Thu Oct 1, 2026 | 03:10 PM IST

Medically Reviewed by Dr Smita Singh , Dietitian

सस्ता पनीर असली है या एनालॉग? 3 आसान तरीकों से पहचानें असली और पाम ऑयल वाले नकली पनीर में अंतर

क्‍या आप भी असली पनीर समझकर एनालॉग पनीर खा रहे हैं? इसे वनस्‍पत‍ि तेल और पाम ऑयल से बनाया जाता है। जानें असली और एनालॉग पनीर में अंतर करने के आसान तरीके।
सस्ता पनीर असली है या एनालॉग? 3 आसान तरीकों से पहचानें असली और पाम ऑयल वाले नकली पनीर में अंतरसस्ता पनीर असली है या एनालॉग? 3 आसान तरीकों से पहचानें असली और पाम ऑयल वाले नकली पनीर में अंतर

भारत के कई राज्‍यों में एनालॉग पनीर पर बैन लगा है। हाल ही में महाराष्‍ट्र सरकार ने भी इस पर बैन लगाया था। एनालॉग पनीर में वनस्पति तेल या फैट, वनस्पति प्रोटीन, स्टार्च आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका स्वाद, बनावट और पिघलने का तरीका पारंपरिक दूध से बने पनीर से अलग हो सकता है। एनालॉग पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम और फैट की मात्रा पारंपरिक पनीर जैसी हो, यह जरूरी नहीं है। यह इस्तेमाल की गई सामग्री पर निर्भर करता है। इसल‍िए इसे खाना सेहत के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है। आइए समझते हैं क‍ि एनालॉग पनीर और असली पनीर में क्‍या अंतर है? साथ ही, आपको बताएंगे क‍ि एनालॉग पनीर की पहचान कैसे कर सकते हैं? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मुताब‍िक, एनालॉग ऐसा उत्पाद है जिसमें दूध से मिलने वाले एक या अधिक घटकों की जगह दूध से अलग सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। यह उत्पाद दि‍खने, स्वाद या इस्तेमाल के तरीके में दूध या दूध से बने प्रोडक्‍ट जैसा हो सकता है।

असली पनीर एनालॉग पनीर

दूध से बनाया जाता है।

वनस्पति तेल या फैट का इस्तेमाल हो सकता है।
दूध से मिलने वाला प्रोटीन होता है।     सोया या मटर के प्रोटीन इस्तेमाल हो सकता है।

प्राकृतिक सफेद रंग होता है।    

जरूरत से ज्यादा सफेद या बहुत मुलायम लग सकता है।

बनावट नरम हो सकती है।

कभी-कभी रबड़ जैसी बनावट महसूस हो सकती है।

स्टार्च नहीं होता।        स्टार्च हो सकता है।

एनालॉग पनीर क्‍या है?

एनालॉग पनीर, दि‍खने में असली पनीर जैसा लगता है, लेक‍िन इसे दूध के बजाय वनस्‍प‍त‍ि फैट या अन्‍य चीजों से बनाया जाता है। यानी यह असली दूध से बने पनीर के समान दिख सकता है, लेकिन इसकी सामग्री और पोषण अलग हो सकते हैं।

एनालॉग पनीर और पाम ऑयल का स्वास्थ्य पर असर

  • एनालॉग पनीर में दूध के फैट या प्रोटीन की जगह वनस्पति फैट का इस्तेमाल होता है। इससे बैड कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ सकता है और हाई बीपी की समस्‍या हो सकती है।
  • पाम ऑयल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा ज्‍यादा होती है इसल‍िए इसका सेवन करके वजन बढ़ सकता है।
  • सैचुरेटेड फैट वाली डाइट को लंबे समय तक लेने के कारण हार्ट ड‍िजीज और टाइप 2 डायब‍िटीज का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- Daily Diet Tips: क्या रोज पनीर खाना सेहत के लिए सही है? डाइट एक्सपर्ट से जानें फायदे और नुकसान

असली और एनालॉग पनीर में क्या अंतर है?

real-vs-analog-paneer-differencereal-vs-analog-paneer-difference

असली पनीर दूध से बनता है। जबक‍ि एनालॉग पनीर में दूध के फैट की जगह वनस्पति तेल या फैट म‍िलाया जाता है। साथ ही, दूध के प्रोटीन की जगह सोया या मटर से म‍िलने वाले प्रोटीन का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। कुछ तरह के एनालॉग पनीर में स्‍टार्च भी म‍िलाया जाता है।

मिलावटी पनीर खाने से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम

अगर पनीर में घटिया सामग्री मिलाई गई हो, तो स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं जैसे-

  • इससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • दूषित या खराब तरीके से रखा गया पनीर फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकता है।
  • मिलावटी उत्पाद में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जानकारी न होने से एलर्जी का खतरा भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- 100 ग्राम दाल या 100 ग्राम पनीर: किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें डाइट के लिए सही विकल्प

घर पर पनीर की शुद्धता जांचने के 3 आसान तरीके

नकली पनीर को स‍िर्फ देखकर पहचानना आसान नहीं है। यह द‍िखने में असली पनीर जैसा द‍िखता है। कुछ आसान तरीकों से आप पनीर की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं-

1. गर्म पानी से जांच करें

  • पनीर के छोटे-छोटे टुकड़ों को गर्म पानी में डालें।
  • अगर स‍िंथेट‍िक पनीर है, तो वह प‍िघल जाता है।

