
बचपन में मेरे दादाजी कहा करते थे कि ध्यान करो इससे सेहत अच्छी रहेगी। ध्यान के दौरान गहरी सांस लेने से फेफड़े मजबूत होंगे और दिल स्वस्थ रहेगा। तब मैंने उनकी बात पर ज्यादा गौर नहीं किया। आज जब मेडिकल एक्सपर्ट्स मेडिटेशन के फायदे बताते हैं, तो समझ आता है कि मेरे दादाजी की बात काफी हद तक सही थी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए मेडिटेशन फायदेमंद माना जाता है। दिनभर में 10 से 15 मिनट मेडिटेशन करने से स्ट्रेस कम होता है, बीपी कंट्रोल होता है और दिल की कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। इस लेख में हम जानेंगे कि हार्ट हेल्थ के लिए मेडिटेशन के क्या फायदे हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Ozefit Director, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
हार्ट के लिए मेडिटेशन के फायदे- Meditation Benefits For Heart Health
- Fitness Coach Payal Asthana ने बताया कि मेडिटेशन करने से अनिद्रा की समस्या दूर होती है। नींद पूरी करने से हार्ट की सेहत और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं।
- मेडिटेशन की मदद से अनियमित धड़कन (Arrhythmia) की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।
- मेडिटेशन से हाई बीपी और स्ट्रोक का खतरा कम होता है, मेडिटेशन करने से नसों में खिंचाव कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन सामान्य रहता है।
- जो लोग ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं, उनमें हार्ट अटैक और हाई बीपी की समस्या रहती है। मेडिटेशन करने से शरीर में स्ट्रेस हार्माेन कोर्टिसोल की मात्रा कम होती है जिससे हार्ट पर पड़ने वाला दबाव भी कम होता है।
इसे भी पढ़ें- डिजिटल स्ट्रेस को कम करने में मदद करेगा ये 5 मिनट का मेडिटेशन, सोने से पहले रोज करना होगा फायदेमंद
मेडिटेशन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है
- नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की एक स्टडी के मुताबिक, मानसिक स्वास्थ्य, चिंता और स्ट्रेस लेवल में भी सुधार होता है।
- लगातार होने वाले स्ट्रेस से धमनियों में सूजन (इन्फ्लेमेशन) होती है, जिससे धमनियों सख्त हो जाती हैं।
- मेडिटेशन शरीर की इम्यून सिस्टम को संतुलित करने और लगातार होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है।
- इससे ब्लड वैसल्स की सुरक्षा होती है और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
हार्ट को स्वस्थ्य रखने के लिए मेडिटेशन कैसे करें?- How To Do Meditation For Heart Health
हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए मेडिटेशन करेंगे, तो स्ट्रेस लेवल कम होगा, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होगा और हार्ट रेट बेहतर होगा। इन आसान टिप्स को अपनाएं-
- मेडिटेशन करने के लिए सबसे पहले शांत जगह चुनें।
- सीधे बैठ जाएं और गहरी सांस लें और छोड़ें।
- 5 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
- मन में यह वाक्य दोहराएं कि आपका दिल स्वस्थ है, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
- रोज सुबह उठकर मेडिटेशन करें। इसे रोज करने से हार्ट हेल्थ अच्छी रहती है।
मेडिटेशन के दौरान जरूरी सावधानियां
- भरे पेट मेडिटेशन न करें। इससे चक्कर या बेचैनी महसूस हो सकती है।
- अगर पीठ, घुटने या गर्दन में चोट है, तो ध्यान की पोजीशन में बहुत देर बैठने से बचें।
- अगर डिप्रेशन, एंग्जाइटी जैसी मानसिक समस्या है, तो मेडिटेशन से भावनाएं अचानक उभर सकती हैं। इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही मेडिटेशन करें।
निष्कर्ष:
मेडिटेशन करके हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं और दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकते हैं। मेडिटेशन को सुबह करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version