आज की बिजी लाइफस्टाइल में लोग अपने ऑफिस और घर के कामों में इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखने का भी समय नहीं मिलता है। ऐसे में लोगों की शारीरिक गतिविधियां भी काफी कम हो गई है। घंटों ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने के कारण कमर, गर्दन और पैरों में दर्द की समस्या तो बढ़ती ही है, लेकिन इसके साथ ही, मोटापा, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और अन्य कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आपको शारीरिक गतिविधियों के लिए समय नहीं भी मिलता है, तो आप इस खास वॉकिंग स्टाइल से कम समय में भी अपने शरीर को बेहतर रख सकते हैं। आइए हेल्थ कोच और न्यूट्रिशनिस्ट वर्णित यादव से जानते हैं कि माइक्रो वॉकिंग क्या है और इसके क्या फायदे हैं?
माइक्रो वॉकिंग के फायदे - Benefits Of Micro Walking in Hindi
माइक्रो वॉकिंग दिन भर में छोटे-छोटे ब्रेक लेकर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर चलने की प्रक्रिया है। वॉक करने का यह तरीका आपको लंबे समय तक एक ही स्थान पर बैठे रहने से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान से बचाने में मदद करता है। आइए जानते हैं माइक्रो वॉकिंग के फायदे-
- माइक्रो वॉकिंग हर उम्र और वर्ग के लोगों के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए, जिन लोगों को वॉक करने का एक निश्चित समय नहीं मिल पाता है, वे माइक्रो वॉकिंग का विकल्प चुन सकते हैं।
- वॉक करने का ये तरीका ज्यादा देर बैठकर काम करने वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है। लगातार बैठे रहने से कमर में दर्द मोटापा और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए, हर 1 घंटे में 2 से 3 मिनट तक माइक्रो वॉक करने से इन समस्याओं का जोखिम कम होता है।
- माइक्रो वॉकिंग करने से आपके शरीर की हल्की कैलोरी बर्न होती है, जो वजन कम करने और वेट कंट्रोल करने में मदद करता है।
- माइक्रो वॉकिंग करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है।
- माइक्रो वॉकिंग करने से शरीर में खुशी के हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव कम करने, मूड को अच्छा करने और फोकस बढ़ाने में मदद करता है।
- इस वॉक को नियमित रूप से करने से मांसपेशियां और जोड़ों को एक्टिव करने में मदद मिलती है। इससे आपका शरीर लचीला रहता है और दर्द से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें: रोजाना ब्रिस्क वॉक करके घटाएं स्ट्रेस, जानें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े 5 फायदे
कैसे करें माइक्रो वॉकिंग? - How To Do Micro Walking in Hindi?
माइक्रो वॉकिंग सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है और इसे करना बहुत आसान है-
- हर घंटे सिर्फ 5 से 10 मिनट का वॉक ब्रेक लें।
- फोन पर बात करने के दौरान टहलें
- ऑफिस या घर में लिफ्ट के स्थान पर सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
- ऑफिस में वॉश रूम या पानी पीने जाने के लिए थोड़ी दूर जाएं।
- टीवी देखने के दौरान भी ब्रेक लेकर 2 मिनट वॉक करें।
इसे भी पढ़ें: पैदल चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है? जानें एक्सपर्ट की राय
निष्कर्ष
माइक्रो वॉकिंग एक छोटा लेकिन प्रभावी तरीका है हल्की शारीरिक गतिविधि करने का और शरीर को बेहतर रखने का बेहतर तरीका है। यह आदत न सिर्फ शारीरिक रूप से आपको स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
Image Credit: Freepik