Wed Sep 16, 2026 | 02:24 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

कहीं आप नकली घी तो नहीं खा रहे? एक्‍सपर्ट से जानें असली घी की पहचान कैसे करें

आज के समय में म‍िलावटी चीजों की ब‍िक्री आम बात हो गई है ज‍िसमें घी भी शाम‍िल है। आइए जानते हैं असली और नकली घी की पहचान कैसे कर सकते हैं?

पराठा बनाना हो या दाल में तड़का लगाना हो घी के बगैर स्‍वाद नहीं आता। सब्‍जी से लेकर पकवान बनाने के ल‍िए घी का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। अब त्‍यौहारों का सीजन शुरू हो चुका है और इस दौरान नकली घी भी धड़ल्ले से बाजार में ब‍िक रहा है। नकली घी द‍िखने में एकदम असली घी जैसा ही लगता है इसल‍िए इसकी पहचान करना मुश्‍क‍िल हो जाता है, लेक‍िन यह हमारी सेहत के ल‍िए बेहद नुकसानदायक है। कुछ द‍िनों पहले पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में स्वास्थ्य विभाग ने 21,500 लीटर नकली घी को जब्त कि‍या था। पि‍छले महीने सूरत में भी वनस्‍पत‍ि घी, हल्‍दी और पॉम ऑयल से नकली घी बनाया जा रहा था। लगभग हर महीने स्‍वास्‍थ्‍य व‍िभाग नकली घी की चोरी पकड़ता है। ऐसे में जरूरी है क‍ि सेहत के प्रत‍ि सजग बनें और नकली घी की पहचान करें। आइए एक्‍सपर्ट से जानते हैं असली और नकली घी की पहचान कैसे करें? साथ ही आपको बताएंगे क‍ि नकली घी हमारी सेहत के ल‍िए क‍ितना हान‍िकारक हो सकता है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।

नकली घी खाने से ब‍िगड़ सकती है सेहत

real-vs-fake-ghee

साल 2021 में International Journal For Research In Applied Science And Engineering Technology (IJRASET) में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, घी की मात्रा बढ़ाकर उसे बाजार में बेचने के लिए कभी-कभी इसमें कम गुणवत्ता वाले फैट की मिलावट की जाती है। इससे हार्ट हेल्‍थ, मोटापा और किडनी से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

  • ज्यादा कैलोरी वाले नकली फैट का नियमित सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
  • मिलावटी या खराब गुणवत्ता वाला घी पाचन समस्‍याएं जैसे अपच, गैस, ब्‍लोट‍िंग, डायर‍िया जैसी समस्‍याओं का कारण बन सकता है।
  • नकली फैट का अध‍िक सेवन करने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है।
  • म‍िलावटी फैट का सेवन करने से LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती है।
  • म‍िलावटी घी खाने से शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी हो सकती है।

नकली और असली घी पहचानने के ल‍िए करें ये आसान टेस्‍ट

1. आयोडीन सॉल्‍यूशन और घी

  • यह तरीका FSSAI द्वारा बताया गया है।
  • एक कांच के बाउल में आधा टीस्‍पून घी न‍िकालें।
  • इसमें दो से तीन ड्रॉप आयोडीन सॉल्‍यूशन म‍िलाएं।
  • आयोडीन सॉल्‍यूशन आपको मेड‍िकल स्‍टोर से म‍िल जाएंगे।
  • शुद्ध घी के रंग में कोई बदलाव नहीं आएगा।
  • नकली घी का रंग नीला हो जाएगा।

2. पानी और घी

  • एक ग‍िलास में पानी लें जो सामान्‍य तापमान का हो।
  • इसमें एक चम्‍मच घी डालें।
  • अगर घी शुद्ध होगा, तो पानी में ऊपर तैरता नजर आएगा।
  • अगर घी नकली होगा, तो ग‍िलास में नीचे जाकर इकट्ठा हो जाएगा।

3. घी को फ्रीज करें

  • एक गिलास कंटेनर में एक चम्मच घी डालें।
  • अब 1-2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।
  • शुद्ध घी एक जैसा जमता है, जबकि मिलावटी घी में अलग-अलग परतें दिखाई दे सकती हैं।

4. घी को प‍िघाल लें

  • एक चम्मच में थोड़ी मात्रा में घी लेकर गर्म करें।
  • शुद्ध घी जल्दी पिघलता है और इसका रंग भूरा हो सकता है।
  • मिलावटी घी को पिघलने में ज्यादा समय लग सकता है और इसका रंग पीला हो सकता है।

5. खुशबू देखें

  • शुद्ध घी की अपनी खास और अच्छी खुशबू होती है।
  • मिलावटी घी में हल्की गंध महसूस हो सकती है।

6. डबल बॉयलर टेस्ट

  • एक कटोरी में थोड़ी मात्रा में घी न‍ि‍काल लें।
  • इसे पानी से भरे दूसरे बर्तन में रखकर गर्म करें।
  • शुद्ध घी एक समान पिघलता है और इसमें कोई अवशेष नहीं बचता।
  • मिलावटी घी में कुछ अवशेष रह सकते हैं।

7. चीनी और घी

  • एक चम्मच घी में उतनी ही मात्रा में चीनी मिलाकर गर्म करें।
  • अगर चीनी जल्दी नहीं घुलती और उसमें गांठें बनने लगती हैं, तो यह मिलावट का संकेत हो सकता है।

घर पर किए जाने वाले ऐसे टेस्ट केवल शुरुआती संकेत दे सकते हैं। घी की शुद्धता की पक्की जांच के लिए लैब टेस्ट ज्यादा विश्वसनीय होता है।

न‍िष्‍कर्ष:

मोटापा, शरीर में सूजन, बैड कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ सकता है, पाचन समस्‍याएं जैसे अपच, गैस, ब्‍लोट‍िंग, डायर‍िया जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं और पोषक तत्‍वों की कमी हो सकती है। नकली और असली घी में अंतर पहचानने के ल‍िए कई टेस्‍ट क‍िए जाते हैं जैसे आयोडीन टेस्‍ट, शुगर टेस्‍ट, वॉटर टेस्‍ट, डबल बॉयलर टेस्ट वगैरह। आसान जांच की बात करें, तो एक ग‍िलास सामान्‍य तापमान वाले पानी में एक चम्‍मच घी म‍िलाएं। अगर घी असली है, तो ऊपर तैरता नजर आएगा। नकली घी ग‍िलास में नीचे इकट्ठा हो जाएगा।

image credit: magnific

FAQ

  • घी खरीदते समय क‍िन बातों का ध्‍यान रखें?

    हमेशा पैक्‍ड घी खरीदें, लेबल और सामग्री की सूची पढ़ें, FSSAI लाइसेंस चेक करें और अच्‍छी ब्रैंड का घी खरीदें।
  • क्‍या पीला घी ही असली होता है?

    नहीं, घी का पीला रंग शुद्धता की गारंटी नहीं देता है। घी का रंग उसके स्रोत और बनाने की प्रक्र‍िया के अनुसार अलग हो सकता है।

Read Next

7 फूड्स जो हैं पॉलीफेनॉल्स से भरपूर, बॉडी इंफ्लेमेशन कम करने में हैं फायदेमंद

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 16, 2026 13:09 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content