Doctor Verified

उम्र से पहले बाल सफेद होना कौन सी बीमारियों का है संकेत? डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय

Premature Grey Hair in Hindi:क्या आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं? अगर ऐसा है, तो यह सिर्फ बालों की ही समस्या नहीं हो सकती, कई बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। जानें इस लेख में डॉक्टर से। 

  • SHARE
  • FOLLOW
उम्र से पहले बाल सफेद होना कौन सी बीमारियों का है संकेत? डॉक्टर ने बताए बचाव के उपाय


Premature Grey Hair in Hindi: कुछ दशक पहले तक सफेद बाल बढ़ती उम्र की निशानी माने जाते थे, लेकिन अब लोगों के 25-30 साल की उम्र में ही बाल सफेद होने लग गए हैं। अगर किसी के बाल उम्र से पहले सफेद हो रहे हैं, तो इसे भी लोग सिर्फ बालों से जुड़ी समस्या मान लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर किसी के बाल छोटी उम्र में ही सफेद हो रहे हैं, तो यह संकेत है कि शरीर में कुछ बीमारियां शुरू हो चुकी हैं। कौन सी बीमारियां हो सकती है? इस बारे में हमने मुंबई के व्हाइट लोटस इंटरनेशनल हॉस्पिटल एंड रिसर्च हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के एमडी डॉ. रवि पाटिल (Dr. Ravi Patil - MD Internal Medicine, White Lotus International Hospital & Research Hospital, Mumbai) से बात की। उन्होंने सफेद बालों के पीछे छिपी बीमारियों के साथ-साथ इससे बचाव के उपाय भी बताए। सबसे पहले जानते हैं कि बालों का रंग क्या कहता है?

बालों के रंग का कारण

बालों का नेचुरल रंग मेलानिन पिगमेंट से बनता है। जब शरीर में मेलानिन कम या ज्यादा होता है, तो इससे बालों का रंग धीरे-धीरे सफेद या भूरे रंग का हो जाता है। अगर शरीर में यूमेलानिन (Eumelanin) मेलानिन ज्यादा है, तो बालों का रंग काला या भूरा हो सकता है। अगर फिओमेलानिन (Pheomelanin) मेलानिन ज्यादा है, तो ऐसे लोगों के बाल हल्के सुनहरे या सुनहरे हो सकते हैं। अगर किसी में न्यूट्रिशन की कमी या हार्मोनल बदलाव होते हैं, तो इसका असर मेलानिन पर पड़ता है और मेलानिन शरीर में कम होने पर बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते हैं।

उम्र से पहले बाल सफेद होना कौन सी बीमारियों का संकेत?

डॉ. रवि पाटिल कहते हैं, “अगर समय से पहले बाल सफेद हो रहे हैं, तो इसे केवल डाई से छिपाने की बजाय इसके असली कारणों को समझना चाहिए, क्योंकि यह शरीर में पोषण, हार्मोन या मेटाबॉलिक असंतुलन का संकेत हो सकता है। कुछ बीमारियां ये भी हो सकती हैं।”

premature of white hair in hindi expert

इसे भी पढ़ें: क्या काले तिल खाने से सफेद बालों की समस्या कम होती है? जानें एक्सपर्ट से

थायरॉयड बैलेंस न होना

अगर किसी के उम्र से पहले बाल सफेद हो रहे हैं, तो उसे थायरॉयड की समस्या हो सकती है। यह सबसे आम वजह में से एक हो सकती है। थायरॉयड ग्रंथि शरीर के कई फंक्शन्स को कंट्रोल करती है, जिनमें बालों की ग्रोथ और रंग भी शामिल हैं। अगर किसी को हाइपोथायरॉयडिज्म है, तो इसमें मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे बाल बेजान, पतले और सफेद होने लगते हैं। अगर इसके उलट किसी को हाइपरथायरॉयडिज्म है, तो इसमें भी मेलानिन टिश्यू पर असर पड़ता है, जिससे समय से पहले सफेद बालों की समस्या बढ़ सकती है। अक्सर यंग लोग थायरॉयड पर ध्यान नहीं देते, इसलिए अगर किसी के जल्दी बाल सफेद हो रहे हों, तो उसे थायरॉयड फंक्शन टेस्ट (T3, T4, TSH) जरूर कराना चाहिए।

एनीमिया और विटामिन की कमी

डॉ. पाटिल कहते हैं, “बालों के जड़ों तक न्यूट्रिशन और ऑक्सीजन पहुंचाने में विटामिन B12 और आयरन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। पर्निशियस एनीमिया में शरीर में B12 का एब्जर्ब होना घट जाता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती और बालों का रंग सफेद होने लगता है। कई बार विटामिन B6, D3, कॉपर, जिंक और आयरन की कमी भी मेलानिन नहीं बनने देती। अगर किसी के बाल जल्दी सफेद हो रहे हैं, तो उसे सिर्फ बाहरी ट्रीटमेंट पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि ब्लड टेस्ट कराकर अपने विटामिन और मिनरल लेवल की जांच करानी चाहिए।”

ऑटोइम्यून बीमारियां

कुछ ऑटोइम्यून डिसऑर्डर भी मेलानोसाइट्स को खत्म कर देते हैं, जिससे बालों का रंग गायब हो जाता है। अगर किसी को विटिलिगो होता है, तो उसकी स्किन और बालों के मेलानिन टिश्यू खत्म होने लगते हैं, जिससे सफेद धब्बे और सफेद बाल हो सकते हैं। एलोपेशिया एरियाटा में भी शरीर की इम्युनिटी खुद बालों की जड़ों पर हमला करती है। इन दोनों कंडीशन्स में बालों का झड़ना और रंग उड़ना दोनों साथ-साथ दिखाई देते हैं। अगर किसी को यह समस्या दिखती है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।

स्ट्रेस

आजकल की भागमभाग भरी जिंदगी में स्ट्रेस सबसे आम हो गया है। अगर कोई लगातार स्ट्रेस में रहता है, तो उसके शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। यह हार्मोन ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स के टिश्यू कमजोर हो जाते हैं और मेलानिन बनना रुक जाता है। Harvard Stem Cell Institute की रिसर्च में पाया गया है कि अगर लगातार कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता रहे, तो बालों को परमानेंट नुकसान भी हो सकता है। इसलिए स्ट्रेस को मैनेज करना महत्वपूर्ण है।

स्मोकिंग

डॉ. पाटिल कहते हैं, “जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उनके शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ते हैं, जो कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज पहुंचाते हैं। स्मोकिंग करने वालों में समय से पहले सफेद बालों की संभावना आम लोगों की तुलना में लगभग चार गुना अधिक होती है। स्मोक न सिर्फ मेलानिन को प्रभावित करता है, बल्कि बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन कम करता है। इससे बाल रूखे, पतले और कमजोर हो जाते हैं।”

इसे भी पढ़ें: कम उम्र में बच्चे के बाल होने लगे सफेद? बालों को नैचुरली काला करने के लिए उन्हें खिलाएं ये 5 फूड्स 

उम्र से पहले बालों को सफेद होने से बचाने के तरीके

डॉ. पाटिल ने बालों से जुड़े कुछ टिप्स दिए हैं, जिसे सभी को अपनाना चाहिए ताकि बाल लंबे समय तक सेहतमंद बने रहें।

  1. डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, दालें, अंडे, दूध, बीज और फल जरूर शामिल करें।
  2. फास्ट फूड, चाय, कॉफी बहुत ज्यादा पीना और शुगर से परहेज करें।
  3. रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लें।
  4. स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए योग और मेडिटेशन करें।
  5. कॉपर, जिंक, सेलेनियम और आयरन जैसे मिनरल्स को बैलेंस रखें।
  6. जरूरी ब्लड टेस्ट रेगुलर कराते रहें।
  7. सेहतमंद बालों के लिए स्कैल्प हाइजीन रखें और डाई से परहेज करें।
  8. जरूरत पड़ने पर न्यूट्रिशन सप्लिमेंट्स ले सकते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

निष्कर्ष

डॉ. पाटिल जोर देते हुए कहते हैं कि बालों को डाई से कुछ महीनों तक ही छिपाया जा सकता है। अगर बाल जल्दी सफेद हो रहे हैं, तो सबसे पहले उसके कारणों की पहचान जरूर करें। उम्र से पहले बाल सफेद होने का मतलब है कि शरीर की सेहत खराब हो सकती है। इसलिए बालों को रंगने से पहले सिग्नल समझें कि सेहत में कुछ न कुछ गड़बड़ है। उम्र से पहले बाल सफेद होने की स्थिति में डॉक्टर को जरूर दिखाएं और सलाह लें।

Read Next

अगर मेरा स्कैल्प ड्राई है तो क्या मुझे एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इस सवाल का जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 13, 2025 15:47 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Oct 13, 2025 15:46 IST

    Published By : Aneesh Rawat

TAGS