Health Benefits Of Arjuna Leaves In Hindi: आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक अर्जुन की छाल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में अर्जुन की छाल स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है, लेकिन न सिर्फ अर्जुन की छाल के साथ-साथ आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर अर्जुन के पत्तों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की पत्तों में भी बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में आइए आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें अर्जुन के पत्तों का सेवन कैसे करें? और अर्जुन के पत्तों का इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं?
अर्जुन के पत्तों के इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Using Arjuna Leaves?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा के अनुसार, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी अर्जुन की छाल और अर्जुन के पत्तों में ह्रदय रोगियों के लिए अमृत का काम करती है। आयुर्वेद के अनुसार, अर्जुन के पत्तों में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो बिमारियों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-बैक्टीरियल और फ्लेवोनॉयड्स गुण भी पाए जाते हैं, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
- अर्जुन के पत्तों से हार्ट मजबूत होता है और इससे जुड़ी किसी भी बीमारी में आराम मिलता है।
- अर्जुन के पत्तों हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद है।
- अर्जुन के पत्ते डायबिटीज पेशेंट के लिए बहुत कारगर है, इससे उनका ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
- अर्जुन के पत्तों से शरीर में किसी भी प्रकार के दर्द और सूजन में आराम मिलता है।
- औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन के पत्तों से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है।
- अर्जुन के पत्ते त्वचा के किसी भी इन्फेक्शन या घाव में कारगर होते हैं।
यह भी पढ़ें- अर्जुन की छाल के फायदे, नुकसान और सेवन का सही तरीका, दिल के मरीज जरूर जानें
अर्जुन के पत्तों का सेवन कैसे करें? - How To Consume Arjuna Leaves?
आयुर्वेदिक डॉक्टर चंचल शर्मा बताती हैं कि औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन के पत्तों का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है।
1. अर्जुन के पत्तों की चाय
जिनको ह्रदय या पाचन संबंधित कोई भी परेशानी है, तो वह अर्जुन के ताजे या सूखे पत्तों का इस्तेमाल करके हर्बल चाय बना सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है।
कैसे बनाएं: आप अर्जुन के ताजे या सूखे पत्तों को एक गिलास में डालकर 5 मिनट तक उबाल लें, फिर इसे किसी कप में छानकर हल्का गुनगुना करके पिएं।
2. अर्जुन के पत्तों का काढ़ा
आयुर्वेद के अनुसार, अर्जुन के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीना सबसे असरदार तरीका है और काफी प्रचलित भी।
फायदा: इसके सेवन से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने, शरीर को ताकत देने और डायबिटीज में भी सहायक होता है।
यह भी पढ़ें- अर्जुन की छाल से सेवन से पाचन तंत्र को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका
3. अर्जुन के पत्तों का पाउडर
आप चाहें तो अर्जुन के सूखे पत्तों को पीसकर उसका पाउडर तैयार कर सकते हैं।
सेवन का तरीका: ताजा तैयार किए गए पाउडर को हल्के गुनगुने पानी या शहद के साथ मिलाकर फिर इसका सेवन करें।
4. अर्जुन पत्तों का रस
इसके अलावा, आप अर्जुन के ताजे पत्तों का रस भी निकाल सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं।
फायदा: अर्जुन के ताजे पत्ते का रस आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और इम्यूनिटी को बूस्ट करता है।
5. अर्जुन के पत्ते का लेप के रूप में उपयोग
अगर आपको कोई घाव या किसी प्रकार का संक्रमण है तो आप अर्जुन के पत्तों को पीस लें और उसका लेप तैयार कर लें। उसे घाव वाले हिस्से पर लगाएं और इससे संक्रमण ठीक हो जायेगा साथ ही आपका जख्म जल्दी भर जाएगा।
सेवन से पहले रखें ये सावधानियां
अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है, तो इसके सेवन से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
प्रेग्नेंट महिलाओं को भी अपने डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही इसका उपयोग शुरू करना चाहिए।
हमेशा इसका प्रयोग एक सीमित मात्रा में ही करें अन्यथा इसका नुकसान हो सकता है।
निष्कर्ष
औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन के पत्तों का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, शरीर के दर्द को कम करने, सूजन को कम करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन से बचाव करने और घाव को जल्दी भरने में मदद मिलती है। इनका इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ ही, इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें और स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
अर्जुन के पत्ते खाने से क्या फायदा होता है?
अर्जुन के पत्तों में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, हड्डियों और जोड़ों के मजबूती देने, पाचन तंत्र में सुधार करने, ब्लड को डिटॉक्स करने, स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।अर्जुन को लेने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने के लिए अर्जुन की छाल के छोटे से टुकड़े को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद खाली पेट इसका सेवन करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।अर्जुन को रोज कितना लेना चाहिए?
औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में 1 दिन में 1 चम्मच अर्जुन की छाल के पाउडर को 1 कप पानी में उबालकर इसका सेवन करें। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 16, 2026 20:17 IST
Modified By : Priyanka Sharma Jan 16, 2026 20:17 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 16, 2026 20:17 IST
Modified By : Priyanka SharmaJan 16, 2026 20:17 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma