Doctor Verified

इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए अर्जुन की छाल का सेवन, एक्सपर्ट से जानें

अर्जुन की छाल का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। जानें किन स्वास्थ्य समस्याओं में इसे अवॉइड करना चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 5 तरह के लोगों को नहीं करना चाहिए अर्जुन की छाल का सेवन, एक्सपर्ट से जानें


Side Effects of Arjun Bark: प्रकृति ने हमें कई ऐसी जड़ी-बूटियां प्रदान की हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं पर रामबाण की तरह काम करती हैं। इनमें ही मौजूद है अर्जुन के पेड़ की छाल। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में राहत देते हैं। इसका सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अर्जुन की छाल दिल से जुड़ी बीमारियों में भी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनमें इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि बिरला आयुर्वेदा (आयुर्वेदिक थेरेपी सेंटर) के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ अन्नु प्रसाद से।

arjuna

किन लोगों को अर्जुन की छाल का सेवन नहीं करना चाहिए- Who Should Not Take Arjuna Bark

स्तनपान कराने वाली महिलाएं- Breastfeeding Mothers

अगर महिला बच्चे को स्तनपान कराती हैं, तो अर्जुन की छाल का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि अर्जुन की छाल की हाई डोज स्तनपान को मुश्किल बना सकती है।

डायबिटीज- Diabetic Patients

अर्जुन की छाल खून को पतला करने का काम करता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। अगर आप अर्जुन की छाल को किसी मधुमेह-विरोधी दवा के साथ लेते हैं, तो आपको अपने ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Arjun ki Chhal: अर्जुन की छाल कौन कौन सी बीमारी में काम आती है?

प्रेग्नेंसी- Pregnancy

प्रेग्नेंसी में अर्जुन की छाल का सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। यह खून को पतला करने और ब्लीडिंग होने का कारण बन सकता है। साथ ही, इससे महिला के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर में भी फर्क आ सकता हैं।

हार्मोनल असंतुलन- Hormonal Imbalance

अगर मरीज को हार्मोनल असंतुलन की समस्या रहती है, तो ऐसे में अर्जुन की छाल नुकसानदायक हो सकती है। इसके सेवन से हार्मोन्स का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसे में आपको ज्यादा स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा हो सकता है।

अगर आपके लिए सभी चीजें नॉर्मल है, इसके बावजूद अर्जुन की छाल का ज्यादा सेवन करना आपको नुकसान कर सकता है।

पाचन सम्बन्धित समस्याएं- Digestive Problems

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कि गैस, ब्लोटिंग या डायरिया होती हैं। ऐसे में आपको अर्जुन की छाल अवॉइड करनी चाहिए। क्योंकि इसकी हाई डोज पाचन तंत्र को खराब कर सकती है।

लिवर से जुड़ी समस्याएं- Liver Problem

अगर आपको लिवर से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, तो आपको अर्जुन की छाल अवॉइड करनी चाहिए। यह लिवर डैमेज का कारण भी बन सकती है। अगर आपको इसके सेवन से स्किन रैश या पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं, तो आपको तुरंत इसका सेवन रोक देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Arjun ki Chhal: इन 4 तरीकों से करें अर्जुन की छाल का सेवन, दूर होंगी कई स्वास्थ्य समस्याएं

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप पहली बार अर्जुन की छाल का सेवन कर रहे हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। 
  • शुरुआत में इसे कम मात्रा में ही सेवन करें। क्योंकि ज्यादा मात्रा भी आपकी सेहत को नुकसान कर सकता है।
  • अर्जुन की छाल ज्यादा लेने से आपको नींद आना, चक्कर आना या कंफ्यूजन होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • अगर आप किसी प्रकार की दवा का सेवन करते हैं, तो आपको सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होते हैं शीशम के पत्ते, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version