Fri Sep 11, 2026 | 06:51 PM IST

Medically Reviewed by Dt Rakshita Mehra , Consultant Dietetics

क्या फैट बर्न करने के लिए ब्लैक कॉफी सबसे अच्छी प्री-वर्कआउट ड्रिंक है? एक्सपर्ट से जानें

ब्लैक कॉफी को अक्सर फैट बर्न करने वाली प्री-वर्कआउट ड्रिंक माना जाता है। ब्लैक कॉफी फैट बर्निंग प्रक्रिया को सपोर्ट करती है, लेकिन अकेले वजन कम करने का उपाय नहीं है।

ब्लैक कॉफी पीने का चलन वर्तमान में बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लेट नाइट ऑफिस का काम करना हो, स्ट्रेस कम करना हो या फिर वेट लॉस, ब्लैक कॉफी कई लोगों की डाइट का हिस्सा बन चुकी है। अगर आप भी वजन कम करने या वर्कआउट के दौरान अच्छी परफॉर्मेंश देना पसंद करते हैं, तो आपने भी कई बार सुना होगा कि ब्लैक कॉफी बेहतरीन प्री-वर्कआउट ड्रिंक है। जिम जाने वाले लोगों से लेकर कई फिटनेस एक्सपर्ट तक, एक्सरसाइज या वर्कआउट करने से पहले ब्लैक कॉफी पीना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या वास्तव में वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी पीने से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। आइए इस बारे में दिल्ली की क्लिनिकल डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा से जानते हैं।

फैट कम करने में ब्लैक कॉफी क्यों होती है असरदार?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन एक नेचुरल स्टिमुलेंट है, जो सेंट्रकल नर्वस सिस्टम को एक्टिव करता है। यह शरीर को ज्यादा एनर्जी महसूस कराने, थकान कम करने और फोकस बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसी कारण वर्कआउट करने से थोड़ी देर पहले ब्लैक कॉफी पीना फायदेमंद हो सकता है।

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा ने यह भी बताया कि ब्लैक कॉफी में कैलोरी बहुत कम होती है। इसलिए, अगर इसमें चीनी, दूध या क्रीम न मिलाई जाए तो यह ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। इसलिए, जो लोग वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं वे ब्लैक कॉफी में कुछ भी मिलाने से बचें।

इसे भी पढ़ें: ब्लैक कॉफी vs ग्रीन कॉफी: वजन घटाने के लिए कौन है ज्यादा असरदार?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा के अनुसार, ब्लैक कॉफी सीधे तौर पर शरीर का फैट नहीं कम करती है, बल्कि यह फैट बर्निंग प्रक्रिया को कुछ हद तक सपोर्ट कर सकती है। कैफीन शरीर के मेटाबॉलिज्म को थोड़े समय के लिए तेज कर सकती है और वर्कआउट के समय कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकती है। हालांकि, सिर्फ ब्लैक कॉफी पीने से वजन कम नहीं होता है, बल्कि इसके साथ संतुलित आहार, नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2024 में Nutrients Journal में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, एक्सरसाइज से पहले कैफीन का सेवन करने से फैट ऑक्सीडेशन यानी फैट बर्न होने की दर में लगभग 8.1% की बढ़ोत्तरी हो सकती है। यह असर तभी भी देखा गया है जब व्यक्ति ने एक्सरसाइज से 5 घंटे पहले भोजन किया हो। फैट बर्न करने के लिए 3 mg/kg की मात्रा सबसे प्रभावी मानी जाती है। 2 से 6 mg/kg के बीच की खुराक फैट ऑक्सीडेशन को बढ़ाती है, लेकिन 6 mg/kg से ज्यादा लेने पर यह प्रभाव कम हो सकता है क्योंकि ज्यादा खुराक इंसुलिन के लेवल को बढ़ा सकती है, जो फैट बर्निंग की प्रक्रिया में रुकावट डाल सकता है।

Black-Coffee-For-Fat-Burning-Before-Pre-Workout-inside

स्टडी में यह भी बताया गया है कि कैफी का सेवन एक्सरसाइज शुरू करने से लगभग 60 मिनट पहले किया जाना चाहिए, ताकि ब्लड में इसका लेवल ज्यादा हो। कैफीन का फैट बर्निंग असर खासतौर पर सबमैक्सिमल एरोबिक एक्सरसाइज, जैसे हल्की दौड़ या साइकिल चलाने के दौरान ज्यादा असरदार होता है।

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा बताती हैं कि ब्लैक कॉफी हर किसी के लिए सही नहीं होती है। कुछ लोगों को कैफीन पीने के बाद घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना, पेट में जलन या नींद की समस्या हो सकती है। इसलिए, कुछ लोगों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होती है, जैसे-

  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
  • दिल से जुड़ी समस्याएं होने पर
  • प्रेग्नेंट महिलाएं
  • कैफीन से एलर्जी होने पर
  • अनिद्रा या एंग्जायटी की समस्या रहने पर

इसे भी पढ़ें: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी: सुबह की शुरुआत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय

क्या सिर्फ ब्लैक कॉफी से वजन कम हो जाएगा?

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि सिर्फ ब्लैक कॉफी वजन कम करने या फैट बर्न करने में फायदेमंद नहीं होती है। यह सिर्फ आपकी फिटनेस प्लानिंग का एक छोटा हिस्सा हो सकती है। अगर आपका खान-पान संतुलित नहीं है, शारीरिक गतिविधियां कम हो रही है और आप पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं तो सिर्फ ब्लैक कॉफी पीने से फैट बर्न नहीं होगा। हेल्दी वजन बनाए रखने के लिए संतुलित डाइट, नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो एक्सरसाइज, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और अच्छी नींद लेना जरूरी है।

निष्कर्ष

न्यूट्रिशनिस्ट रक्षिता मेहरा का कहना है कि ब्लैक कॉफी वर्कआउट से पहले पी जाने वाली एक कम कैलोरी वाली ड्रिंक है। इसमें मौजूद कैफीन के कारण एनर्जी, फोकस और एक्सरसाइज अच्छी तरह करने में मदद मिल सकती है। ब्लैक कॉफी फैट बर्निंग प्रक्रिया को बेहतर बना सकती है, लेकिन इसे वजन कम करने का उपाय नहीं माना जा सकता है। अगर आप संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो यह आपकी फिटनेस जर्नी में रुकावट बन सकता है। इसलिए, ब्लैक कॉफी पीने के साथ हेल्दी डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज करना भी जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • ब्लैक कॉफी पीने से क्या फायदा होता है?

    ब्लैक कॉफी पीने के कई फायदे हैं, जिसमें वजन कम होना, फोकस बढ़ना और एनर्जी बढ़ाना शामिल हैं। बिना दूध और चीनी के बनी ब्लैक कॉफी में कैलोरी न के बराबर होती है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।
  • 1 दिन में कितनी बार ब्लैक कॉफी पीनी चाहिए?

    हेल्दी व्यक्ति को दिनभर में 2 से 3 कप से ज्यादा ब्लैक कॉफी नहीं पीनी चाहिए। इससे ज्यादा मात्रा में पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Read Next

मानसून में वजन कम करना है, तो डाइट और एक्सरसाइज रूटीन में करें ये 9 बदलाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 01, 2026 11:01 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dt Rakshita Mehra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content