Arjun Bark Benefits For Digestion: अर्जुन की छाल को आयुर्वेद में औषधी माना जाता है। इसे कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए रामबाण माना जाता है। इसमें कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी हैं। इसे कई तरह से डाइट में शामिल किया जाता है। कई लोग इसका काढ़ा बनाकर इस्तेमाल करते हैं, तो कई लोग इसका पाउडर बनाकर डाइट में शामिल करते हैं। इसके सेवन से पूरे शरीर को फायदा मिलता है। यह शरीर में थकावट और कमजोरी दूर करने में मदद करती है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और बीमारियों का खतरा भी कम होता है। आयुर्वेद के मुताबिक, पाचन तंत्र के लिए भी अर्जुन की छाल फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं और पाचन तंत्र को फायदा होता है। पाचन तंत्र को इसके सेवन से क्या-क्या फायदे मिलते हैं? इस बारे में जानने के लिए हमने हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इस बारे में।
आंतों के लिए फायदेमंद- Good For Gut Health
अर्जुन की छाल का सेवन करना गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने डाइजेशन इंप्रूव होता है और एसिडिटी व पेट के अल्सर से राहत मिलती है।
लिवर फंक्शन इंप्रूव होता है- Improve Liver Function
अर्जुन की छाल का सेवन करना लिवर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। इससे लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है। इससे बाइल जूस का प्रोडक्शन बढ़ता है और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।
इसे भी पढ़ें- अर्जुन की छाल और सोंठ से बनाएं चाय, जानें पीने का सही तरीका और फायदे
एसिडिटी कम होती है- Reduce Acidity
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या रहती है उनके लिए अर्जुन की छाल बहुत फायदेमंद होती है। अर्जुन की छाल में एल्कलाइन गुण मौजूद होते हैं। ये पेट में उमड़ रहे एसिड को कम करता है जिससे एसिडिटी भी कंट्रोल रहती है। इससे एसिड रिफ्लैक्स और हार्ट बर्न से भी राहत मिलती है।
डायरिया का खतरा कम होता है- Reduce Risk of Diarrhea
अर्जुन की छाल को डाइट में शामिल करने से डायरिया भी कंट्रोल रहता है। इससे आंतों की सफाई ठीक से होती है और पेट में मौजूद टॉक्सिन कम होते हैं। इससे पेट में बॉवेल मूवमेंट कंट्रोल होता है और खाना आराम से पचता है।
पेट को ठंडक मिलती है- Keep Stomach Cool
अर्जुन की छाल पाचन तंत्र को ठंडा रखने में भी मदद करती है। इससे पेट को ठंडक मिलती है और पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, आप भी जानें
शरीर में पोषक तत्व पहुंच पाते हैं- Nutrients Absorption
आयुर्वेद के मुताबिक, अर्जुन की छाल के सेवन से हार्ट हेल्थ और डाइजेशन दोनों को फायदा होता है। इससे बॉडी में सर्कुलेशन ठीक से हो पाता है और शरीर में पोषक तत्व पहुंच पाते हैं।
अर्जुन की छाल का सेवन कैसे करें? How To Consume Arjun Bark
एक्सपर्ट के मुताबिक, अर्जुन की छाल को दो तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। अर्जुन की छाल का पाउडर बनाकर इसे गर्म पानी में शहद के साथ ले सकते हैं। अर्जुन की छाल का काढ़ा या इसकी चाय बनाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आपको अर्जुन की छाल को उबालकर खाली पेट इसका सेवन करना है।
इन बातों का रखें ध्यान
- अर्जुन की छाल सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन, इसका सेवन कम मात्रा में ही करें। अगर आपको कोई हेल्थ इशु रहता है, तो आपको किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर इसका सेवन करना चाहिए।
- अर्जुन की छाल का सेवन प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान न करें। साथ ही, जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज रहती है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
- अगर इसका सेवन ज्यादा मात्रा में किया जाए, तो इससे कब्ज की समस्या हो सकती है।
FAQ
अर्जुन की छाल खाली पेट पीने से क्या होता है?
अर्जुन की छाल खाली पेट पीना भी फायदेमंद है। इस तरह सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके सेवन से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है और थकावट कम होती है। खाली पेट पीने से पूरे शरीर को फायदा होता है और यह मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।अर्जुन को लेने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
र्जुन की छाल को दो तरह से डाइट में शामिल कर सकते हैं। अर्जुन की छाल का पाउडर बनाकर इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, अर्जुन की छाल का काढ़ा या इसकी चाय बनाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।अर्जुन की छाल से कौन-कौन सी बीमारियां ठीक होती हैं?
अर्जुन की छाल के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है। इसके सेवन से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पाचन संबंधित समस्याएं ठीक होती हैं। इसके सेवन से खांसी-जुकाम ठीक होते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।