2. छूकर जांच करें

  • असली पनीर स्‍पंज जैसी बनावट वाला हो सकता है।
  • असली पनीर को दबाने पर वो फ‍िर से अपनी पुरानी शेप ले लेता है।

3. नकली पनीर पानी में नीचे बैठ जाएगा

  • अगर पनीर नकली है, तो हाई स्‍टार्च मौजूद होने के कारण, पनीर नीचे जमा हो जाएगा।
  • असली पनीर पानी में ऊपर की तैरता नजर आएगा।

हालांक‍ि, इन तरीकों से केवल नकली पनीर का अंदाजा लगाया जा सकता है। अगर क‍िसी पनीर के नकली होने पर शक है, तो लैब टेस्‍ट के जर‍िए ही पता चल सकता है क‍ि पनीर असली है या नहीं।

एनालॉग पनीर को पहचानने के संकेत

  • अगर पनीर ज्‍यादा मुलायम है
  • ज्‍यादा सफेद है
  • पनीर रबड़ जैसा लगना
  • पनीर को गर्म करने, तलने या पानी में डालने पर अगर उसकी बनावट या प‍िघलने के तरीके में कोई असामान्‍य बदलाव नजर आए, तो वह एनालॉग पनीर हो सकता है।
  • स्‍वाद में अंतर होने से यह अंदाजा लगाया जा सकता है क‍ि वह एनालॉग पनीर है।

पैकेट वाला एनालॉग पनीर कैसे पहचानें?

अगर आप पैकेट वाला पनीर खरीद रहे हैं, तो उसका लेबल और उसमें इस्‍तेमाल क‍ी जाने वाली चीजों की ल‍िस्‍ट को ध्‍यान से पढ़ें। अगर पनीर में वनस्‍पत‍ि तेल, वनस्‍प‍त‍ि फैट, सोया या मटर प्रोटीन या दूध के अलावा कोई पदार्थ मौजूद है, तो समझ जाएं क‍ि यह एनालॉग पनीर है। FSSAI के मुताब‍िक, अगर दूध के अलावा पनीर को बनाने में कोई और पदार्थों का इस्‍तेमाल क‍िया गया है, तो उसकी जानकारी पैकेट पर देना जरूरी है।

बाजार से पनीर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • सबसे पहले पैकेट पर FSSAI लाइसेंस नंबर, सामग्री और पोषण संबंधि‍त जानकारी चेक करें।
  • अगर आप डेयरी पनीर का इस्‍तेमाल करना हैं, तो लेबल पर दूध से बनी सामग्री की जानकारी पढ़ें।
  • पैकेट पर एक्सपायरी तारीख जरूर चेक करें।
  • पैकेट फूला हुआ, लीक या खराब स्थिति में हो, तो इसे न खरीदें।
  • खुले पनीर को खरीदते समय उसकी गंध, रंग, बनावट और साफ-सफाई पर ध्यान दें।
  • बहुत लंबे समय तक कमरे के तापमान पर रखा पनीर न खरीदें।

न‍िष्‍कर्ष:

एनालॉग पनीर सेहत के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है। इसे दूध के बजाय वनस्‍प‍त‍ि फैट या अन्‍य चीजों से बनाया जाता है। इससे मोटापा, डायब‍िटीज, हाई बीपी जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं। यह असली पनीर जैसा द‍िखता है इसल‍िए पहचान करना मुश्‍क‍िल हो सकता है। अगर पनीर ज्‍यादा मुलायम है, ज्‍यादा सफेद है, पनीर रबड़ जैसा लग रहा है, पनीर को गर्म करने, तलने या पानी में डालने पर अगर उसकी बनावट या प‍िघलने के तरीके में कोई असामान्‍य बदलाव नजर आए, तो वह एनालॉग पनीर हो सकता है। घर पर भी असली और नकली पनीर में अंतर कर सकते हैं जैसे नकली पनीर पानी में नीचे बैठ जाएगा, असली पनीर स्‍पंज जैसी बनावट वाला हो सकता है और स‍िंथेट‍िक पनीर गर्म पानी में प‍िघल सकता है। अगर पैकेट वाले पनीर में वनस्‍पत‍ि तेल, वनस्‍प‍त‍ि फैट, सोया या मटर प्रोटीन या दूध के अलावा कोई पदार्थ मौजूद है, तो समझ जाएं क‍ि यह एनालॉग पनीर है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या एनालॉग पनीर और मिलावटी पनीर एक ही हैं?

    नहीं। एनालॉग पनीर हमेशा मिलावटी पनीर नहीं होता। यह अलग तरह का उत्पाद होता है, जिसमें दूध के कुछ मुख्य सामग्री की जगह गैर-दूध वाली सामग्री इस्तेमाल की जाती है।
  • क्या हर एनालॉग पनीर में पाम ऑयल होता है?

    नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है। एनालॉग उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला वनस्पति फैट अलग-अलग हो सकता है। इसलिए केवल पाम ऑयल को इसकी पहचान नहीं माना जा सकता।

Read Next

→ क्या आपका भी कोलेस्ट्रॉल रहता है हाई? डॉक्टर से जानिए दिल की सेहत के लिए कौन-सा तेल है बेस्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Health Journalist

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 01, 2026 12:46 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Oct 01, 2026 12:46 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Smita Singh