Doctor Verified

मेड‍िटेशन से ल‍िवर को करें ड‍िटॉक्‍स और बनाएं हेल्‍दी, एक्सपर्ट ने बताए फायदे

मेडिटेशन न केवल दिमाग को शांत करता है बल्कि लिवर को भी डिटॉक्स करके उसे हेल्दी बनाता है। यह स्‍ट्रेस कम करता है, ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखता है। जानिए कैसे रोजाना मेडिटेशन लिवर की सेहत को बेहतर बनाकर शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेड‍िटेशन से ल‍िवर को करें ड‍िटॉक्‍स और बनाएं हेल्‍दी, एक्सपर्ट ने बताए फायदे


आज के समय में अनहेल्दी डाइट, स्ट्रेस, देर रात तक जागना और प्रदूषण जैसे कारण लिवर की सेहत पर बुरा असर डाल रहे हैं। लिवर हमारे शरीर का एक डिटॉक्स सेंटर है, जो टॉक्सिन्स और हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है, लेकिन जब यह ओवरलोड हो जाता है, तो थकान, स्किन डलनेस और पाचन संबंधी परेशानियां शुरू हो जाती हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि मेडिटेशन (Meditation) न सिर्फ दिमाग को शांत करता है, बल्कि यह शरीर के अंग, खासकर लिवर को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। नियमित मेडिटेशन से शरीर में स्‍ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल कम होता है, जिससे लिवर बेहतर तरीके से अपना काम कर पाता है। आइए जानते हैं कि ल‍िवर के ल‍िए मेडिटेशन कैसे फायदेमंद है? इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के बोधि ट्री इंडिया सेंटर की काउन्‍सलिंग साइकोलॉज‍िस्‍ट डॉ. नेहा आनंद से बात की।

1. तनाव घटाकर लिवर डिटॉक्स होता है- Meditation Reduces Stress and Detoxifies Liver

meditation-benefits-for-liver

डॉ. नेहा आनंद ने बताया क‍ि जब शरीर में स्ट्रेस के लक्षण बढ़ता है, तो कोर्टिसोल हार्मोन ज्‍यादा मात्रा में रिलीज होते हैं, जिससे लिवर की डिटॉक्स प्रक्रिया प्रभावित होती है। मेडिटेशन स्ट्रेस लेवल को कम करता है, जिससे लिवर को आराम मिलता है और वह टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम ठीक ढंग से कर पाता है।

इसे भी पढ़ें- क्या मेडिटेशन सच में बदल देता है दिमाग की केमिस्ट्री? एक्सपर्ट से जानें

2. ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है- It Improves Blood Circulation

मेडिटेशन से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे लिवर तक पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं। यह उसकी सेल रिपेयरिंग क्षमता को बढ़ाता है और डैमेज टिशूज को ठीक करने में मदद करता है। इससे लिवर हेल्दी और एक्टिव रहता है।

3. हार्मोन बैलेंस में मदद म‍िलती है- It Helps In Hormonal Balance

डॉ. नेहा आनंद ने बताया क‍ि हार्मोनल असंतुलन लिवर पर प्रेशर डाल सकता है। मेडिटेशन से नर्वस सिस्टम शांत होता है, जिससे एंडोक्राइन सिस्टम का संतुलन बेहतर रहता है। जब हार्मोन बैलेंस रहता है, तो लिवर पर टॉक्सिक लोड कम होता है और वह ज्यादा अच्‍छे से काम कर पाता है।

4. मेटाबॉलिज्म मजबूत बनता है- It Boosts Metabolism

मेड‍िटेशन से मेटाबॉल‍िज्‍म एक्‍ट‍िव होता है और ड‍िटॉक्‍स‍िफ‍िकेशन में मदद म‍िलती है। मेड‍िटेशन की मदद से शरीर के ऑक्‍सीजन को इस्‍तेमाल करने की क्षमता बढ़ती है।

5. नींद में सुधार होता है- It Improves Sleep

नींद की कमी से शरीर को हील होने का मौका नहींं म‍िलता। मेड‍िटेशन से स्‍लीप क्वालिटी में सुधार होता है। मेड‍िटेशन की मदद से ल‍िवर के टॉक्‍स‍िन्‍स को प्रोसेस करने में मदद म‍िलती है।

निष्कर्ष:

मेड‍िटेशन की मदद से ल‍िवर को ड‍िटॉक्‍स करने में मदद म‍िलती है। मेड‍िटेशन पाचन को दुरुस्‍त बनाता है और इससे पूरे शरीर को एनर्जी म‍िलती है। मेड‍िटेशन की मदद से ल‍िवर को हेल्‍दी रखने में मदद म‍िलती है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

रुजुता दिवेकर ने बताया क्यों रोज करें 10 Squats, ऑफिस में भी कर सकते हैं आप

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 19, 2025 11:25 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

TAGS