Expert

क्या महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए वॉक करना जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

महिलाओं को शारीरिक गतिविधियां करने के लिए समय नहीं मिल पाता है। लेकिन सभी महिलाओं के लिए वॉक करना बेहद जरूरी होता है, ऐसे में आइए जानते हैं महिलाओं के सेहत के लिए वॉक करना क्यों जरूरी है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए वॉक करना जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें


महिलाओं के पास घर और ऑफिस दोनों की जिम्मेदारियां ज्यादा होती हैं। ऑफिस और घर के कामकाज के बीच अपने बेहतर स्वास्थ्य के बारे में सोचने का समय भी निकाल पाना इनके लिए मुश्किल होता है। महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए? ये सवाल अक्सर महिलाओं को घेर लेता है। हालांकि, रोजाना कुछ समय सिर्फ वॉक करना ही सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। आपने अक्सर देखा होगा, कुछ लोग सुबह या शाम को वॉक करने जरूर जाते हैं। वॉक करने से न सिर्फ आपके फिजिकल हेल्थ पर सकारात्मक असर पड़ता है, बल्कि ये मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसलिए, जो महिलाएं फिजिकल एक्टिविटी के लिए सही तरह से समय नहीं निकाल पाती हैं, उन महिलाओं के लिए वॉक करना क्यों जरूरी है? आइए योग एक्सपर्ट चित्रांजलि वर्मा से जानते हैं?

महिलाओं की सेहत के लिए चलना कितना जरूरी है? - How Important is Walking For Women in Hindi?

महिलाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए वॉक करना बेहद जरूरी माना जाता है। योग एक्सपर्ट चित्रांजलि वर्मा के अनुसार, "वॉक करना महिलाओं के ऑवरओल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। रोजाना वॉक करने से महिलाओं का कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस बेहतर रहता है, शरीर से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है, तनाव कम होता है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इतना ही नहीं, वॉक करने से महिलाएं इमोशनली स्ट्रॉन्ग बनती हैं। मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ चलने से महिलाओं का शारीरिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। वॉक करने से महिलाओं के पैर मजबूत होते हैं, संतुलन बेहतर बना रहता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल रहता है, जिससे डायबिटीज होने से बचाव हो सकता है। हर तरह की वॉक, जैसे, वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग आदि महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए, चाहे आप शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार करना चाहते हों या मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना चाहती हैं तो बस बाहर टहलने या वॉक करने के किसी भी तरीके को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करने की कोशिश करें।"

इसे भी पढ़ें: क्या वॉकिंग निमोनिया एक से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है? डॉक्टर से जानें

Walk For Women Health

वॉक के दौरान महिलाओं को किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए? - What Things To Keep in Mind While Walking For Woman in Hindi?

  • घर के बाहर वॉक करने के लिए महिलाओं को सही जूते पहनने चाहिए, जो आरामदायक हो।
  • वॉक करते समय महिलाएं अपने पोश्चर का ध्यान रखें और सीधे होकर चलने की कोशिश करें।
  • वॉक करते समय अपने हाथों का मूवमेंट बनाकर रखें।

इसे भी पढ़ें: रोज आधे घंटे वॉक और हेल्दी डाइट से मनीष ने घटाया 12 किलो वजन, अब दिखते हैं काफी फिट और हेल्दी

निष्कर्ष

महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए वॉक करना यानी चलना काफी जरूरी होता है, क्योंकि ये न सिर्फ उनके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखता है, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए, सभी महिलाओं को रोजाना कम से कम 30 मिनट वॉक जरूर करना चाहिए।
Image Credit: Freepik

Read Next

महिलाओं में अंडे की क्वालिटी बढ़ा सकती हैं ये 10 आदतें, आज ही बनाएं जीवन का हिस्सा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version