ayurvedic medicine for body pain: आजकल अधिकतर लोग शरीर के विभिन्न हिस्सों में दर्द से परेशान हैं। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठे रहना, शरीर में पोषक तत्वों की कमी, बढ़ती उम्र और असक्रिय जीवनशैली दर्द के कारण हो सकते हैं। शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द होने पर अकसर लोग पेनकिलर लेते हैं, लेकिन अधिक मात्रा में पेनकिलर लेने का असर हमारी किडनी पर पड़ता है। ऐसे में आप चाहें तो शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक उपायों को आजमा सकते हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें शरीर के दर्द को दूर करने के आयुर्वेदिक उपाय (ayurvedic treatment for body pain)
1. ब्राह्मी
शरीर के दर्द को दूर करने के लिए ब्राह्मी का पौधा काफी लाभकारी होता है। इसके लिए आप ब्राह्मी के तेल का उपयोग कर सकते हैं। ब्राह्मी के तेल में दर्दनिवारक गुण पाए जाते हैं। आयुर्वेद में दर्द को दूर करने के लिए ब्राह्मी के तेल की मालिश करने की सलाह दी जाती है।
इसके साथ ही ब्राह्मी के तेल में एंटीनोसिसेप्टिव प्रभाव भी होता है। यह प्रभाव दर्द को कम करने में मदद करता है। इसलिए ब्राह्मी के पौधे को दर्द निवारक औषधि के रूप में भी जाना जाता है। आप भी घरेलू उपायों के तौर पर दर्द को दूर करने के लिए ब्राह्मी के तेल का उपयोग कर सकते हैं।
2. अशोक का पेड़
अशोक के पेड़ को भी दर्द निवारक के रूप में जाना जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फ्लेवोनॉयड्स होते हैं। यह दर्द निवारक की तरह काम करता है। इतना ही नहीं अशोक के पेड़ की छाल भी दर्द को दूर करने में लाभकारी होता है। अशोक की छाल में एनाल्जेसिक प्रभाव होता है, जो दर्द से राहत दिलाने में सहायक होता है।
3. अश्वगंधा
अधिकतर लोगों को शरीर में कमजोर की वजह से दर्द महसूस होता है। ऐसे में अश्वगंधा लाभकारी माना जाता है। अश्वगंधा पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए यह जोड़ों और हड्डियों के दर्द से राहत दिलाता है। आयुर्वेद में अश्वगंधा को कई समस्याओं को दूर करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। शरीर में दर्द होने पर आप अश्वगंधा को कैप्सूल, चूर्ण आदि के रूप में ले सकते हैं। इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। यह महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें - मरुआ के फायदे: मरुआ के पत्ते खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका
4. शतावरी
आयुर्वेद में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए शतावरी का उपयोग किया जाता है। महिलाओं के लिए शतावरी को काफी गुणकारी बताया गया है। शतावरी महिलाओं को होने वाले जोड़ों, हड्डियों के दर्द से भी राहत दिलाता है। शतावरी में विटामिन के काफी अच्छी मात्रा में होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। इतना ही नहीं शतावरी में आयरन भी होता है, जिससे हड्डियां और शरीर अधिक मजबूत बनता है। शतावरी महिलाओं के लिए लाभकारी होता है।
5. तिल के बीज
तिल के बीज भी शरीर के दर्द को कम करने में लाभकारी होते हैं। तिल में पोटैशियम, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और विटामिन बी6 काफी अच्छी मात्रा में होता है। ये सभी पोषक तत्व हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। इसलिए आपको अपनी डाइट में तिल को जरूर शामिल करना चाहिए। आप तिल से बने लड्डू भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - अर्जुन के फल के फायदे: अर्जुन का फल खाने से दूर होती हैं ये 5 समस्याएं
6. बाजरा की रोटियां
बढ़ती उम्र में महिलाओं को अकसर ही जोड़ों, हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है। ऐसे में उन्हें बाजरा की रोटियों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। बाजरा की रोटियों में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में सर्दियों में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version