वर्तमान समय में लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव हो रहे हैं, जिसका बुरा असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। आज के समय में लोगों पर काम का इतना प्रेशर होता है कि ऑफिस से आने के बाद भी तनाव से घिरे रहते हैं। तनाव और एंग्जायटी के कारण शरीर में कई अन्य गंभीर समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने मन को शांत रखें और तनाव से दूरी बनाएं। मन को शांत रखने के लिए आप मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं। मेडिटेशन करने से स्ट्रेस यानी तनाव को मैनेज करने में मदद मिलती है और नेगेटिव विचारों की समस्या भी दूर हो सकती है। इस लेख में योग शिक्षक रजनीश रोजाना मेडिटेशन करने के 5 बड़े फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी रोजाना मेडिटेशन करना शुरू कर देंगे।
रोज मेडिटेशन करने से क्या होता है? - Health Benefits Of Meditation In Hindi
1. हार्ट हेल्थ में सुधार - Improved Heart Health
मेडिटेशन का रोजाना अभ्यास करना हार्ट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, तनाव हार्ट से जुड़ी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है। ऐसा इसलिए, क्योंकि तनाव से शरीर में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, जिससे हार्ट पर प्रेशर पड़ता है। ऐसे में मेडिटेशन यानी ध्यान का अभ्यास करने से तनाव कम होता है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर हो सकती है। इसके साथ मेडिटेशन का अभ्यास करने से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: योग से पहले जरूर करना चाहिए वार्मअप, जानें इसका सही तरीका
2. मस्तिष्क के भीतर बेहतर सामंजस्य - Better Coordination Within The Brain
मेडिटेशन करने से मस्तिष्क के भीतर कई सकारात्मक परिवर्तन होते हैं, जो बेहतर सामंजस्य और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।
3. अच्छी नींद - Good Sleep
नियमित रूप से मेडिटेशन करने से नींद की क्वालिटी में सुधार होता है। जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहती है उनके लिए मेडिटेशन करना लाभकारी साबित हो सकता है। नियमित रूप से मेडिटेशन का अभ्यास करने से शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिससे नींद आना आसान होता है। मेडिटेशन करने से स्लीप साइकल में भी सुधार होता है, जिससे रात में देत तक जागने की समस्या भी दूर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिलाएं खड़ी होकर रोज करें ये 5 योगासन, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
4. बेहतर फोकस - Improved Focus
मेडिटेशन करने से फोकस और ध्यान में सुधार होता है। नियमित मेडिटेशन अभ्यास से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बेहतर हो सकती है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता भी बढ़ सकती है। दरअसल, मेडिटेशन से तनाव और चिंता का स्तर कम होता है, जिससे मस्तिष्क को आराम मिलता है और ध्यान केंद्रित यानी फोकस करना आसान हो जाता है। एक शांत और आरामदायक जगह चुनें और नियमित रूप से मेडिटेशन करें, दिन में 10-15 मिनट से शुरू करें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं।
5. पीरियड्स संबंधी समस्याएं कम - Period Related Problems Reduced
मेडिटेशन से पीरियड्स यानी मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है। मासिक धर्म के दौरान महिलाएं कई तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करती हैं, जैसे कि पेट के निचले हिस्से में दर्द, ऐंठन, मूड स्विंग्स, थकान और तनाव। मेडिटेशन से इन लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। मेडिटेशन से शरीर में एंडोर्फिन का स्तर बढ़ता है, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन में राहत मिल सकती है। मेडिटेशन से मस्तिष्क में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जो पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स को कम करने में मदद कर सकता है।
All Images Credit- Freepik