Diet Plan For Kidney Patients: किडनी बॉडी के कई फंक्शन्स एक साथ संभालती है। यह हमारी पसलियों के नीचे मौजूद होती है और यूरिन फिल्टर करने का काम करती है। खून में मौजूद गंदगी साफ करने, और शरीर से एक्स्ट्रा पानी निकालने में भी किडनी मदद करती है। लेकिन खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण किडनी फंक्शन धीमा हो सकता है। ऐसे में किडनी से जुड़ी समस्याएं जैसे किडनी स्टोन या किडनी इंफेक्शन जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है। अगर समय रहते इन पर कंट्रोल न किया जाए, तो इनसे किडनी फेलियर की समस्या भी हो सकती है। इसलिए किडनी से जुड़ी समस्याओं में डाइट पर खास ध्यान देना जरूरी होता है।
ऐसे में कुछ भी गलत खाने से किडनी को नुकसान हो सकता है। लेकिन ऐसे में ज्यादातर लोगों को पता नहीं होता कि किन चीजों को खाना चाहिए और किन्हें अवॉइड करना चाहिए। इस बारे में हम ‘बीमारी और डाइट’ सीरीज के इस आर्टिकल के माध्यम से समझेंगे, जहां हम बात करते हैं कि किसी बीमारी में सप्ताह पर कैसी डाइट लेनी चाहिए। किडनी से जुड़ी किसी भी समस्या में क्या डाइट फॉलो करनी चाहिए। इस बारे में हमें जानकारी दी आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा ने।
किडनी से जुड़ी समस्या में अपनाएं ये 7 दिनों का डाइट प्लान- Weekly Diet Plan For Kidney Related Problem
पहला दिन
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
ब्रेकफास्ट में एक छोटी प्लेट दलिया खा सकते हैं।
लंच में क्या खाएं?
लंच में किसी भी सब्जी के साथ पतली रोटी बनाकर खा सकते हैं। इसके साथ एक कटोरी मूंग दाल ले सकते हैं।
डिनर में क्या खाएं?
लंच की तरह डिनर में भी किसी सब्जी के साथ पतली रोटी खा सकते हैं। ध्यान रखें कि पत्तेदार सब्जी का सेवन न करें।
दूसरा दिन
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
दूसरे दिन ब्रेकफास्ट में वेजिटेबल पोहा खा सकते हैं। इसमें ढेर सारी सब्जियां जरूर डालें, साथ ही मसाले कम ही रखें।
लंच में क्या खाएं?
लंच में थोड़े से चावल और दाल खा सकते हैं। इसके साथ थोड़ा-सा सलाद भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि भारी दाल का सेवन न करें।
डिनर में क्या खाएं?
डिनर में किसी भी सब्जी के साथ मिक्स ग्रेन की रोटी खा सकते हैं। पोटेशियम और प्रोटीन डाइट में कम ही लें।
तीसरा दिन
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
ब्रेकफास्ट में सूजी से बनी इडली और वेजिटेबल सांभर ले सकते हैं।
लंच में क्या खाएं?
लंच में आप सब्जी और रोटी बनाकर खा सकता हैं। इसके साथ सलाद भी ले सकते हैं। लेकिन बीज वाली चीजें अवॉइड करें।
डिनर में क्या खाएं?
डिनर में आप वेजिटेरियन ओट्स या दलिया खा सकते हैं।
इसें भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: डायबिटीज रोगी फॉलो करें 7 दिनों का No Sugar वेजिटेरियन डाइट प्लान,शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल
चौथा दिन
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
ब्रेकफास्ट में वेजिटेबल उपमा खा सकते हैं। इसे कम मसालों के साथ ही तैयार करें।
लंच में क्या खाएं?
लंच में आप दाल-चावल और सलाद खा सकते हैं।
डिनर में क्या खाएं?
डिनर में आप रोटी के साथ कोई भी सब्जी खा सकते हैं।
पांचवा दिन
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
दूसरे दिन ब्रेकफास्ट में वेजिटेबल पोहा खा सकते हैं। इसमें ढेर सारी सब्जियां जरूर डालें। साथ ही, मसाले कम ही रखें।
लंच में क्या खाएं?
लंच में किसी भी सब्जी के साथ पतली रोटी बनाकर खा सकते हैं। इसके साथ एक कटोरी मूंग दाल ले सकते हैं।
डिनर में क्या खाएं?
डिनर में आप वेजिटेरियन ओट्स या दलिया खा सकते हैं।
इसें भी पढ़ें- बीमारी और डाइट: हाइपरथायराइडिज्म के रोगी फॉलो करें 7 दिनों का ये खास डाइट प्लान, कंट्रोल रहेंगे हार्मोन्स
छठा दिन
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
ब्रेकफास्ट में एक छोटी प्लेट दलिया खा सकते हैं।
लंच में क्या खाएं?
लंच में थोड़े से चावल और दाल खा सकते हैं। इसके साथ थोड़ा-सा सलाद भी ले सकते हैं। ध्यान रखें कि भारी दाल का सेवन न करें।
डिनर में क्या खाएं?
डिनर में आप वेजिटेरियन ओट्स या दलिया खा सकते हैं।
सांतवा दिन
ब्रेकफास्ट में क्या खाएं?
ब्रेकफास्ट में सूजी से बनी इडली और वेजिटेबल सांभर ले सकते हैं।
लंच में क्या खाएं?
लंच में आप सब्जी और रोटी बनाकर खा सकता हैं। इसके साथ सलाद ले सकते हैं। लेकिन बीज वाली चीजें अवॉइड करें।
डिनर में क्या खाएं?
डिनर में आप रोटी के साथ कोई भी सब्जी खा सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- अपनी डाइट में कैल्शियम की मात्रा का ध्यान रखें है। अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो पानी ज्यादा पिएं।
- अगर आपको किडनी फेलियर की समस्या है, तो आपको पानी का सेवन कम करना चाहिए।
- इसके साथ ही, पोटेशियम, आयरन और प्रोटीन का सेवन कम करें। क्योंकि किडनी से जुड़ी समस्या में बॉडी इन्हें सोख नहीं पाती है।
- ध्यान रखें कि हर किसी की हेल्थ कंडीशन के मुताबिक डाइट प्लान अलग-अलग हो सकता है। इसलिए इस डाइट प्लान को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- अगर आपको लगता है कि कोई चीज आपकी बॉडी को सूट नहीं कर रही, तो उसका सेवन बिलकुल भी न करें।
इस सीरीज में हम अलग-अलग बीमारियों के मील प्लान शेयर करते हैं, जिससे आपको अपनी समस्या कंट्रोल रखने में मदद मिल सके। इस तरह के अन्य लेख आप हमारी वेबसाइट onlymyhealth पर पढ़ सकते हैं।