दिल्ली, एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में इन दिनों प्रदूषण का स्तर ज्यादा देखा जा रहा है। एक तरफ प्रदूषण है, तो दूसरी तरफ सर्दियों ने दस्तक दे दी है। प्रदूषण और सर्दियों से बचाव के लिए लोग अक्सर चाय और कॉफी पीते हैं। चाय और कॉफी न सिर्फ पेट में एसिडिटी का कारण बनती है, बल्कि लंबे समय तक इसका सेवन करने से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इस बार सर्दियों के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए चाय या कॉफी नहीं बल्कि अर्जुन की छाल का सेवन करें। अर्जुन की छाल में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से डिटॉक्स करके बीमारियों से बचाव करते हैं।
आयुर्वेद में अर्जुन की छाल को हृदय संबंधी रोगों और शरीर की संपूर्ण स्वास्थ्य समस्याओं के लिए बहुत प्रभावी माना गया है। सर्दियों में इसका सेवन विशेष रूप से लाभकारी होता है क्योंकि यह शरीर को गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करता है। सर्दियों के मौसम में अर्जुन की छाल का सेवन करने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं इस विषय पर तुलसी आयुर्वेद के पंचकर्मा एक्सपर्ट और एमडी डॉ. अंकित अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके जानकारी दी है।
इसे भी पढ़ेंः शिशु के दिमागी विकास को नुकसान पहुंचाती हैं ये 5 चीजें, डॉक्टर से जानें इसके बारे में
1. हार्ट हेल्थ को बनाएं बेहतर- Arjun Ki Chaal Improves Heart Health
सर्दियों में अर्जुन की छाल का सेवन करने यह रक्त संचार को बेहतर बनाती है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है। अर्जुन की छाल के पोषक तत्व हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक के लक्षणों को कम करती है।
इसे भी पढ़ेंः आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करेंगे ये 10 फूड्स, डाइट में यूं करें शामिल
2. ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल- Arjun Ki Chaal Control Blood Pressure
अर्जुन की छाल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो लो ब्लड प्रेशर को मैनेज करते हैं। डॉ. अंकित अग्रवाल का कहना है कि अर्जुन की छाल धमनियों को स्वस्थ रखता है और रक्त के थक्कों को बनने से रोकता है। इसकी वजह से यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मददगार है।
इसे भी पढ़ेंः लिवर को हेल्दी रखते हैं ये 10 फूड्स, जरूर बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा
3. शरीर को देता है गर्माहट- Arjun Ki Chaal Give Body Heat
सर्दियों में शरीर को अतिरिक्त को गर्माहट की जरूरत होती है, क्योंकि बाहर सर्द हवाओं का प्रकोप होता है। अर्जुन की छाल में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ठंड के मौसम में गर्माहट प्रदान करते हैं। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग बनाते हैं, जिससे बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ेंः कपड़े वाला, सर्जिकल या कार्बन फिल्टर वाला मास्क, प्रदूषण से बचाने में कौन सा मास्क है सबसे कारगर?
4. पाचन को सुधारने में मददगार- Arjun Ki Chaal Improve Digestive System
सर्दियों में जिन लोगों को गैस, कब्ज, पेट में दर्द और ब्लोटिंग की समस्या होती है, उनके लिए भी अर्जुन की छाल बहुत फायदेमंद होती है। अर्जुन की छाल पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है और अपच जैसी समस्याओं को दूर करती है।
इसे भी पढ़ेंः घर के अंदर की हवा में भी है प्रदूषण, डॉक्टर से जानें कैसे रखें नवजात शिशुओं और बच्चों का ध्यान
5. बॉडी को करें डिटॉक्स- Arjun Ki Chaal Detox the Body
जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में कई प्रकार के विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं। इसकी वजह से किडनी और हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है। अर्जुन की छाल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की मानें, तो अर्जुन की छाल के पोषक तत्व शरीर को डिटॉक्स करके त्वचा और बालों से जुड़ी समस्या से भी राहत दिलाने में मददगार होते हैं।
सर्दियों में कैसे करें अर्जुन की छाल का सेवन?- How to consume Arjun Ki Chaal in winter?
- चाय में मिलाकर : अर्जुन की छाल का पाउडर या टुकड़े पानी में उबालकर छान लें। इसे शहद या गुड़ के साथ मिलाकर चाय के रूप में पी सकते हैं।
- दूध के साथ : सर्दियों में अर्जुन की छाल का पाउडर गर्म दूध में मिलाकर पीने से भी सेहत को फायदा पहुंचता है।
निष्कर्ष
सर्दियों में अर्जुन की छाल न केवल शरीर को गर्म रखती है बल्कि कई प्रकार के रोगों से बचाव भी करती है। लेकिन जिन लोगों को किसी प्रकार की बीमारी है या वह किसी दवा का सेवन कर रहे हैं, तो उन्हें अर्जुन की छाल का सेवन डॉक्टरी सलाह पर ही करना चाहिए।