Fri Sep 11, 2026 | 06:54 PM IST

Medically Reviewed by Edwina Raj , Nutritionist & Dietician

कच्चा पनीर या टोफू, डायबिटीज के मरीज नाश्ते में किसे खाएं

Kacha paneer vs tofu for diabetes: डायबिटीज के मरीजों को नाश्ते में उन चीजों को खाना चाहिए जो कि शुगर स्पाइक को रोके। ऐसे में कच्चा पनीर खाना फायदेमंद है या टोफू। जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।

Kacha paneer vs tofu for diabetes: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें शुगर लेवल का ध्यान रखना चाहिए। इसमें हर बार बढ़ता-घटता डायबिटीज शरीर के कई अंगों को प्रभावित करता है। ऐसे में जरूरी है कि आप शुगर लेवल को मैनेज रखें और इसके लिए डाइट में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है जैसे कि नाश्ता। नाश्ते में टोफू और कच्चा पनीर, दोनों में से किसका सेवन करें। टोफू और कच्चा पनीर, दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं और इनका सेवन डायबिटीज में फायदेमंद माना जाता है लेकिन किसे खाना ज्यादा लाभकारी है? जानते हैं इस बारे में Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangalore

कच्चा पनीर या टोफू, डायबिटीज के मरीज नाश्ते में किसे खाएं-Kacha paneer vs tofu for diabetes?

Ms. Edwina Raj बताती हैं कि डायबिटीज वाले लोगों के लिए टोफू आमतौर पर एक स्वस्थ विकल्प है क्योंकि यह पौधों से प्राप्त होता है, कोलेस्ट्रॉल रहित होता है। इतना ही नहीं डायबिटीज के मरीजों को कैलोरी कंट्रोल भी करना होता है और सैचुरेटेड फैट का सेवन करना चाहिए और इस तरह से देखा जाए तो टोफू एक ज्यादा बेहतर विकल्प है। इसके अलावा पनीर में कार्बोहाइड्रेट कम और प्रोटीन अधिक होता है लेकिन इसमें फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होने से यह चिंता का विषय हो सकता है। इसके अलावा डायबिटीज में दिल की बीमारियों का खतरा भी ज्यादा रहता है इसलिए कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना जरूरी है और इसके लिए पनीर से ज्यादा सेवन से बचें।

इसे भी पढ़ें: Paneer vs Tofu: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए क्या बेहतर ऑप्शन? खुद डाइट एक्सपर्ट से जानें

डायबिटीज में के लिए टोफू क्यों है हेल्दी विकल्प-Why tofu is healthy option?

जैसा कि डाइटिशियन बता रही हैं कि हृदय स्वास्थ्य और वजन नियंत्रण, दोनों का ख्याल रखना डायबिटीज में बेहद जरूरी है इसलिए आपको टोफू का चुनाव करना चाहिए। इतना ही नहीं सोया प्रोटीन टाइप 2 डायबिटीज रोगियों के मूत्र में प्रोटीन की मात्रा कम करने में मदद कर सकता है, जिससे किडनी की सेहत भी सही रहती है इसलिए भी आपको टोफू का चुनाव करना चाहिए जो कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

paneer_for_diabetes

कच्चा पनीर बुरा ऑप्शन नहीं-Kaccha paneer in diabetes

डाइटिशियन बताती हैं कि कच्चा पनीर डायबिटीज के मरीजों के लिए बुरा विकल्प नहीं है बस आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए जैसे कि आपको पनीर को कम मात्रा में खाना चाहिए। इसके अलावा कोशिश करें कि कच्चा पनीर ही खाएं और इसमें ऊपर से हल्का सा सेंधा नमक और दालचीनी पाउडर छिड़कर खाएं। पनीर के साथ ज्यादा तेल-मसाले का उपयोग न करें और न इसकी कैलोरी बढ़ाएं जिससे शुगर स्पाइक का खतरा बढ़े। इसके अलावा जब आप इसमें दालचीनी पाउडर डालकर इसे खाएंगे तो ये शुगर स्पाइक को भी होने से रोकेगा जिससे डायबिटीज कंट्रोल करने में मदमद मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: इन 3 चीजों से घर पर ही बनाएं टोफू, एक्सपर्ट से जानें रेसिपी और फायदे

डायबिटीज में टोफू का सेवन कैसे करें-How to have tofu in diabetes

डायबिटीज में टोफू को आप कई प्रकार से खा सकते हैं लेकिन तलने, बेक करने या ग्रिल करने जैसे स्वस्थ तरीकों को अपनाएं। साबुत, कम प्रोसेस्ड टोफू (फर्म टोफू) पर ध्यान दें, इसे स्टार्च रहित सब्जियों और साबुत अनाज के साथ खाएं। मीठी चटनी के बजाय हर्बल सॉस के साथ इसका सेवन करें क्योंकि यह कम कार्बोहाइड्रेट वाला प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। हमेशा मात्रा का ध्यान रखें और इसे डायबिटीज के अनुकूल बनाए रखने के लिए अत्यधिक तलने या मीठे मैरिनेड से बचें। टोफू के टुकड़ों को ब्रोकली, शिमला मिर्च, मशरूम, लहसुन, अदरक और सेंधा नमक के साथ भूनकर खा सकते हैं।

इस प्रकार से आप टोफू को डायबिटीज में खा सकते हैं और अपना शुगर लेवल मैनेज कर सकते हैं और सेहत से जुड़ी दूसरी समस्याओं से बच सकते हैं। हालांकि, कच्चे पनीर का सेवन कर रहे हैं तो मात्रा और सेवन के तरीके पर ध्यान दें।

FAQ

  • शुगर वाले को सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए?

    शुगर वाले लोगों को अपने नाश्ते में ओट्स जैसे मोटे अनाजों को डाइट में शामिल करना चाहिए जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहे और शुगर कंट्रोल करने में मदद मिले।
  • गुड़ खाने से शुगर बढ़ती है या घटती है?

    अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है तो आपको गुड़ के सेवन से बचना चाहिए जो कि शुगर स्पाइक को बढ़ा सकता है और डायबिटीज को असंतुलित कर सकता है।
  • पोहा खाने से क्या शुगर बढ़ती है?

    पोहा कार्ब्स से भरपूर है और इससे शुगर की समस्या बढ़ सकती है। इसे बनाने के लिए आप सब्जियों के साथ प्रोटीन से भरपूर चीजों को बना सकते हैं जो कि शुगर स्पाइक को बढ़ा सकता है।

Read Next

एसिड रिफ्लक्स (GERD) की वजह से हो रही है आपको घरघराहट, डॉक्टर से जानें कैसे पाएं इससे छुटकारा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 14, 2025 10:17 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 14, 2025 10:17 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Edwina Raj

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content