चीजें प्रोबायोटिक का अच्छा स्रोत है। इनका सेवन करने से बॉडी टेंप्रेचर कम रहता है और ये पीने में भी स्वादिष्ट लगते हैं। यही नहीं, ये बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं, जो आपको हीट वेव से बचाने में मदद करते हैं।

एलोवेरा अप्लाई करें

एलोवेरा में सूदिंग प्रॉपर्टी होती है। गर्मी के दिनों में आप अपनी स्कि पर अप्लाई कर सकते हैं। आमतौर पर जब आप नहाने जाएं, उसे 15 से 20 मिनट पहले एलोवेरा को अपनी स्किन पर लगा लें। इससे बॉडी को ठंडक का अहसास होगा। करीब 20 मिनट बाद नहा लें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

ब्लड में सीरम बिलीरुबिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें बढ़ने के नुकसान

Disclaimer