Expert

वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह करें सूर्य नमस्कार, जानें इसे करने का सही तरीका

वजन को कम करने के लिए आप सूर्य नमस्कार आसन कर सकते हैं। आगे जानते हैं इससे होने वाले फायदे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाना चाहते हैं, तो रोज सुबह करें सूर्य नमस्कार, जानें इसे करने का सही तरीका


आज के समय में लोग काम में इतना व्यस्त हो गए हैं कि उनको एक्सरसाइज व योग के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। योग व एक्सरसाइज की कमी के कारण लोगों को मोटापा का शिकार होना पड़ रहा है। इसके अलावा, शारीरिक गतिविधियों में आई कमी के कारण लोगों को थकान होने लगी है। मोटापा बढ़ने के कारण शरीर कोलेस्ट्रोल और हाई बीपी की समस्या हो सकती है। इसके लिए मोटापे के कारण हार्ट संबंधी रोग होने के जोखिम भी बढ़ जाता है। लेकिन, कुछ आसान से आप वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। इसमें सूर्य नमस्कार बेहद ही फायेमंद होता है। इसको लाइफस्टाइल में शामिल करने से आप मोटापे को तेजी से कम कर सकते हैं। योगा एक्सपर्ट रिप्सी अरोड़ा से जानते हैं कि सूर्य नमस्कार वजन को कम करने के लिए किस तरह से फायदेमंद होता है।

वजन कम करने के लिए सूर्य नमस्कार करने के फायदे - Benefits Of Surya Namaskar For Weight Loss In Hindi

सूर्य नमस्कार में 12 आसन होते हैं, जो शरीर के अलग-अलग अंगों के लिए आवश्यक माने जाते हैं। सूर्य नमस्कार मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है। इसके नियमित अभ्यास से आप मांसपेशियों को लचीला बनाने में मदद मिलती है। इस आसन से शरीर की कैलोरी तेजी से बर्न होती है और मोटापा कम होने लगता है। 

इसके साथ ही सूर्य नमस्कार आपकी पाचन क्रिया को बेहतर करता है, इससे आहार से पोषण का अवशोषण सही तरह से होता है। साथ ही, शरीर के विषैले पदार्थ बाहर होते हैं। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है, जिससे वजन कंट्रोल होने लगता है।

इसे भी पढ़ें : रोज प्राणायाम करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इसे करने का सही समय और तरीका

surya namskar benefits

सूर्य नमस्कार से होने वाले अन्य फायदे - Benefits Of Surya Namaskar For Health in Hindi

बढ़ाया लचीलापन और एनर्जी

सूर्य नमस्कार का प्रत्येक आसन शरीर की सभी मांसपेशी को स्ट्रचे करता है और लचीला बनाता है। इससे एनर्जी बूस्ट होती है। इससे शरीर का दर्द कम होता है, शारीरिक क्षमता बेतर होती है।

बेहतर पाचन

सूर्य नमस्कार में शामिल आसन पाचन तंत्र को बेहतर करते हैं। बेहतर पाचन और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट होता है। यह कब्ज को रोकने में मदद करता है, सूजन को कम करता है और पेट के अंगों के कामकाज को बढ़ाता है।

इसे भी पढ़ें : एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है जप ध्यान, जानें इसके अन्य फायदे

ब्लड सर्कुलेशन होता है बेहतर

सूर्य नमस्कार में गहरी सांस लेने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है और एनर्जी का लेवल बहेतर होता है। इसे करने से बाद आपकी थकान जल्द दूर होती है।

हार्मोन को बनाएं संतुलन

सूर्य नमस्कार हार्मोन को संतुलित करता है। हार्मोन उत्पादन और कार्य को नियंत्रित करता है। यह महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह मासिक धर्म (पीरियड्स) की अनियमितता को कम कर सकता है और पीरियड्स के लक्षणों को कम कर सकता है।

सूर्य नमस्कार से आप शरीर के रोगों को दूर कर सकते हैं। आगे वीडियों में आपको इसे करने का सही तरीका बताया गया है।

Read Next

एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है जप ध्यान, जानें इसके अन्य फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version