जो भी पदार्थ सोयाबीन से बने होते हैं उन्हें सोया के नाम से जाना जाता है। यह प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है इसके अलावा इसमें शरीर के लिए जरूरी अमीनो एसिड भी पाया जाता है। सोया उत्पादों में सैचुरेटेड फैट कम मात्रा में पाया जाता है इसलिए इसके सेवन से हृदय रोग, स्तन कैंसर और अन्य बीमारियों से बचाव होता है। लेकिन इसके कुछ दुष्प्रभाव भी देखने को मिलते हैं। यहां हम आपको सोया प्रोटीन के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं।
ह्रदय रोगों से बचाव
सोया उत्पादों के सेवन से हृदय रोग से बचाव होता है। इसमें कोलेस्ट्रोल और फैट की मात्रा काफी कम होती है जिसकी वजह से हृदय से जुड़े रोगों की आशंका कम रहती है। अगर आप हर रोज अपने आहार में सोया उत्पाद को शामिल करें तो बिना किसी परेशानी के स्वस्थ हृदय पा सकते हैं।
टॉप स्टोरीज़
कोलोन कैंसर से बचाए
कोलोन कैंसर एक गंभीर और जानलेवा बीमारियों में से एक है। यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या होती है। सोया से बनी चीजों का सेवन आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है। शोधों के मुताबिक सोया का सेवन कोलोन कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम करता है।
प्रोस्टेट हेल्थ
सोया उत्पादों का सेवन प्रोस्टेट की क्रियाशीलता को बढ़ाता है। सोया में इसोफ्लेवेनॉन्स पाया जाता है जो कि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा यह प्रोस्टेट में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से भी रोकता है। इसलिए अपने आहार में सोया उत्पादों को जरूर शामिल करें।
हड्डियों की मजबूती के लिए
जो लोग सोया उत्पादों का सेवन करते हैं उनमें हड्डियों से जुड़ी समस्याएं जैसे ऑस्टीयोपोरोसिस, अर्थराइटिस आदि कम होती हैं। खासतौर रर महिलाओं को सोया उत्पादों का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि उनमें हड्डियों से जुड़ी समस्याएं होने की ज्यादा संभावना होती है।
इसे भी पढ़ें: वेजिटेरियन डाइट के होते हैं ये 6 फायदे, कैंसर-हार्ट अटैक जैसी कई बीमारियां रहती हैं दूर
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
सोया में प्राकृतिक डिटरजेंट होता है जिसे सपोनिंस कहते हैं। यह आंत से कोलेस्ट्रोल की सफाई करता है और उसे अवशोषित करने से बचाता है। इसके अलावा यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है जिसे आप बीमारियों से बचे रहते हैं।
मधुमेह को दूर करे
सोया का सेवन करने वाले लोगों के शरीर में ग्लूकोज का स्तर सामान्य रहता है जिससे वे मधुमेह जैसी गंभीर बीमारी से बचे रहते हैं। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड ग्लूकोज को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह किडनी से संबंधित समस्याओं से बचने के लिए सोया का सेवन फायदेमंद रहता है। हर रोज सोया उत्पादों को अपने आहार में शामिल करें और देखें कि किडनी से संबंधित जो भी समस्याएं वह धीरे-धीरे कम हो जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर और वजन बढ़ने से रोकते हैं अरबी के पत्ते, जानें इसके अन्य फायदे
सोया प्रोटीन के दुष्प्रभाव भी हैं
सोया स्नैक्स का कभी-कभार उपभोग नुकसान नहीं पहुंचाता। सोया पौष्टिक होता है और इसमें कई अन्य लाभकारी चीजें भी होती हैं। लेकिन, दुर्भाग्य से जब आप सोया की बनीं बहुत सारी चीजों का उपभोग करते हैं, तो आपके शरीर में काफी अधिक मात्रा में एस्ट्रोजन भी पहुंच जाते हैं।
सोया स्त्रीत्व गुण को बढ़ाने का काम करता है। यह सेक्सुअल कंफ्यूजन और होमोसेक्सुअलिअी को भी बढ़ाता है। इसलिए कई जानकार नवजात को अधिक सोया उत्पाद देने को भी होमोसेक्सुअलिटी से जोड़कर देखते हैं। उनका कहना है कि बचपन में एस्ट्रोजन का अधिक उपभोग करवाने के कारण ही उनके अंदर यह स्त्रीत्व गुण अधिक आया।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi