फैटी लिवर की समस्या तब होती है जब लिवर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। शुरुआत में इसके लक्षण अक्सर दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ यह लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। खराब खानपान, शारीरिक गतिविधि की कमी, मोटापा और टाइप 2 डायबिटीज जैसे कारक फैटी लिवर के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी हो जाता है। सूखे मेवों में पिस्ता एक लोकप्रिय विकल्प है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं। यही कारण है कि कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या फैटी लिवर की स्थिति में पिस्ता खाना फायदेमंद हो सकता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
पिस्ता के पोषक तत्व फैटी लिवर में हैं फायदेमंद

पिस्ता में हेल्दी अनसैचुरेटेड फैट, फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। फाइबर पाचन को बेहतर बनाने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकता है, जिससे कैलोरी का सेवन कम हो सकता है। इसके अलावा पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। फैटी लिवर के मरीजों के लिए वजन को कंंट्रोल करना जरूरी है और संतुलित मात्रा में पिस्ता का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- ब्रेन को शार्प बनाने में कौन है नंबर वन, बादाम या पिस्ता? एक्सपर्ट से जानें
ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस घटता है
पिस्ता में ल्यूटिन, पॉलीफेनॉल और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होने पर फ्री रेडिकल्स का प्रभाव घटता है, जिससे लिवर की कोशिकाओं को कम नुकसान पहुंचता है।
यह भी पढ़ें- Pista Khane ke Fayde: रातभर पानी में भिगोकर रखें पिस्ता, सुबह खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे
क्या कहती है स्टडी?
साल 2018 में Nutrients नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, पिस्ता लिपिड मेटाबॉलिज्म से जुड़े कुछ जीन्स को सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। साथ ही स्टडी में बताया गया कि पिस्ता का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंंट्रोल होता है जिससे लिवर में जमा फैट को कंंट्रोल करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स खाने का सही तरीका क्या है, जानें न्यूट्रिशनिस्ट से
पिस्ता खाते समय इन बातों का ध्यान रखें
- फैटी लिवर में पिस्ता खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है।
- नमक वाले या अधिक प्रोसेस्ड पिस्ता को खाने के बजाय सादे (Unsalted) पिस्ता को चुनें।
- साथ ही, इसे संतुलित आहार का हिस्सा बनाकर खाना चाहिए न कि एकलौते आहार के रूप में।
निष्कर्ष:
फैटी लिवर में पिस्ता खा सकते हैं। इससे कोलेस्ट्राॅल कंट्रोल होता है जिससे लिवर में जमा फैट को कम करने में मदद मिलती है। पिस्ता खाने से ऑक्सीडेटिव तनाव भी कम होता है।
FAQ
फैटी लिवर में क्या खाएं?
हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, दालें, ओट्स, नट्स, हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन लिवर की सेहत को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है।फैटी लिवर में क्या न खाएं?
मीठे पेय, ज्यादा चीनी वाली चीजें, तली-भुनी चीजें, प्रोसेस्ड फूड, अल्कोहल, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, जंक फूड और ट्रांस फैट से भरपूर चीजों के सेवन से बचें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jun 03, 2026 17:26 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Jun 03, 2026 17:26 IST
Modified By : Yashaswi MathurJun 03, 2026 17:26 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh