Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में अर्जुन की छाल की चाय के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। इसका सेवन करने से सर्दियों में स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं। आइए लेख में जानें -

Benefits Of Arjuna Bark Tea In Winter In Hindi: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जिसको स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। ये हार्ट के लिए भी कई तरीकों से फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानें सर्दियों में अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करने से क्या फायदे होते हैं?

सर्दियों में अर्जुन की छाल की चाय पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Arjuna Bark Tea In Winter In Hindi

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक और औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। अर्जुन की छाल रुक्ष होती है, लेकिन प्रभाव से इसे ह्रदय बोला गया है आयुर्वेद में। ऐसे में जब इसको दूध में किया जाता है, तब दूध में मौजूद एल्कलॉइड हैं, वो हार्ट के लिए फायदेमंद होते हैं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करने से हार्ट का इजैक्युलेशन फ्रैक्शन यानी हार्ट की पंपिंग में सीधे तौर पर सुधार आता है, जो अर्जुन की छाल से होता है।

अर्जुन की छाल की चाय हार्ट के लिए बहुत अच्छा टॉनिक है, जो हार्ट के स्वास्थ्य में सुधार करता है और ह्रदय के लिए सीधे तौर पर फायदेमंद है, लेकिन ये हार्ट की ब्लॉकेज पर बहुत ज्यादा काम नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या अर्जुन की छाल किडनी के लिए अच्छी होती है? जानें डॉक्टर की राय

benefits of arjuna bark tea in winter in hindi 01 (5)

कोलेस्ट्रॉल कम करे

अर्जुन की छाल में मौजूद औषधीय गुण शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक हैं। इससे हार्ट में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, हार्ट की मांसपेशियों को मजबूती देने और हार्ट से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद मिलती है।

ब्लड प्रेशर को कम करे

अर्जुन की छाल में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। ऐसे में इसकी चाय या काढ़े का सेवन करने से शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने और नसों को रिलैक्स करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: बंद नसों को खोलने के लिए फायदेमंद है अर्जुन की छाल, आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका

कैसे करें अर्जुन की छाल का इस्तेमाल? - How To Use Arjuna Bark?

अर्जुन की छाल की चाय का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। इसके लिए अर्जुन की छाल को धोकर पानी में उबाल लें और फिर दूध के साथ उबालें। इसमें आप तुलसी के पत्ते और शहद को भी डाल सकते हैं।

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अर्जुन की छाल के लिए इसके पेड़ से आधी उंगली जितनी छिलका उतार लें और रातभर इसके भिगोकर और सुबह इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

सावधानियां

अर्जुन की छाल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इसका अधिक सेवन करने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इसके अलावा, इससे एलर्जी होने, दवाइयों का सेवन करने और किसी मेडिकल कंडीशन की समस्या से पीड़ित लोगों को अर्जुन की छाल का सेवन करने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष

औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल में बहुत से औषधीय गुण होते हैं, जो हार्ट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में इसकी चाय का सेवन करना हार्ट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और इसके सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • अर्जुन की छाल से कौन-कौन सी बीमारी ठीक होती है?

    औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से हार्टको हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, स्किन को हेल्दी रखने और पाचन प्रक्रिया में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • अर्जुन की छाल को कितने दिन पीना चाहिए?

    औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन इसका सेवन हफ्ते में 1 से 2 बार सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। इससे किसी भी तरह की परेशानी होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • अर्जुन की छाल का साइड इफेक्ट क्या है?

    पेट में भारीपन होने, गैस होने, मतली होने, सिर दर्द होने, कब्ज होने, खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने, थायराइड की दवाइयों का सेवन करने, एलर्जी होने, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग कराने के दौरान, लो ब्लड प्रेशर, ब्लीडिंग या किसी मेडिकल कंडीशन से पीड़ित लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

Read Next

क्या पित्त दोष में अश्वगंधा का सेवन करना फायदेमंद होता है? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें खाएं या नहीं

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 21, 2025 10:53 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 21, 2025 10:53 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content