Asli Aur Nakli Doodh Mein Antar: बाजार में असली और नकली दोनों तरह के दूध बेचें जा रहे हैं, लेकिन अगर आप थोड़ा गौर करें, तो अंतर समझ सकते हैं। असली दूध की बनावट एक समान होती है, जबकि नकली दूध की बनावट, मिलावट के मुताबिक बदलती रहती है। अगर दूध असली होगा, तो उसमें प्रोटीन, कैल्शियम, फैट और विटामिन्स मौजूद होंगे, जबकि नकली दूध में ये पोषक तत्व हों, ऐसा जरूरी नहीं है। असली दूध की गंध और स्वाद सामान्य होता है, जबकि नकली दूध के स्वाद और गंध में मिलावट हो सकती है। एक्सपर्ट से जानें असली और नकली दूध की पहचान कैसे कर सकते हैं? बेहतर जानकारी के लिए हमने Smita Singh, Chief Dietitian At Midland Hospital & Director At Wellness Diet Clinic, Lucknow से बात की।
| असली दूध | नकली या मिलावटी दूध |
| बनावट एक समान होती है। | मिलावट के मुताबिक बनावट बदल सकती है। |
| स्वाद और गंध सामान्य होती है। | स्वाद और गंध में अंतर हो सकता है। |
| प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, विटामिन होते हैं। | पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। |
| दूध गाय या भैंस से प्राप्त होता है। | पानी, स्टार्च, डिटर्जेंट, यूरिया और अन्य केमिकल्स हो सकते हैं। |
| असली दूध में झाग न के बराबर होता है। | नकली दूध में डिटर्जेंट के कारण झाग हो सकता है। |
Is your milk adulterated with starch? Here is how you can check it through a simple test. #FSSAI #EatRightIndia #NoToAdulteration #FoodSafety @MoHFW_INDIA https://t.co/mrM4sd9vGK
— FSSAI (@fssaiindia) June 26, 2024
घर पर दूध की शुद्धता जांचने के 4 आसान तरीके
real-vs-fake-milk-difference
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार के मुताबिक, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) दूध में फैट, SNF यानी दूध में मौजूद ठोस पदार्थ, प्रोटीन और मिलावट की जांच मौके पर कर सकता है। इनमें दूध में मिलाए गए पानी, यूरिया, सुक्रोज, माल्टोडेक्सट्रिन और अमोनियम सल्फेट जैसे पदार्थों की जांच भी शामिल है।
1. दूध में डिटर्जेंट की मिलावट कैसे चेक करें?
- एक बोतल में दूध लें और उसे शेक करें।
- एक गिलास में दूध लें और उसे चम्मच से भी चला सकते हैं।
- ताजे दूध में झाग कम होगी या न के बराबर होगी।
- वहीं नकली दूध में झाग की मोटी लेयर, बोतल या गिलास के ऊपर नजर आएगी। इसका मतलब है कि दूध में डिटर्जेंट हो सकता है।
2. दूध में पानी की मिलावट कैसे चेक करें?
- एक कांच की प्लेट लें और दूध की कुछ बूंदों को प्लेट पर डालें।
- प्लेट को टेढ़ा कर दें।
- दूध की बूंदों को ऊपर से नीचे की ओर आने दें।
- अगर दूध असली है, तो दूध की बूंद धीरे-धीरे नीचे आएगी।
- अगर दूध में पानी की मिलावट है, तो दूध की बूंदें तेजी से नीचे की ओर आएंगी।
3. दूध में यूरिया की मिलावट कैसे चेक करें?
- दूध में अरहर दाल का पाउडर या सोयाबीन डालें।
- अब दूध में लिटमस पेपर डालें।
- अगर दूध असली है, तो लिटमस पेपर का रंग नहीं बदलेगा।
- अगर दूध नकली है, तो लिटमस पेपर का रंग नीला हो जाएगा। इसका मतलब है कि दूध में यूरिया हो सकता है।
4. दूध में स्टार्च की मिलावट कैसे चेक करें?
- 2 से 3 ml दूध में 5 ml पानी डालकर उसे उबाल लें।
- अब दूध को ठंडा होने दें।
- अब उसमें आयोडीन सॉल्यूशन की 2 से 3 बूंदें डालें।
- अगर दूध असली है, तो रंग नहीं बदलेगा।
- अगर दूध नकली है, तो दूध का रंग नीला हो जाएगा। इसका मतलब है कि दूध में स्टार्च हो सकता है।
मिलावटी या नकली दूध पीने से सेहत को होने वाले नुकसान
- मिलावट या नकली दूध में यूरिया, स्टार्च, डिटर्जेंट और अन्य केमिकल्स मौजूद होने के कारण पेट में दर्द, ऐंठन, दस्त, उल्टी, मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- दूध में यूरिया और हानिकारक रसायन होने के कारण किडनी और लिवर की सेहत प्रभावित हो सकती है।
- दूध में हानिकारक बैक्टीरिया मौजूद होने के कारण फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।
- कुछ मिलावट वाले पदार्थ शरीर के लिए विषैले हो सकते हैं। इनसे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
दूध का रंग, गंध या स्वाद सामान्य होने से उसकी शुद्धता की गारंटी नहीं मिलती। घर पर किए जाने वाले सामान्य टेस्ट भी सभी प्रकार की मिलावट का पता नहीं लगा सकते। दूध की शुद्धता की पुष्टि के लिए खाद्य लैब टेस्ट को ही विश्वसनीय माना जाता है।
निष्कर्ष:
असली और नकली दूध में अंतर को आप घर बैठे 4 टेस्ट की मदद से जांच सकते हैं। अगर दूध में डिटर्जेंट है, तो दूध की बोतल को शेक करने पर या गिलास में चम्मच हिलाने पर ऊपर दूध के झाग की मोटी लेयर नजर आएगी। अगर दूध में पानी की मिलावट है, तो दूध को कांच की प्लेट पर ऊपर से नीचे गिराने पर दूध तेजी से नीचे आएगा। अगर दूध में यूरिया की मिलावट है, तो उसमें अरहर दाल का पाउडर या सोयाबीन डालें और लिटमस पेपर से चेक करें, तो लिटमस पेपर का रंग नीला हो जाएगा। दूध में आयोडीन सॉल्यूशन डालने पर अगर रंग नीला हो जाए, तो दूध में स्टार्च हो सकता है। अगर दूध नकली या मिलावटी है, तो दूध में यूरिया, स्टार्च, डिटर्जेंट मौजूद होने से पेट दर्द, ऐंठन, दस्त, उल्टी, मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। दूध में यूरिया या हानिकारक रसायन के कारण किडनी और लिवर की सेहत प्रभावित हो सकती है। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी बढ़ सकता है।
image credit: magnific
FAQ
क्या उबालने से नकली दूध शुद्ध हो जाता है?
नहीं। दूध उबालने से कई हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो सकते हैं, लेकिन यूरिया, डिटर्जेंट या अन्य केमिकल्स मौजूद होते हैं। इसलिए नकली दूध को उबालकर पीना सुरक्षित नहीं है।क्या दूध की गंध से मिलावट का पता चल सकता है?
दूध में असामान्य गंध आना खराब या नकली होने का संकेत हो सकता है, लेकिन सामान्य गंध वाले दूध में भी मिलावट हो सकती है। इसलिए केवल सूंघकर दूध की शुद्धता तय नहीं की जा सकती।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 21, 2026 12:52 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Smita Singh
