Arjuna Bark in Hindi: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जिनका उपयोग स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही बालों को मजबूत बनाने के लिए भी किया जाता है। इन्हीं में से एक अर्जुन का वृक्ष भी है। जी हां, अर्जुन के पेड़ का छाल बालों के लिए (Arjuna Bark for Hair) काफी फायदेमंद होता है। अर्जुन की छाल बालों को लंबा घना और मजबूत बनाने में कारगर होता है। साथ ही अर्जुन की छाल सफेद बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
बालों के लिए अर्जुन की छाल के फायदे-Arjuna Bark Benefits for Hair in Hindi
अर्जुन की छाल (Arjuna Bark in Hindi) दिल से संबंधित बीमारियां कम करता है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखता है। अर्जुन की छाल को हृदय स्वास्थ्य के लिए ही जाना जाता है। लेकिन बालों की समस्याओं को दूर करने के लिए भी अर्जुन की छाल का उपयोग (Arjun ki chaal) किया जा सकता है। बालों के लिए अर्जुन की छाल का पाउडर (arjuna bark powder) काफी कारगर होता है।
1. बालों को लंबा बनाए अर्जुन की छाल
अर्जुन की छाल बालों को लंबा बनाने में कारगर माना जाता है। अगर आपके बाल छोटे, पतले हैं, तो आप अर्जुन की छाल का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों का तेजी से विकास होता है। बाल लंबे और घने भी बनते हैं।
2. सफेद बालों की समस्या दूर करे अर्जुन की छाल
आजकल अधिकतर लोगों को छोटी उम्र में ही सफेद बालों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समय से पहले सफेद बाल हमारी खूबसूरती को भी कम कर देते हैं। अर्जुन की छाल का पाउडर, मेहंदी के मिश्रण को बालों पर लगाने से सफेद बाल धीरे-धीरे काले होने लगते हैं। अर्जुन की छाल बालों को लंबा बनाने के साथ ही काले भी बनाता है।
इसे भी पढ़ें - क्या आपके बाल ड्राई और स्कैल्प ऑयली हैं? इससे छुटकारा पाने के लिए ट्राई करें ये 3 हेयर मास्क
3. बालों को मजबूत बनाए अर्जुन की छाल
अर्जुन की छाल स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ ही बालों को भी मजबूत बनाता है। अर्जुन की छाल का पाउडर बालों पर लगाने से बालों में मजबूत आती है। हेयर फॉल रुकता है, बाल स्ट्रॉन्ग (Strong Hair Tips) बनते हैं।
बालों के लिए अर्जुन की छाल का उपयोग कैसे करें?- How to Use Arjun Bark for Hair in Hindi
वैसे तो स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए अर्जुन की छाल के पाउडर (Arjuna Bark Powder) का सेवन किया जाता है, लेकिन बालों को लंबा घना और मजबूत बनाने के लिए अर्जुन की छाल का हेयर मास्क के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।
- आप अर्जुन की छाल का पाउडर पानी के साथ मिलाकर ले सकते हैं।
- अर्जुन की छाल का पाउडर दूध के साथ लेना भी स्वास्थ्य के साथ ही बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।
- अर्जुन की छाल का उपयोग हेयर मास्क (Hair Mask) के रूप में भी किया जा सकता है। जी हां, बालों पर अर्जुन की छाल का हेयर पैक लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं।
अर्जुन की छाल की तासीर कैसी होती है?- Arjun ki Chaal ki Taseer Kaisi Hoti hai
आयुर्वेद के अनुसार अर्जुन के छाल की तासीर ठंडी होती है। यह पित्त और कफ को बढ़ने से रोकती है, जबकि वात को बढ़ाती है। अर्जुन की छाल शरीर को ठंडा करती है, पेट की जलन शांत होती है।
Arjuna Bark for Hair: आप भी अपने बालों को लंबा घना और मजबूत बनाने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको बालों से जुड़ी कोई समस्या है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका उपयोग करें।