Is It Safe To Consume Arjun Bark In High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर, जिसे हम हाइपरटेंशन के नाम से भी जानते हैं। हाइपरटेंशन को साइलेंट किलर के नाम से भी जाना जाता है। अगर ब्लड प्रेशर को मैनेज न किया जाए, तो इसका बुरा असर हार्ट हेल्थ पर भी पड़ सकता है। यही कारण है कि एक्सपर्ट्स हमेशा सलाह देते हैं कि डाइट को बैलेंस्ड रखें और जीवनशैली में अच्छे बदलाव करें। इस तरह, ब्लड प्रेशर को मैनज करने में मदद मिलती है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रण में रहता है। बहरहाल, कुछ लोग हाई ब्लड प्रेशर को बैलेंस करने के लिए अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करते हैं। अर्जुन की छाल में कई तरह के तत्व होते हैं, जो ओवर ऑल हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। यह लंग प्रॉब्लम को मैनेज करता है, लंग्स में आई सूजन को कम करता है और एंग्जाइटी जैसी समस्याओं में कारगर साबित होता है। तो सवाल ये उठता है कि क्या वाकई अर्जुन की छाल का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है। आइए, इस बारे में दिल्ली नगर निगम के चीफ मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद) डॉ आर. पी. पाराशर से जानते हैं इसकी सच्चाई।
क्या हाई ब्लड प्रेशर में अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है- Is It Safe To Consume Arjun Bark In High Blood Pressure In Hindi
आयुर्वेद के अनुसार अर्जुन की छाल बहुत ही फायदेमंद है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-एथेरोजेनिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और गैस्ट्रो-प्रोडक्टिव तत्व होते हैं। इसमें कई मिनरल्स भी होते हैं, जैसे पोटैशियम जो हार्ट हेल्थ में सुधार करने के लिए जाने जाते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, अर्जुन की छाल में लघु और रुक्ष गुण होते हैं और इसका स्वाद कसैला होता है। हजारों सालों से अर्जुन की छाल से बनी अर्जुनारिष्ट नामक दवा का प्रयोग आयुर्वेद में हृदय रोगों में सुधार के लिए किया जाता है। बहरहाल, जहांत क इस बात का सवाल है कि क्या हाई ब्लड प्रेशर के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करना सुरक्षित होता है? तो एक्सपर्ट की सलाह है कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीज अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। इसमें ऐसे तत्व होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं। दरअसल, यह ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने और ब्लड प्रेशर को सामान्य रेंज में बनाए रखने में मदद करता है। यही नहीं, अर्जुन की छाल को कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लिए भी जाना जाता है। अर्जुन की छाल में पित्त और कफ दोषों को बैलेंस करने के वाले गुण होते हैं, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं। लेकिन, इसे कितनी मात्रा में लेना और एक दिन में कितनी बार लेना है, इस संबंध में उन्हें आयुर्वेदाचार्य से सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: अर्जुन की छाल खाने से सेहत को हो सकते हैं ये 4 नुकसान, ज्यादा मात्रा में न करें सेवन
अर्जुन की छाल के अन्य फायदे- Benefits Of Eating Arjun Bark In Hindi
अर्जुन में कसैला प्रभाव होता है। यह ब्लड को डिटॉक्सीफाई करता है। इसके होमोस्टैटिक गुण बढ़े हुए पित्त को बैलेंस करने में मदद करता है। इसके अलवा, यह ब्लड फ्लो से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी साहयक साबित होता है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version