चेहरे पर अर्जुन की छाल का पाउडर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका

Arjun ki Chaal for Skin: अर्जुन की छाल सेहत और बालों के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होती है। त्वचा पर अर्जुन की छाल का पाउडर लगाने से कई समस्याएं ठीक होने लगती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर अर्जुन की छाल का पाउडर लगाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं, जानें इस्तेमाल का तरीका


Arjun ki Chaal Benefits for Skin in Hindi: आयुर्वेद में कई ऐसे वृक्ष हैं, जिनका उपयोग तरह-तरह की परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। अर्जुन का वृक्ष भी इनमें से एक है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल (Arjun ki chaal ke Fayde in Hindi) को औषधीय गुणों से भरपूर बताया गया है। अर्जुन की छाल हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। यह हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखता है। अर्जुन की छाल का उपयोग सेहत, बालों के साथ ही त्वचा के लिए भी किया जा सकता है। आज हम बात कर रहे हैं त्वचा के लिए अर्जुन के छाल के फायदों (Arjun ki Chaal Benefits for Skin) के बारे में। 

त्वचा के लिए अर्जुन की छाल के फायदे (Arjun ki Chaal Benefits for Skin in Hindi)

अर्जुन की छाल का पाउडर (Arjun ki Chhal ke Fayde in Hindi) त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। ये सभी गुण त्वचा की समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अर्जुन की छाल का उपयोग खुजली, चकत्ते, एक्जिमा जैसे त्वचा रोगों में भी किया जा सकता है। अर्जुन की छाल को इंग्लिश में Arjun Bark  कहा जाता है।

dry skin

1. ड्राय स्किन में फायदेमंद अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल का अर्क ड्राय स्किन के लिए फायदेमंद होता है। जब स्किन में नमी की कमी होती है, अपनी लोच खो देती है। तो त्वचा ड्राय या रूखी हो जाती है। अर्जुन की छाल त्वचा को मुलायम बनाने में मदद (Arjun ki chaal for Dry Skin in Hindi) करता है। अर्जुन की छाल त्वचा से पानी की कमी को रोकता है, नमी को बनाए रखता है। इतना ही नहीं अर्जुन की छाल त्वचा में रक्त की आपूर्ति करता है, सीबम की मात्रा में भी सुधार करता है।

2. बढ़ती उम्र के लक्षण रोके अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल त्वचा की बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी रोकने में मददगार है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। साथ ही नई स्किन सेल्स का निर्माण भी करती है। अर्जुन की छाल स्किन को हाइड्रेट (Arjun ki Chaal ke Fayde in Hindi) रखती है, त्वचा की लोच में भी सुधार करता है। अर्जुन की छाल स्किन टाइटनिंग में भी कारगर है।

इसे भी पढ़ें - अर्जुन के फल के फायदे: अर्जुन का फल खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं

3. स्किन प्रॉब्लम्स में लाभकारी अर्जुन की छाल (Arjun Bark Benefits for Skin)

अर्जुन की छाल त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी (Arjun ki Chaal Benefits for Skin in Hindi) होता है। चेहरे पर अर्जुन की छाल का फेस पैक लगाने से फफोले, सूजन और खुजली की समस्या से आराम मिलता है। अर्जुन की छाल का पाउडर (Arjun Chaal Powder) त्वचा की सूजन कम करता है, रक्तस्त्राव को भी रोकता है। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है।

skin problems

4. काले दाग-धब्बे हटाए अर्जुन की छाल

आयुर्वेद में अर्जुन की छाल (Arjun ki Chhal ke Fayde in Hindi) को स्किन के लिए काफी लाभकारी माना गया है। अर्जुन की छाल कील मुहांसों को दूर करता है, साथ की काले दाग-धब्बों को भी मिटाता है। अर्जुन की छाल सन टैन को भी मिटाने में कारगर है। हाइपरपिग्मेंटेशन के लिए अर्जुन की छाल फायदेमंद होती है।

5. एक्ने और पिंपल्स मिटाए अर्जुन की छाल

अर्जुन की छाल (Arjun ki Chaal Benefits for Skin) का उपयोग चेहरे के कील मुहांसों, एक्ने या पिंपल्स को मिटाने में भी कारगर माना जाता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें - बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाने के लिए करें अर्जुन की छाल का प्रयोग, हेयरफॉल से भी मिलेगा छुटकारा

arjun chaal powder

अर्जुन की छाल का फेस पैक: Arjun ki Chaal ka Face Pack: How to Use Arjun ki Chaal Powder

अर्जुन की छाल को चेहरे पर कैसे लगाएं? अर्जुन की छाल का फेस पैक (Arjun Bark for Skin) बनाने के लिए आप इसकी छाल का पाउडर लें। इसमें एक चम्मच कच्चा दूध मिला लें। आप चाहें तो दूध की जगह शहद भी मिला सकते हैं। इसे अपनी त्वचा के प्रभावित स्थान पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद साफ पानी से धो दें। स्किन को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप अर्जुन की छाल के फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 1-2 बार कर सकते हैं।

Read Next

शरीर में दर्द होने पर आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, दर्द से मिलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version