
बालों की समस्या एक आम समस्या है जिसके कारण अक्सर लोग परेशान रहते हैं और इसके कारण दूसरों के सामने काफी शर्म महसूस करने लगते हैं। बालों बालों की समस्या एक ऐसी समस्या है जो बच्चों से लेकर बड़े तक के लिए एक सिरदर्द बन गया है। हालांकि, सफेद बालों की समस्या के कारण कई हो सकते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में ये पोषण की कमी और बालों पर सही तरीके से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करने के कारण भी हो सकते हैं। की समस्या से निजात पाने के लिए लोग आमतौर पर अपनी डाइट में बदलाव और कई तरह के तरीके अपनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर भी कई लोगों को असर देखने को नहीं मिलता है। जिसके कारण लोग कुछ अलग प्रकार का उपाय तलाशने की कोशिश करते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आपके पास योगासन का एक ऐसा विकल्प है जो आपको आसानी से सफेद बालों की समस्या से निजात दिला सकता है। जी हां, हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि किन योगासन की मदद से आप अपने बालों को सफेद होने से बचाकर रख सकते हैं।
उष्ट्रासन (Ustrasana)
उष्ट्रासन की मदद से आप अपने बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकते हैं, इसके साथ ही आपको होने वाली सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। उष्ट्रासन बालों के अलावा कई स्वास्थ्य लाभों के साथ जाना जाता है जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद करता है। उष्ट्रासन करने के लिए आप जमीन पर अपने पैरों के सहारे बैठ जाएं और फिर अपने हाथों से पीछे की ओर झुकते हुए पैर के पंजों को पकड़ने की कोशिश करें। इस स्थिति में आप कुछ सेकेंड तक रुकें और वापस पहले वाली स्थिति में आ जाएं। वहीं, अगर आप हाई ब्लड़ प्रेशर या लो ब्लड़ प्रेशर और माइग्रेन की समस्या से पीड़ित हैं तो आप इस आसान से दूर रहें।
इसे भी पढ़ें: मतली से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं यह योग, स्वस्थ रहने में मिलेगी मदद
त्रिकोणासन (Trikonasana)
त्रिकोणासन शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, ये आपके पैर के दर्द, घुटनों, हाथों और छाती को मजबूत बनाने का काम करता है। नियमित रूप से त्रिकोणासन करने से आप आसानी से सफेद बालों की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसको करने के लिए आप अपने दोनों पैरों को जमीन पर अच्छी तरह से फैला लें और अपने हाथों को बगल में रखें। अब आप अपने बाईं ओर झुकते हुए अपने पैर के पंजों को छूने की कोशिश करें। इस स्थिति में आप कुछ देर रुकें और फिर वापस सीधे हो जाएं। ऐसे ही आप दाईं ओर ट्राई करें, इस प्रक्रिया को आप लगभग 20 बार दोहराएं।
अपनासना ( Apanasana)
अपनासन आपको स्वस्थ रहने के लिए रोजाना करना चाहिए, ये एक आसान योगासन है जो आपको लंबे समय तक पेट संबंधित और स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं को दूर कर सकता है। ये एक मजेदार योगासन है जो आप या कोई भी व्यक्ति आसानी से कर सकता है। इसको करने के लिए आप जमीन पर सीधे लेट जाएं और अपने कंधों समेत छाती को ऊपर की ओर ऊठाने की कोशिश करें। अब आप धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ते हुए छाती तक लाएं और फिर उसे मुंह से छूने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड इस स्थिति में रुकें और फिर वापस सीधे लेट जाएं।
इसे भी पढ़ें: रोजाना 10 मिनट में करें ये 2 योगासन, तेजी से कम होगा मोटापा और पेट की चर्बी
भुजंगासना (Bhujangasana)
भुजंगासना को कोबरा आसान भी कहा जाता है जो एक बेहतरीन योगासन है, ये आपको सफेद बालों की समस्या से आसानी से निजात दिला सकता है और आप अपने बालों में मजबूती महसूस कर सकते हैं। भुजंगासना नियमित रूप से करने पर आप कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसको अपनाने के लिए आप पेट के बल जमीन पर लेटे रहें और फिर छाती वाले हिस्सों को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें। इसके लिए आप अपने हाथों का सहारा ले सकते हैं और धीरे-धीरे वापस नीचे की ओर आ जाए।
(आपको बता दें कि इन आसन को अपनाने से पहले आप किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें)।