Expert

नवरात्रि के व्रत रखे हैं तो रात में भूलकर न खाएं ये 5 चीजें, शरीर को पहुंच सकता है नुकसान

Navratri Vrat me Raat ko Kya Nhi Khana Chahiye: रात के समय आपको तला-भुना भोजन और चाय-कॉफी से परहेज करना चाहिए। ताकि, पाचन और पेट दुरुस्त रहे और आपको कोई समस्या न हो।
  • SHARE
  • FOLLOW
नवरात्रि के व्रत रखे हैं तो रात में भूलकर न खाएं ये 5 चीजें, शरीर को पहुंच सकता है नुकसान

What Not to Eat in Navratri Fast at Night: नवरात्रि व्रत के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। इस दौरान प्याज, लहसुन, मांस, अंडे आदि का सेवन करने से मना किया जाता है। लेकिन, इसके अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं, जिनका सेवन नवरात्रि व्रत के दौरान करने से बचना चाहिए। क्योंकि इनका सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर, रात के समय आपको तला-भुना भोजन और चाय-कॉफी से परहेज करना चाहिए। ताकि, पाचन और पेट दुरुस्त रहे और आपको भी कोई समस्या न हो। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं नवरात्रि व्रत के दौरान रात में क्या नहीं खाना चाहिए (Indian Foods to Avoid in Navratri Fasting at Night)

नवरात्रि व्रत के दौरान रात में क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods Not to Eat During Navratri Fast at Night

1. तला-भुना खाना

नवरात्रि व्रत के दौरान आपको रात के समय बिलकुल भी तला-भुना भोजन नहीं खाना चाहिए। इस दौरान आपको मसालेदार भोजन, फास्ट फूड्स और प्रोसेस्डस फूड्स का सेवन करने से भी बचना चाहिए। रात के समय तला-भुना या मसालेदार खाना खाने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं बन सकती हैं। इसलिए इनका सेवन करने से बचें।

2. अनाज

कुछ लोगों को लगता है कि नवरात्रि के व्रत में रात के समय अनाज का सेवन किया जा सकता है। लेकिन, ऐसा बिलकुल नहीं है। रात को अनाज का सेवन करने से बचना चाहिए। नवरात्रि व्रत के दौरान आपको रात के समय चावल, मक्का, गेहूं, मैदा और सूजा आदि से परहेज करना चाहिए। नवरात्रि के दिनों में इन अनाज को खाने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- Navratri 2024: नवरात्रि व्रत में रात को खाएं ये 5 तरह की चीजें, दूर होगी दिनभर की थकान और कमजोरी

3. चाय-कॉफी

वैसे तो आप नवरात्रि व्रत के दौरान चाय-कॉफी का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, रात के समय कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपने नवरात्रि के व्रत रखे हैं, तो रात को चाय या कॉफी का सेवन करने से बचें। रात को चाय-कॉफी पीने से आपको गैस की समस्या बन सकती है। इससे ब्लोटिंग (पेट फूलने) की दिक्कत भी हो सकती है।

fruits in navratri

4. ज्यादा मात्रा में फलों का सेवन

नवरात्रि व्रत के दौरान आप दिन के समय फलों का सेवन कर सकते हैं। लेकिन, रात के समय ज्यादा मात्रा में फलों का सेवन करने से बचें। खासकर, खट्टे फलों से परहेज करना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

5. सामान्य नमक

नवरात्रि के व्रत के दौरान हर व्यक्ति को सामान्य नमक खाने से परहेज करना चाहिए। नवरात्रि व्रत में सिर्फ रात के समय ही नहीं, दिन में भी सामान्य नमक नहीं खाना चाहिए। इस दौरान आप सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं। 

Foods to Avoid During Navratri Fast at Night: नवरात्रि व्रत के दौरान रात के समय आपको तला-भुना खाना, अनाज, चाय, कॉफी, ज्यादा फल और सामान्य नमक का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए। इन चीजों का सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

Read Next

नवरात्रि में व्रत के दौरान हो रही है पेट से जुड़ी समस्याएं, अपनाएं ये 6 उपाय

Disclaimer