धनिया, जीरा, करी पत्ते का पानी पीने से मिलेंगे ये 4 फायदे, जानें बनाने का तरीका

धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी पीने से आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
धनिया, जीरा, करी पत्ते का पानी पीने से मिलेंगे ये 4 फायदे, जानें बनाने का तरीका


Coriander Cumin Curry Leaves Water Benefits: अधिकतर भारतीय घरों में धनिया, जीरा और करी पत्ते का इस्तेमाल तड़का लगाने के लिए किया जाता है। ये तीनों खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, साथ ही भोजन को पौष्टिक भी बनाते हैं। आप चाहें तो धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी (Coriander Cumin Curry Leaves Water) भी बनाकर पी सकते हैं। धनिया, जीरा के बीज और करी पत्ते विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ऐसे में इस मिश्रण से तैयार पानी पीने से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से आराम मिलेगा। तो चलिए विस्तार से जानते हैं धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी पीने से मिलने वाले फायदों के बारे में-

cumin water for stomach

1. पेट की समस्याएं दूर करे

धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है। इस पानी को रोजाना पीने से गैस, कब्ज और एसिडिटी से आराम मिलता है। पेट की सूजन और जलन भी शांत होती है। इसलिए अगर आपको पेट की कुछ भी समस्या है, तो इस वॉटर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

2. स्किन में निखार लाए

धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। इस पानी को रोजाना पीने से मुहांसों, दाग-धब्बों और खुजली से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इस पानी को पीने से त्वचा में निखार भी आता है। इसलिए अगर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी जरूर पिएं।

इसे भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट जीरा और करी पत्ते का पानी पीने के फायदे, डायटीशियन से जानें इसे बनाने का तरीका

3. बॉडी डिटॉक्स करे

धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी डिटॉक्स वॉटर की तरह काम करता है। इस पानी को पीने से शरीर में जमा टॉक्सिंस और गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। बॉडी डिटॉक्स डाइट में आप इस पानी को शामिल कर सकते हैं। धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी आंतों, पेट और लिवर में जमा टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है।

cumin water for skin

4. वेट लॉस में सहायक

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह एक बॉडी डिटॉक्स वॉटर है, जिसे पीने से फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है। इस पानी को पीने से कैलोरी बर्न होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए इन 5 तरीकों से पिएं जीरा पानी, फैट बर्न करने में मिलेगी मदद

धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी कैसे बनाएं?

धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ इन्हीं तीन सामग्री की जरूरत पड़ती है। आप इस पानी को 2 तरह से बना सकते हैं।

  • धनिया, जीरा और करी पत्ते का पानी बनाने के लिए आप इन तीनों सामग्री को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसे छानकर पी लें। 
  • इसके अलावा आप इस पानी को उबालकर भी बना सकते हैं। इसके लिए आप 2 गिलास पानी में धनिया, जीरा और करी पत्ता डालें। अब इसे अच्छी तरह से उबालें और छानकर पी लें।

Coriander Cumin Curry Leaves Water Benefits: आप भी धनिया, जीरा और करी पत्ते के पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह एक तरह का डिटॉक्स वॉटर है, जिससे आपकी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है। इस पानी को पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है, स्किन में निखार आता है और पेट की समस्याएं भी दूर होती हैं। 

Read Next

भोजन के बाद इलायची खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version