Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Doctor Verified

क्या अर्जुन की छाल किडनी के लिए अच्छी होती है? जानें डॉक्टर की राय

अर्जुन की छाल सेहत के लिए कई तरीकों से प्रभावी माना जाता है। किडनी के लिए अर्जुन की छाल के कुछ फायदे हो सकते हैं, लेकिन  किडनी से जुड़ी समस्याओं में यह ज्यादा प्रभावी नहीं होता है और इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। 

Is Arjun Chaal good for kidneys in Hindi: अर्जुन की छाल सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। अर्जुन की छाल वजन घटाने से लेकर हार्ट से जुड़ी बीमारियां तक कम करने में फायदेमंद मानी जाती है। कई लोग अर्जुन की छाल का पाउडर इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, दोनों ही तरीकों से अर्जुन की छाल का इस्तेमाल करना सुरक्षित और अच्छा माना जाता है। अर्जुन की छाल न केवल शरीर की सूजन और जलन को कम करने में मदद करता है, बल्कि इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। लेकिन, कुछ मामलों में अर्जुन की छाल का सेवन कराना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में अर्जुन की छाल का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। हार्ट के लिए अर्जुन की छाल का सेवन करना कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बातचीत की। (Kya Kidney ke liye Arjun ki Chhal Faydemand Hai) - 

क्या अर्जुन की छाल किडनी के लिए अच्छी होती है?

डॉक्टर के मुताबिक अर्जुन की छाल सेहत के लिए कई तरीकों से प्रभावी माना जाता है। किडनी के लिए अर्जुन की छाल के कुछ फायदे हो सकते हैं, लेकिन किडनी से जुड़ी समस्याओं (How to Prevent Kidney Diseases) में यह ज्यादा प्रभावी नहीं होता है और इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अर्जुन की छाल का उपयोग किडनी में आमतौर पर नहीं किया जाता है। अगर आप अर्जुन की छाल का सेवन किडनी से जुड़ी किसी बीमारी या समस्या में कर रहे हैं तो ऐसे में इसे लेने से बचना चाहिए।

अर्जुन की छाल के फायदे

  1. अर्जुन की छाल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है।
  2. अर्जुन की छाल हार्ट के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसे खाने से कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
  3. इसे लेने से आपकी त्वचा भी हेल्दी रहती है साथ ही साथ मुहासे और झुर्रियों से भी काफी लाभ मिलता है।
  4. इसे लेने से आपकी पाचन प्रक्रिया अच्छी रहती है साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, अपच और पेट फूलना कम होता है।
  5. इससे कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी काफी राहत मिलती है।
  6. डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए भी अर्जुन की छाल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। 

ज्यादा अर्जुन की छाल खाने के नुकसान

  1. अगर आप जरूरत से ज्यादा अर्जुन के छाल का सेवन करते हैं तो इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।
  2. ज्यादा अर्जुन की छाल का सेवन (How to Consume Arjun Bark) करने से आपको गैस बनने के साथ अपच भी हो सकती है।
  3. इससे आपका पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे आपकी पाचन प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है।
  4. ज्यादा मात्रा में अर्जुन की छाल लेने से आपको एलर्जी की भी समस्या हो सकती है।
  5. कुछ मामलों में आपको ज्यादा अर्जुन की छाल लेने से उल्टी-मतली जैसी समस्या भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या प्रेग्नेंसी में अशोक की छाल का सेवन कर सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय 

अर्जन की छाल का सेवन कैसे करें?

  1. अर्जुन की छाल का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है।
  2. अगर आप अर्जुन की छाल का सेवन कर रहे हैं तो इसका पाउडर बनाकर दूध और पानी में ले सकते हैं।
  3. इसके लिए आप अर्जन की छाल को पीसकर पेस्ट बनाकर अपनी त्वचा पर भी लगा सकते हैं।
  4. अर्जुन की छाल का काढ़ा बनाकर पीना भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है।
  5. अर्जुन की छाल की चाय बनाकर पीना भी सेहत के लिए लाभकारी माना जाता है।

FAQ

  • अर्जुन की छाल किसे नहीं लेना चाहिए?

    अर्जुन की छाल वैसे तो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन, गर्भवती महिलाओं और हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों को अर्जुन की छाल लेना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। 
  • अर्जुन की छाल को कितने दिन पीना चाहिए?

    अर्जुन की छाल को आमतौर पर 1-3 महीने तक पिया जा सकता है। लेकिन, अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आपको कई बार इसे ज्यादा भी लेनी पड़ सकती है। 
  • क्या अर्जुन की छाल हार्ट ब्लॉकेज को ठीक कर सकता है?

    अर्जुन की छाल हार्ट ब्लॉकेज को खोलने में मदद कर सकता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं कि अर्जुन की छाल लेने से आपकी हार्ट की ब्लॉकेज पूरी तरह से खुल जाए। 

Read Next

हार्मोनल असंतुलन और हाई ब्लड शुगर जैसी परेशानियां को बढ़ाती है सालम मिश्री, जानें इसे खाने के 5 नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Kunal Mishra

Kunal Mishra

Sub Editor

जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर काम कर रहे कुनाल को पत्रकारिता मेंं 2 साल से अधिक का अनुभव है। इससे पहले वे अमर उजाला के लिए भी काम कर चुके हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jul 07, 2025 16:03 IST

    Published By : Kunal Mishra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content